हैलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2017 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है।Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
Current Affairs Today 3 September 2017 हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
- मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद कितने नए चेहरों को पहली बार शामिल किया गया ?
1. 6
2. 7
3. 8
4. 9
5. 10
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 9
स्पष्टीकरण:9 नए मंत्री जिन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है :
1. श्री राज कुमार सिंह- विद्युत मंत्रालय के राज्य मंत्री , नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार).
2. श्री हरदीप सिंह पुरी – शहरी और आवास मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री (आईसी).
3. श्री अल्फ़ोंस कन्ननधनम – पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (आईसी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री.
4. श्री शिव प्रताप शुक्ला – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. श्री अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
6. डॉ वीरेंद्र कुमार – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री.
7. श्री अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री.
8. श्री गजेंद्र सिंह शेखावत – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
9. डॉ सत्यपाल सिंह – मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय में राज्य मंत्री.
- नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में कितने मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है ?
1. दो
2. तीन
3. चार
4. पांच
5. सात
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 3. चार
स्पष्टीकरण:चार मंत्रियों का प्रमोशन
1. श्री धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ,कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री
2. श्री पीयूष गोयल – रेल मंत्री , कोयला मंत्री.
3. श्रीमती निर्मला सीतारमण – रक्षा मंत्री
4. श्री मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
- भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री बनने का गौरव किसे प्राप्त है ?
1. इंदिरा गांधी
2. निर्मला सीतारमण
3. शुबरा गोयल
4. सोनिया गांधी
5. ममता बनर्जी
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 1. इंदिरा गांधी
स्पष्टीकरण:इंदिरा गांधी के बाद पहली महिला रक्षामंत्री बनीं निर्मला सीतारमण
मोदी की कैबिनेट विस्तार में प्रमोशन पाईं निर्मला सीतारमण को देश का नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण इससे पहले देश की वाणिज्य मंत्री थीं।
i.मनोहर पर्रिकर , इसी साल मार्च में रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देकर गोवा के सीएम बन गए। इसके बाद से अब तक वित्त मंत्री अरुण जेटली रक्षा मंत्रालय का एडिशनल चार्ज संभाल रहे थे।
ii.आजादी के बाद देश को पहली बार पूर्ण कालिक महिला रक्षामंत्री मिली हैं.
iii.इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थीं तो उन्होंने रक्षा मंत्रालय खुद अपने पास रक्षा था।
iv.निर्मला सीतारमण ने 1980 में सीतालक्ष्मी रामास्वामि कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से ग्रेजुएशन किया है. उसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से एमफ़िल किया है.
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ,कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
1. अल्फ़ोंसन कन्ननधनम
2. अनंत कुमार हेगड़े
3. अश्विनी कुमार चौबे
4. धर्मेंद्र प्रधान
5. श्री मुख्तार अब्बास नकवी
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 4. धर्मेंद्र प्रधान
स्पष्टीकरण:श्री धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ,कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री
- केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर कौन सी पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू की है?
1. प्रकृति खोज
2. पर्यावरण प्रेरक
3. ग्रीन मार्च
4. प्रकृति पर्यावरण
5. ग्रीन क्विज
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 1. प्रकृति खोज
स्पष्टीकरण:पर्यावरण मंत्रालय शिक्षक दिवस के अवसर पर पर्यावरण क्विज – “प्रकृति खोज” आयोजित करेगा
पर्यावरण मंत्रालय पर्यावरण जागरूकता पहल शुरू करेगा, जिसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता “प्रकृति खोज” नाम से आयोजित की जाएगी। यह क्विज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शुरू की जा रही है।
i.क्विज का उद्देश्य स्कूली बच्चों के बीच पर्यावरण से जुड़े विज्ञान के बारे में रूचि पैदा करना, इसके बारे में और इसकी समस्याओं पर चर्चा करना है।
- 3 सितंबर 2017 को किस देश ने छठा परमाणु परीक्षण पूरा किया है ?
1. रूस
2. दक्षिण कोरिया
3. इराक
4. संयुक्त राज्य अमेरिका
5. उत्तरी कोरिया
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 5. उत्तरी कोरिया
स्पष्टीकरण:उत्तर कोरिया का छठा परमाणु टेस्ट 5वें से 9.8 गुना अधिक शक्तिशाली
उत्तर कोरिया ने 3 अगस्त 2017 को एक शक्तिशाली ‘एडवांस हाइड्रोजन बम’ का परीक्षण किया। परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया में 6.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। बाद में उत्तर कोरिया ने भी इसे सफल बताते हुए पुष्टि की।
i.दक्षिण कोरिया की सरकारी वेदर एजेंसी ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया का छठा परमाणु परीक्षण सितंबर 2016 में हुए पांचवें परीक्षण से 9.8 गुना अधिक शक्तिशाली है।
ii.वहीं, परमाणु परीक्षण से उत्पन्न हुए भूकंप के झटके रूस और चीन तक महसूस किए गए थे।
- कौन से देश ने महिलाओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया है ?
1. अज़रबैजान
2. ताजिकिस्तान
3. उजबेकिस्तान
4. किर्गिस्तान
5. कजाखस्तान
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 2. ताजिकिस्तान
स्पष्टीकरण:ताजिकिस्तान में महिलाओं के हिजाब पहनने पर लगा प्रतिबंध
मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान में नया कानून लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत लोगों को पारंपरिक पोशाक पहनकर राष्ट्रीय संस्कृति के लिए बाध्य बनाने के लिए इस्लामी पोशाक पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
i. ताजिकिस्तान मे अधिकांश महिलाए हिजाब या बुर्का नहीं पहनती है, बल्कि सिर के पिछले हिस्से पर स्कार्फ बांधती है, जब कि स्कार्फ सिर से ठुड्दी तक बांधा जाता है और बुर्के मे आंखो के अलावा पूरा चेहरा छिपा दिया जाता है।
ii.ताजिक सरकार का कहना है कि इस्लामिक हिजाब विदेशी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है।
- अंतरिक्ष में 288 दिन बिता कर धरती पर सुरक्षित उतरीं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र की पहली महिला कमांडर एवं नासा की अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है ?
1. माइक एडम्स
2. पेगी व्हिट्सन
3. क्लेटन एंडरसन
4. अनातोली आर्टिबैर्सकी
5. थॉमस एककर्स
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 2. पेगी व्हिट्सन
स्पष्टीकरण:अंतरिक्ष में 288 दिन बिता कर धरती पर सुरक्षित उतरीं पेग्गी व्हिटसन
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र की पहली महिला कमांडर एवं नासा की अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन अपने चालक दल के सदस्यों के साथ पृथ्वी पर सुरक्षित रूप से उतर चुकी हैं। यह जानकारी नासा ने दी।
i.व्हिटसन की वापसी के साथ ही उनके 288 दिन के मिशन का समापन हो गया है।
ii. व्हिटसन ने नवंबर, 2016 में मिशन की शुरुआत की थी। इसके तहत 12.22 करोड़ मील की दूरी तय की गई और पृथ्वी के 4623 चक्कर लगाए गए।
- ब्रिक्स बैंक सहकारिता व्यवस्था के पांच बैंक राष्ट्रीय मुद्राओं में ऋण देने और क्रेडिट रेटिंग पर सहयोग देने पर सहमत हो गए हैं।इसमें से एक भारतीय बैंक है ,उसका नाम बताईये .
1. यूनियन बैंक
2. भारतीय रिजर्व बैंक
3. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
4. एक्जिम बैंक
5. इंडियन बैंक
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 4. एक्जिम बैंक
स्पष्टीकरण:ब्रिक्स बैंक सहकारिता व्यवस्था के पांच बैंक राष्ट्रीय मुद्राओं में ऋण देने और क्रेडिट रेटिंग पर सहयोग देने पर सहमत
ब्रिक्स बैंक सहकारिता व्यवस्था के पांच बैंक राष्ट्रीय मुद्राओं में ऋण देने और क्रेडिट रेटिंग पर सहयोग देने पर सहमत हो गए हैं।
i.3 सितंबर को चीन के ज़ियामेन शहर में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के सम्मेलन में इसका समझौता किया गया जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी समेत पांच देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया ।
ii.ब्राजीलियन डेवलपमेंट बैंक, विनेश-इकोनोम-बैंक, भारतीय आयात-निर्यात बैंक, चाइना डेवलपमेंट बैंक और डेवलपमेंट बैंक ऑफ साउथ अफ्रीका ने कल पेइचिंग में इस पर हस्ताक्षर किए।
iii.क्रेडिट रेटिंग पर समझौते से आंतरिक क्रेडिट रेटिंग और रेटिंग के आकलन के बारे में सूचना साझा करने में मदद मिल सकेगी।
- कौन भारत में अगले अमेरिकी राजदूत होंगे ?
1. जॉन केनेथ गैल्ब्राइथ
2. नैन्सी जो पॉवेल
3. कैथलीन स्टीफंस
4. रिचर्ड वर्मा
5. केनेथ जस्टर
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 5. केनेथ जस्टर
स्पष्टीकरण:ट्रंप ने केनेथ जस्टर को भारत में अमेरिका का राजदूत नामित किया
भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों के विशेषज्ञ केनेथ जस्टर भारत में अगले अमेरिकी राजदूत होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केनेथ जस्टर को भारत में अमेरिका का राजदूत नामित करने की घोषणा की है.
i.न्यूयॉर्क के केनेथ आई जस्टर जनवरी, 2017 से जून, 2017 तक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मामलों में अमेरिकी राष्ट्रपति के उप सहायक और नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के डिप्टी डायरेक्टर रह चुके हैं.
- किस ओलंपियन को देश का खेल मंत्री का नियुक्त किया गया है ?
1. विजेंद्र सिंह
2. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
3. हरिहर बनर्जी
4. अभिनव बिंद्रा
5. भीम सिंह
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 2. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
स्पष्टीकरण:ओलंपिक मेडल विजेता राज्यवर्धन राठौड़ बने नए खेल मंत्री
एथेंस ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर को विजय गोयल की जगह नया खेल मंत्री नियुक्त किया गया.
i. गोयल को संसदीय मामलों का राज्य मंत्री बनाया गया.
ii.राठौड़ अब तक सूचना प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे.
iii.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए बड़े कैबिनेट विस्तार में राठौर ने विजय गोयल की जगह ली.
iv. यह पहली बार है जब किसी ओलंपियन को देश का खेल मंत्री का नियुक्त किया गया है.
- हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय कोच ________को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम के लगातार औसत प्रदर्शन के बाद पद से हटा दिया है और डेविड जॉन नए कोच बनाये गए हैं .
1. डेविड जॉन
2. मनदीप सिंह
3. रोलेंट ओल्टमंस
4. गुर्जंत सिंह
5. माइकल नोब्स
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 3. रोलेंट ओल्टमंस
स्पष्टीकरण:हॉकी इंडिया ने रोलेंट ओल्टमंस को मुख्य कोच पद से हटाया, डेविड जॉन होंगे नए कोच
हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय कोच रोलेंट ओल्टमंस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम के लगातार औसत प्रदर्शन के बाद पद से हटा दिया।
i. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के डेविड जॉन को हॉकी टीम का अंतरिम हेड कोच नियुक्त किया गया है।
ii.ऑल्टमेंस रोलेंट बर्खास्त करने का फैसला हॉकी इंडिया की हाई लेवल एंड डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया।
iii. ऑल्टमेंस को हटाने की वजह भारतीय हॉकी टीम का पिछले दो सालों से खराब प्रदर्शन है।
iv. ओल्टमंस साल 2015 से टीम के मुख्य कोच के पद पर बने हुए थे।
- किस राज्य में पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन बौद्ध स्थल की खोज की है,जो 1 सदी पुराना बताया जा रहा है ?
1. आंध्र प्रदेश
2. तमिलनाडु
3. सिक्किम
4. मेघालय
5. नागालैंड
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 1. आंध्र प्रदेश
स्पष्टीकरण:आंध्र प्रदेश का गुंटूर कभी था एक प्रमुख बौद्ध स्थल, खुदाई में मिले प्रमाण
अगस्त 28,2017 को, आंध्र प्रदेश के पुरातत्वविदों ने गुंटूर जिले के पुतलगुडेम गांव में एक प्राचीन बौद्ध स्थल की खोज की है जो 1 सदी पुरानी बताई जा रही है .
i.दरअसल, पहाड़ियों पर स्थित जीर्ण वेंकटेश्वर मंदिर के सामने सिलामंडप का क्षतिग्रस्त पिलर मिला है, जिसे भैरव गुट्टा भी कहा जाता है.
ii. क्षतिग्रस्त पिलर चूने से बना हुआ है, साथ ही इसमें ऊपर से लेकर नीचे तक कमल के चिन्ह भी नज़र आ रहे हैं.
- किस राज्य सरकार ने हाल ही में एक ऑनलाइन लोक शिकायत निवारण प्रणाली (पीजीआरएस) शुरू की है?
1. पंजाब
2. हरियाणा
3. गोवा
4. दिल्ली
5. असम
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 3. गोवा
स्पष्टीकरण:गोवा के मुख्यमंत्री ने शिकायत निवारण पोर्टल की शुरुआत की
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने सार्वजनिक शिकायतों के निवारण के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की,जिसका लक्ष्य 30 दिन के अंदर शिकायतों का निवारण करना है।
i.बुनियादी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, जन्म तिथि और ई-मेल देकर www.goaonline.gov.in नामक इस वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ii.पंजीकरण के बाद, नागरिक इस वेबसाइट पर लॉग इन कर संबंधित विभाग का उल्लेख करते हुए अपनी शिकायत का विवरण दर्ज करा सकते हैं।
iii.पंजीकृत शिकायतकर्ताओं को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से उनकी शिकायतों की स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा।
iv.ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण सेवा का नागरिकों को यह लाभ मिलेगा कि उन्हें अब अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- सरकार ने अलर्ट जारी कर किस नए कम्प्यूटर वायरस के फैलने की चेतावनी दी जो कंप्यूटर को बंद कर सकता है और उसे फिर से खोलने के बदले फिरौती की मांग कर सकता है ?
1. वोर्म रैनसमवेयर
2. किलर रैनसमवेयर
3. ब्लू व्हेल रैनसमवेयर
4. फायर रैनसमवेयर
5. लॉकी रैनसमवेयर
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 5. लॉकी रैनसमवेयर
स्पष्टीकरण:देशभर में साइबर हमले का खतरा, सरकार ने ‘लॉकी रैनसमवेयर’ पर जारी किया अलर्ट
सरकार ने अलर्ट जारी कर नए कम्प्यूटर वायरस ‘लॉकी रैनसमवेयर’ के फैलने की चेतावनी दी जो कंप्यूटर को बंद कर सकता है और उसे फिर से खोलने के बदले फिरौती की मांग कर सकता है.
i.इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी के अतिरिक्त सचिव अजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘आज सीईआरटी ने लॉकी रैनसमवेयर के फैलने की चेतावनी दी.’’
- किसने एक नई विजन प्रोसेसिंग यूनिट (वीपीयू) जिसे मोवीडियस मैरिड X नाम कहा जाता है पेश किया है?
1. डेल
2. आईबीएम
3. एसर
4. इंटेल
5. फ्री-स्केल
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 4. इंटेल
स्पष्टीकरण:इंटेल की 8वीं पीढ़ी के प्रोसेसर हुए लॉन्च
कंप्यूटर जगत की जानी मानी प्रोसेसर कम्पनी इंटेल ने अपना नया प्रोसेसर बाजार में उतार दिया है, कंपनी ने यह घोषणा की और कहा कि इसे पतले और हल्के नोटबुक और 2-इन-1 को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। नए प्रोसेसरों की क्षमता बेमिसाल है।
- भारतीय जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री में कौन सा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उपविजेता रहा ?
1. विजय सिन्हा
2. कृष्णा राज
3. गजेन्द्र सिंह
4. राहुल भारद्वाज
5. अर्जुन राम
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 4. राहुल भारद्वाज
स्पष्टीकरण:बैडमिंटन : भारद्वाज भारतीय जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री में रनर उप रहे
भारतीय जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री में फाइनल में राहुल भारद्वाज को पुरुष एकल में थाईलैंड के शीर्ष वरीयता प्राप्त कुनलावुत वितिदस्रान ने पराजित किया,जिस से वह उप विजेता रहे .
- डोपिंग के संदेह में एक गलतफहमी के चलते 2002 में 14 वें एशियाई खेलों से प्रतिबंधित होने के लिए सतीश कुमार को 25 लाख रुपये मुआवजा दिया गया है। क्या वह खेल से जुड़े हैं ?
1. कुश्ती
2. मुक्केबाजी
3. क्रिकेट
4. तैराकी
5. हॉकी
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 1. कुश्ती
स्पष्टीकरण:डोपिंग के संदेह में एक गलतफहमी के चलते 2002 में 14 वें एशियाई खेलों में भाग लेने से रोक दिए गए पहलवान सतीश कुमार को आखिर न्याय मिल गया है और दिल्ली की एक अदालत ने 15 साल पुराने मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ को पहलवान सतीश को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पहलवान सतीश को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के लिए पाजीटिव समझकर गलती से 2002 में 14वें एशियाई खेलों में भाग लेने से रोक दिया था। दिल्ली की एक अदालत ने 15 साल पुराने इस मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ को पहलवान सतीश को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।
- कौन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 स्टम्पिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं ?
1. पीटर हेंडकॉम्ब
2. महेंद्र सिंह धोनी
3. डेन विलास
4. ल्यूक रोंची
5. सचिन तेंदुलकर
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 2. महेंद्र सिंह धोनी
स्पष्टीकरण:महेंद्र सिंह धोनी, 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बने
महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पांचवे वनडे मैच में विकेटकीपिंग का नया रिकार्ड अपने नाम किया । वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 स्टम्पिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।
i. धोनी ने कोलंबो, श्रीलंका में अपने 301 वें वनडे में इस उपलब्धि को प्राप्त किया.
ii.धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मैच की पहली पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर अकिला धनंजय को स्टम्प कर इस उपलब्धि को हासिल किया और श्रीलंका के ही पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा।
iii.श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा, 99 स्टंपिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
- राज्यवर्धन राठौड़, जो युवा मामलों के मंत्री और खेल मंत्री बने, वर्तमान में किस लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं?
1. बीकानेर
2. भरतपुर
3. माधोपुर
4. जयपुर ग्रामीण
5. पटियाला
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 4. जयपुर ग्रामीण
स्पष्टीकरण:राज्यवर्धन राठौड़, जो युवा मामलों के मंत्री और खेल मंत्री बने, वर्तमान में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं
AffairsCloud Recommends IBPSGuide Mock Test
AffairsCloud Ebook's - Support Us to Grow