Current Affairs PDF

Current Affairs Today In Hindi – 15 July 2018

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 15 जुलाई,2018  के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स  को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं । हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Click here to Read Current Affairs Today in Hindi – 14 July 2018 

राष्ट्रीय समाचार

एमएसीए ने कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत अपराधों की समीक्षा करने के लिए एक 10 सदस्यीय समिति गठित की:
i.15 जुलाई, 2018 को, कंपनी मामले मंत्रालय (एमएसीए) ने कंपनी मामले मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में कंपनी अधिनियम, 2013 के दंडात्मक प्रावधानों की समीक्षा करने के लिए एक 10 सदस्यीय समिति गठित की है।
ii.कंपनी मामले मंत्रालय का उद्वेश्य कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत अपराधों की समीक्षा करना है जिसकी आवश्यकता एक आंतरिक तंत्र में गैर-अपराधिकीकरण और संचालन में पड़ सकती है जहां डिफॉल्ट की स्थिति में आर्थिक दंड लगाए जाते है।
iii.समिति का नेतृत्व सचिव करेंगे और इसमें 8 सदस्य और 1 सदस्य सचिव होंगा।
iv.यह न्यायालयों को गंभीर प्रकृति के अपराधों पर अधिक ध्यान देने में भी सक्षम बनाएगा।

भारत दो वर्ष की अवधि के लिए विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बना:World Customs Organization (WCO) selected India as the Vice Chair to head its Asia Pacific Region for 2 yearsi.15 जुलाई, 2018 को, भारत जुलाई, 2018 से जून, 2020 तक की दो वर्ष की अवधि के लिए विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बना।
ii.डब्ल्यूसीओ के एशिया प्रशांत (एपी) क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनना भारत को नेतृत्व की भूमिका में सक्षम बनाएगा।
iii.उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने के अवसर पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की साझीदारी में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क (सीबीआईसी) द्वारा एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
iv.इस समारोह में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 33 देशों के सीमा शुल्क शिष्टमंडल, भारत में विभिन्न बंदरगाहों के सीमा शुल्क अधिकारी, साझीदार सरकार एजेन्सियां तथा प्रतिनिधि भाग लेंगे।
v.डब्ल्यूसीओ के महासचिव श्री कुनियो मिकुरिया प्रमुख भाषण देंगे।
vi.उद्घाटन समारोह की थीम है ‘सीमा शुल्क-व्यापार सुगमीकरण को प्रोत्साहन।‘

दूसरा राष्ट्रीय पर्यटन कॉन्क्लेव एलेट्स द्वारा राजस्थान में आयोजित किया गया:2nd National Tourism Conclave organised in Rajasthan by Eletsi.13 जुलाई, 2018 को राजस्थान के पर्यटन विभाग ने घोषणा की कि दूसरा राष्ट्रीय पर्यटन कॉन्क्लेव जयपुर में आयोजित किया गया।
ii.यह दूसरा राष्ट्रीय पर्यटन कॉन्क्लेव एलेट्स द्वारा आयोजित किया गया है। इस तरह का पहला कॉन्क्लेव 2017 में चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था।
iii.इस सम्मेलन में कई विदेशी राजदूत उपस्थित थे।
iv.राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए, पर्यटन बजट बढ़ाया जा रहा है और अंतर-हवाई संपर्क में सुधार किया जा रहा है।
राजस्थान:
♦ राजधानी: जयपुर
♦ मुख्यमंत्री: वसुंधरा राजे
♦ राज्यपाल: कल्याण सिंह

बिहार के दरभंगा में लॉन्च की गई दुनिया की पहली और सस्ती स्वच्छ पेयजल परियोजना:World's first and cheapest clean drinking water project launched in Darbhanga , Bihari.15 जुलाई, 2018 को, बिहार के दरभंगा जिले में दुनिया की सबसे सस्ती पेयजल परियोजना शुरू की गई।
ii.यह सुलभ इंटरनेशनल द्वारा शुरू की गई, एक संगठन जिसने देश में ‘सुलभ शौचालय’ की अवधारणा पेश की थी।
iii.दरभंगा नगर निगम परिसर में हरिबोल तालाब में परियोजना की नींव सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ बिंदेश्वर पाठक ने रखी थी।
iv.यह दरभंगा नगर निगम के स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रबंधित की जाएगी।
v.’सुलभ जल’ परियोजना दूषित तालाब और नदी के पानी को सुरक्षित पेयजल में परिवर्तित करती है।
vi.परियोजना की लागत लगभग 20 लाख रुपये है।
बिहार:
♦ मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार।
♦ गवर्नर: सत्य पाल मलिक।
♦ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: नालंदा विश्वविद्यालय, बोधगया।
♦ राष्ट्रीय उद्यान: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व

हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में ‘मैं अंग्रेजी से डरता नहीं हूं’ अभियान शुरू किया गया:
i.15 जुलाई, 2018 को, हरियाणा शिक्षा विभाग ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से ‘मैं अंग्रेजी से डरता नहीं हूं’ अभियान शुरू किया गया।
ii.अभियान का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता निर्माण कर के छात्रों को अंग्रेजी सीखने, पढ़ने, लिखने और बोलने में मदद करने में सक्षम बनाना है।
iii.स्कूली शिक्षा के प्राथमिक स्तर पर 1000 वाक्यों / वाक्यांशों वाली एक पुस्तिका तैयार की गई है।
iv.एक जेबीटी (जूनियर मूल शिक्षक) और प्रति ब्लॉक एक बीआरपी (ब्लॉक संसाधन व्यक्ति) को प्रशिक्षित किया गया है।
v.छात्र प्रत्येक कक्षा में हर दिन एक वाक्य सीखते हैं।
vi.इसके अतिरिक्त, 2018-19 के दौरान इस पहल के तहत 238 और सरकारी स्कूलों को शामिल किया जा रहा है।
हरियाणा:
♦ राजधानी: चंडीगढ़।
♦ मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर
♦ गवर्नर: कप्तान सिंह सोलंकी
♦ राष्ट्रीय उद्यान: सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, कलेसर राष्ट्रीय उद्यान

एसबीआई, नाबार्ड तेलंगाना में पट्टेदार किसानों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध:
i.12 जुलाई,2018 को, भारतीय स्टेट बैंक और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने तेलंगाना में संपार्श्विक मुक्त क्रेडिट प्रदान करने के लिए हाथ मिलाया गया है।
ii.जेएलजी के पदोन्नति और क्रेडिट जुड़ाव के लिए, निजामाबाद, मेडक और वारंगल जिलों के सात गैर सरकारी संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
iii.त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए स्वामीनाथन जे, सीजीएम, एसबीआई, और पी राधाकृष्णन, सीजीएम, नाबार्ड ने हस्ताक्षर किए।
iv.यह राज्य में 2000 संयुक्त देयता समूहों के माध्यम से दिया गया था।
v.एसबीआई एनजीओ द्वारा प्रचारित समूहों को संपार्श्विक मुक्त क्रेडिट समर्थन प्रदान करेगा।
पृष्ठभूमि:
♦ यह समझौता मई में तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गई रायथू बंधु योजना से सम्बंधित है जिसके तहत किसानों को प्रति एकड़ 4000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
♦ हालांकि इस योजना में पट्टेदार किसानों को शामिल नहीं किया गया है।
तेलंगाना:
♦ राजधानी: हैदराबाद
♦ मुख्यमंत्री: के.चंद्रशेखर राव
♦ गवर्नर: ई.एस.एल.नरसिम्हन

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अगस्त से एससीओ द्वारा आयोजित रूस में आतंकवादी विरोधी ड्रिल का हिस्सा होंगे भारत और पाकिस्तान:University of Houston & Indian Institute of Petroleum and Energy (IIPE) sign MOU for collaborationi.15 जुलाई, 2018 को, भारत और पाकिस्तान की मिलिटरी अगस्त में रूस में एक बड़े आतंकवाद विरोधी ड्रिल का हिस्सा होंगी, जिसे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार यह होगा कि भारत और पाकिस्तान दोनों सैन्य अभ्यास का हिस्सा होंगे
ii.इसका उद्देश्य आतंकवाद और अतिवाद से निपटने के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है।
iii.ड्रिल का नाम ‘शांति मिशन’ है।
iv.यह अभ्यास पश्चिम-मध्य रूस के चेल्याबिंस्क शहर में 20 से 29 अगस्त को निर्धारित है।
v.भारत से 200 सेना और वायु सेना के कर्मचारी भाग लेंगे।
vi.अभ्यास में शामिल होने वाले अन्य एससीओ सदस्य देश हैं: रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कज़ाखस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान।
एससीओ के बारे में:
♦ भारत और पाकिस्तान 2017 से पूर्णकालिक सदस्यों के रूप में संगठन में शामिल हो गए हैं।
♦ सदस्य देशों की संख्या: 8
♦ मुख्यालय: बीजिंग, चीन
♦ स्थापित: 26 अप्रैल 1996
♦ महासचिव: रशीद अलीमोव

व्यापार और अर्थव्यवस्था

ओईसीडी ने भारत की आर्थिक वृद्धि 7% से अधिक आंकी:
i.15 जुलाई, 2018 को, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) की एक रिपोर्ट ने भारत की आर्थिक वृद्धि 2018 में 7.4% और 2019 में 7.5% आंकी।
ii.यह वृद्धि नोट्बंदी और जीएसटी जैसे उपायों के कारण है।
iii.हालांकि बैंकों की गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) से संबंधित मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
iv.चीन के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 2018 में 6.7% और 2019 में 6.4% तक पहुंचने का अनुमान है।
ओईसीडी:
♦ मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
♦ महासचिव: जोस एंजेल गुर्रिया
♦ स्थापित: 30 सितंबर 1961
♦ सदस्य: 36

ह्यूस्टन विश्वविद्यालय और भारतीय पेट्रोलियम और ऊर्जा संस्थान (आईआईपीई) ने सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए:i.15 जुलाई, 2018 को, ह्यूस्टन विश्वविद्यालय और भारतीय पेट्रोलियम और ऊर्जा संस्थान (आईआईपीई) ने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
ii.इसका उद्देश्य संयुक्त शोध के माध्यम से वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान का निर्माण करना है।
iii.समझौते में निम्नलिखित तरीकों से सहयोग शामिल है:
फैकल्टी एक्सचेंजों, विशेष रूप से सबसी इंजीनियरिंग, ऑफशोर और ऑनशोर पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, प्रक्रिया नियंत्रण प्रणाली और सभी रासायनिक इंजीनियरिंग क्षेत्रों और गैर पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्रों में प्रक्रिया सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में।
संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम और गतिविधियां, जिनमें लघु पाठ्यक्रम, सेमिनार, कार्यशालाएं और / या सम्मेलन शामिल हैं।
iv.दोनों संस्थान दूरस्थ और कंप्यूटर आधारित शिक्षा से जुड़े अनुसंधान और परियोजनाओं का भी पता लगा सकते हैं।
आईआईपीई के बारे में:
♦ स्थापित: 2016
♦ मंत्रालय: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
♦ स्थान: आंध्र प्रदेश
♦ उद्देश्य: यह पेट्रोलियम और रासायनिक इंजीनियरिंग और ऊर्जा क्षेत्रों में स्नातक की डिग्री प्रदान करता है।

पुरस्कार और सम्मान

ईश्वर शर्मा: 8 वर्षीय योग चैंपियन बना ‘ब्रिटिश इंडियन ऑफ द ईयर’Ishwar Sharma: 8-year-old yoga champion named 'British Indian of the Year'i.योग में उनकी उपलब्धियों के लिए ईश्वर शर्मा को ‘ब्रिटिश इंडियन ऑफ द ईयर’ का नाम दिया गया है।
ii.ईश्वर शर्मा 8 साल के है। वह एक भारतीय मूल के विद्यार्थी है। वह अंडर -11 यूके राष्ट्रीय योग चैंपियन है।
iii.उन्होंने व्यक्तिगत और कलात्मक योग में विभिन्न खिताब जीते हैं। उन्होंने जून 2018 में कनाडा के विनीपेग में आयोजित विश्व छात्र खेलों 2018 में ग्रेट ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता है।
iv.हाल ही में बर्मिंघम में आयोजित 6 वें वार्षिक पुरस्कार समारोह में उन्हें युवा विजेता श्रेणी में ‘ब्रिटिश इंडियन ऑफ द ईयर’ का नाम दिया गया।
v.उन्होंने मई 2018 में तुर्की में यूरो एशियाई योग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।
भारत में कुछ महत्वपूर्ण झीलें:
♦ अगारा झील – कर्नाटक
♦ बेलंदूर झील – कर्नाटक
♦ बिरसंद्रा झील – कर्नाटक

टाइम्स नाउ-आईसीआईसीआई बैंक पुरस्कार: प्रेम वात्सा बने ‘एनआरआई ऑफ द ईयर’
i.फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स के संस्थापक प्रेम वत्सा को मुंबई में टाइम्स नाउ और आईसीआईसीआई बैंक एनआरआई ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2018 के 5 वें संस्करण में स्पेशल जूरी ‘एनआरआई ऑफ द ईयर अवार्ड’ प्रस्तुत किया गया था।
ii.इसके अलावा, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को ‘ग्लोबल इंडियन आइकन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
iii.एनआरआई ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स वैश्विक भारतीयों का सम्मान करते हैं जिन्होंने दुनिया भर में खुद के लिए एक मुकाम हासिल किया है।
iv.गृह मामलों के राज्य मंत्री किरेन रिजजू, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। टाइम्स नाउ और आईसीआईसीआई बैंक एनआरआई ऑफ द इयर अवॉर्ड्स ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (जीआईआईएस) द्वारा संचालित था।
v.अर्न्स्ट एंड यंग, ​​पेशेवर सेवा फर्म, पुरस्कारों के लिए प्रक्रिया सलाहकार है।
आईसीआईसीआई बैंक के बारे में:
♦ टैग लाइन – हम है ना, ख्याल आपका
♦ मुख्यालय – मुंबई

नियुक्तियां और इस्तीफे

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार मिला:
i.13 जुलाई 2018 को, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया।
ii.हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अनुपस्थिति के दौरान कप्तान सिंह सोलंकी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहेंगे।
iii.आचार्य देवव्रत छुट्टी पर है। यह एक आधिकारिक आदेश में उल्लेख किया गया था।
हिमाचल प्रदेश में कुछ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यान:
♦ ग्रेट हिमालयी राष्ट्रीय उद्यान
♦ खिरगंगा राष्ट्रीय उद्यान
♦ पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान

खेल

महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैचों में 10,000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने:
i.14 जुलाई 2018 को, लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में, इंग्लैंड के खिलाफ तीन-खेलो की श्रृंखला के दूसरे मैच के दौरान, महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैचों में 10,000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने।
ii.महेंद्र सिंह धोनी 37 साल के है। वह भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान हैं।
iii.वह तीन अन्य भारतीय बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के बाद एकदिवसीय मैचों में 10,000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज है।
iv.महेंद्र सिंह धोनी अब एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 12 वें स्थान पर हैं।
v.एडम गिलक्रिस्ट (417), मार्क बाउचर (403) और कुमार संगकारा (402) के बाद 300 ओडीआई कैच लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी चौथे विकेटकीपर भी बने।
भारत में कुछ महत्वपूर्ण स्टेडियम:
♦ ईएमएस स्टेडियम – कोझिकोड, केरल
♦ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम – कोच्चि, केरल
♦ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम – कोल्लम, केरल

निधन

कन्नड़ कवि एम.एन.व्यास राव अब नहीं रहे:
i.15 जुलाई 2018 को कन्नड़ कवि और फिल्म गीतकार एम.एन.व्यास राव की बेंगलुरु में उनके घर पर दिल के दौरे के बाद मृत्यु हो गई।
ii.एम.एन.व्यास राव 73 वर्ष के थे। वह पेशे से एक बैंक कर्मचारी थे।
iii.1975 में, उन्होंने फिल्म शुभमंगल में एक गीतकार के रूप में कन्नड़ फिल्म उद्योग में प्रवेश किया।
iv.उन्हें उनके छोटी कहानी संग्रह ‘मालेयल्ली निनेडा मरागालू’ के लिए कर्नाटक राज्य साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला।

महत्वपूर्ण दिन

विश्व युवा कौशल दिवस – 15 जुलाई:World Youth Skills Day - 15 Julyi.15 जुलाई 2018 को, दुनिया भर में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया था।
ii.संयुक्त राष्ट्र महासभा ने युवा कौशल विकास में निवेश के महत्व पर जागरूकता पैदा करने के लिए 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में घोषित किया था।
iii.व्यस्को की तुलना में युवाओं की लगभग तीन गुना अधिक बेरोजगार होने की संभावना है।
भारत में कुछ महत्वपूर्ण झीलें:
♦ रेणुका झील – हिमाचल प्रदेश
♦ रेवलसर झील – हिमाचल प्रदेश
♦ सेरुवलसर और मनीमहेश झील – हिमाचल प्रदेश