Current Affairs PDF

Current Affairs Quiz in Hindi : September 2 2017

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2017 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है।Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Current Affairs Today 2 September 2017 हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

  1. किस राज्य ने पहले से चल रही सात स्वास्थ्य योजनाओं को विलय कर एक एकीकृत योजना- ‘आरोग्य भाग्य’ को लॉन्च किया है ?
    1. तमिलनाडु
    2. केरल
    3. उत्तर प्रदेश
    4. कर्नाटक
    5. पंजाब
    उत्तर – 4. कर्नाटक
    स्पष्टीकरण:कर्नाटक ने एकीकृत स्वास्थ्य योजना ‘आरोग्य भाग्य’ की शुरूआत की
    कर्नाटक सरकार राज्य मे चल रही मौजूदा सात स्वास्थ्य योजनाओं को विलय कर एक एकीकृत योजना- ‘आरोग्य भाग्य’ को लॉन्च करेगी, जो राज्य के सभी 1.4 करोड़ परिवारों को कवर करेगी।
    i.कर्नाटक सरकार एपीएल और बीपीएल कार्ड धारकों के लिए किसी भी विसंगति के बिना हर किसी को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए कर्नाटक में आरोग्य भाग्य योजना शुरू करेगी।
    ii.स्वास्थ्य योजना के लाभ लेने के लिए राज्य सरकार युनिवर्सल स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करेगी।

  2. भारत की पहली स्‍नाइपर रायफल किस राज्य की ईशापुर आयुध फैक्टरी में बनाई गई है ?
    1. पश्चिम बंगाल
    2. तमिलनाडु
    3. आंध्र प्रदेश
    4. ओडिशा
    5. राजस्थान
    उत्तर -1. पश्चिम बंगाल
    स्पष्टीकरण:भारत की पहली स्‍नाइपर रायफल बंगाल की ईशापुर आयुध फैक्टरी में बनाई गई
    भारत की पहली स्‍नाइपर रायफल पश्चिम बंगाल की ईशापुर आयुध फैक्टरी में बनाई गई है।अब तक भारत में जर्मनी में बनी रायफल इस्‍तेमाल की जाती थीं।
    अब भारत को विदेशों से स्‍नाइपर रायफल मंगवाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
    i.कारखाने को सीआरपीएफ और हरियाणा ,राजस्थान के पुलिस बलों से आदेश प्राप्त हुए हैं।
    ii. भारत के स्नाइपर जर्मनी में बनी हेक्लर एंड कोच यानी एच एंड एन राइफल का इस्तेमाल करते रहे हैं.
    स्‍नाइपर राइफल की खासियत
    i. 7.62 एमएम की इस इस राइफल की कीमत 2.5 लाख रुपए है.
    ii. इसका वजन 6.7 किलोग्राम है और 800 मीटर तक मार सकती है.
    iii. वहीं जर्मनी की एच एंड की कीमत इससे तीन गुना ज्यादा है,जिसका वजन 7.2 किलोग्राम है और 500 मीटर तक ही मार कर सकती है.

  3. निर्मला सीतारमण, जो भारत के नए रक्षा मंत्री बने, वर्तमान में राज्यसभा में किस राज्य का प्रतिनिधित्व करती  हैं?
    1. कर्नाटक
    2. केरल
    3. तमिलनाडु
    4. महाराष्ट्र
    5. महाराष्ट्र
    उत्तर – 1. कर्नाटक
    स्पष्टीकरण:निर्मला सीतारमण, जो भारत के नए रक्षा मंत्री बने, वर्तमान में राज्यसभा में कर्नाटक राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं.

  4. यूनेस्को द्वारा किस शहर को औपचारिक रूप से भारत के पहले विश्व धरोहर शहर का दर्जा दिया गया है?
    1. उदयपुर
    2. मथुरा
    3. उज्जैन
    4. अहमदाबाद
    5. पटियाला
    उत्तर – 4. अहमदाबाद
    स्पष्टीकरण:भारत का पहला वर्ल्ड हेरिटेज सिटी बना अहमदाबाद, यूनेस्को ने सीएम को सौपा प्रमाण पत्र
    अहमदाबाद देश का पहला ‘विश्व विरासत शहर’ बन गया है।
    i.यूनेस्को की महानिदेशक इरीना बोकोवा ने अहमदाबाद को ‘विश्व विरासत शहर’ घोषित करते हुए गुजरात के सीएम विजय रूपाणी को गांधीनगर में प्रमाण पत्र सौंपा।

  5. दुनिया का सबसे ऊंचा रेत का महल (सैंड कैसल) हाल ही में किस देश में बनाया गया है?
    1. जर्मनी
    2. भारत
    3. चीन
    4. दक्षिण अफ्रीका
    5. अमेरिका
    उत्तर – 1. जर्मनी
    स्पष्टीकरण:जर्मनी में बना रेत का सबसे ऊंचा महल
    भारत के ग्रेट सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक का रिकॉर्ड टूट गया है। रेत कलाकारों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने जर्मनी के रुहर क्षेत्र के डुइसबर्ग शहर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेत के महल का निर्माण किया है।
    i.यह 54.5 फुट (16.68 मीटर) ऊंचा बनाया गया है और इसका विषय पर्यटन है जबकि सुदर्शन पटनायक का रिकॉर्ड 14.8 मीटर था .
    ii.गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी ने इस महल को देखकर पुष्टि की कि यह सबसे लंबा रेत का महल है।

  6. दुनिया की सबसे शक्तिशाली एक्स-रे लेजर ______________को हैम्बर्ग, जर्मनी में शुरू किया गया है.
    1. XFEL
    2. AFEL
    3. MFEL
    4. BFEL
    5. OFEL
    उत्तर – 1. XFEL
    स्पष्टीकरण:दुनिया की सबसे शक्तिशाली एक्स-रे लेजर XFEL हैम्बर्ग, जर्मनी में शुरू
    यूरोपियन एक्स-रे फ्री इलेक्ट्रॉन लेजर (XFEL) ,दुनिया के सबसे शक्तिशाली एक्स-रे लेजर ने हैम्बर्ग, जर्मनी में एक ऐसे सुविधा पर काम करना शुरू कर दिया है जहां वैज्ञानिक सूर्य के अंदर गहराई से परिस्थितियों को समझने तथा वायरस एवं कोशिकाओं की के अनुक्रम पर फिल्म बनाने का प्रयास करेंगे।
    i.मशीन, जिसे यूरोपियन एक्स-रे फ्री इलेक्ट्रॉन लेजर (XFEL) कहा जाता है, एक हाई-स्पीड कैमरा के रूप में काम करता है, जो किसी एक विशिष्ट परमाणु के अरबवां भाग की भी फोटो निकाल सकता है।
    ii.लेजर का तरंग दैर्ध्य हाइड्रोजन परमाणु के त्रिज्या के बराबर 0.05 नैनोमीटर है।

  7. कहां दुनिया का सबसे शक्तिशाली एक्स-रे लेजर स्थापित किया गया है ?
    1. हैम्बर्ग
    2. बर्लिन
    3. मैड्रिड
    4. मिलान
    5. दिल्ली
    उत्तर – 1. हैम्बर्ग
    स्पष्टीकरण:यूरोपीय एक्सरे फ्री इलेक्ट्रॉन लेजर वर्तमान में कमीशन में एक्स-रे अनुसंधान लेजर सुविधा है।
    पहला लेजर मई 2017 में तैयार किया गया था, इस सुविधा ने सितंबर 2017 में यूजर ऑपरेशन शुरू किया था।
    11 भाग लेने वाले देशों (डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, इटली, पोलैंड, रूस, स्लोवाकिया, स्पेन, स्वीडन और स्विटजरलैंड) के साथ अंतरराष्ट्रीय परियोजना हैम्बर्ग और स्लेसविग-होल्स्टिन के जर्मन संघीय राज्यों में स्थित है।
    एक फ्री-इलेक्ट्रॉन लेजर इलेक्ट्रॉनों को सापेक्ष गति से तेज करके और विशेष चुंबकीय संरचनाओं के माध्यम से उन्हें निर्देशित करके उच्च-तीव्रता विद्युत चुम्बकीय विकिरण उत्पन्न करता है।

  8. किस देश ने पूर्वी तिमोर के साथ समुद्री सीमा के प्रमुख तत्वों और दोनों देशों के बीच समुद्र तट के नीचे एक प्राकृतिक गैस क्षेत्र से राजस्व हिस्सेदारी पर सहमति जताई है ?
    1. ऑस्ट्रेलिया
    2. ब्राजील
    3. वियतनाम
    4. दक्षिण अफ्रीका
    5. स्पेन
    उत्तर – 1. ऑस्ट्रेलिया
    स्पष्टीकरण:ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी तिमोर समुद्री सीमा पर सहमत हुए
    ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी तिमोर ने समुद्री सीमा के प्रमुख तत्वों और दोनों देशों के बीच समुद्र तट के नीचे एक प्राकृतिक गैस क्षेत्र से राजस्व हिस्सेदारी पर सहमति जताई है।
    i.ऑस्ट्रेलिया और तिमोर ने तिमोर सागर में समुद्री सीमाओं पर अपने कड़वे और लंबे समय से चलने वाले विवाद का समाधान किया है।
    ii.पूर्वी तिमोर, जो एशिया के सबसे गरीब देशों में से एक है, का तर्क था कि जिस तरह तेल और गैस के लिए इलाके को विभाजित किया गया है वह उचित नहीं था।

  9. किस भारतीय कंपनी ने स्वीडिश रक्षा दिग्गज साब ने रक्षा उत्पादन में सहयोग की घोषणा की है ?
    1. अदानी समूह
    2. अंबानी समूह
    3. बिड़ला समूह
    4. महिंद्रा समूह
    5. टाटा समूह
    उत्तर – 1. अदानी समूह
    स्पष्टीकरण:स्वीडिश रक्षा दिग्गज साब और भारतीय संगठन अदानी समूह ने रक्षा उत्पादन में सहयोग की घोषणा की
    ‘अडानी’ समूह वायुसेना के लिए एक इंजन वाले लड़ाकू विमान बनाएगा। इसके लिए भारतीय कंपनी ने स्वीडन की रक्षा फर्म ‘साब’ के साथ करार किया है।
    i.साब ने रक्षा मंत्रालय के $ 10 बिलियन एकल-इंजन लड़ाकू जेट खरीद कार्यक्रम के तहत भारत में ग्रिपेन ई लड़ाकू विमानों का निर्माण करने के लिए अदानी समूह के साथ अपनी गठजोड़ की घोषणा की.

  10. किस ने वित्तीय सेवा विभाग में नए सचिव के रूप में पदभार संभाला है ?
    1. संतोष कुमार
    2. मनोज सिंह
    3. राज कुमार
    4. राजीव कुमार
    5. महेश शर्मा
    उत्तर – 4. राजीव कुमार
    स्पष्टीकरण:राजीव कुमार ने वित्तीय सेवा विभाग में नए सचिव के रूप में पदभार संभाला
    भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कुमार ने वित्तीय सेवा विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल लिया।
    i. राजीव कुमार, 1984 बैच के आईएएस अफसर, ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में अंजुली छिब दुग्गल की सेवानिवृत्ति के बाद उनकी जगह नए सचिव के रूप में पदभार संभाला है ।

  11. किस वैज्ञानिक को भारी जल बोर्ड का अध्यक्ष एवं मुख्‍य कार्यकारी नियुक्त किया गया है ?
    1. मूकेश जावडेकर
    2. गजपति राजू
    3. यू कामाची मुदली
    4. प्रियंका कारवाल
    5. भारती उपापुली
    उत्तर – 3. यू कामाची मुदली
    स्पष्टीकरण:यू कामाची मुदली को भारी जल बोर्ड का अध्यक्ष एवं मुख्‍य कार्यकारी नियुक्त किया गया
    परमाणु वैज्ञानिक यू कामाची मुदली को भारी जल बोर्ड का अध्यक्ष एवं मुख्‍य कार्यकारी नियुक्त किया गया है .यह परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत औद्योगिक इकाइयों में से एक है।
    i.1 सितंबर 2017 को मुदली ने बोर्ड का पदभार संभाला।
    ii.उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एम.टेक किया है। उन्होंने कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में एप्लाइड साइंस डिग्री का अध्ययन किया है।

  12. किसे केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ?
    1. सबिथा नायर
    2. अपर्णा रेड्डी
    3. अनिता करवाल
    4. धनलक्ष्मी मुदलियार
    5. दिव्य गुप्ता
    उत्तर – 3. अनिता करवाल
    स्पष्टीकरण:अनीता करवाल को सीबीएसई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
    आईएएस अधिकारी अनीता करवाल को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है ।
    i.वह वर्तमान में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के रूप में सेवा कर रहे हैं।
    ii.2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान वह गुजरात मुख्य निर्वाचन अधिकारी थी ।

  13. फोर्ब्स पत्रिका ने एशिया महाद्वीप के पांच सबसे भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है.इसमें किस देश ने पहला स्थान हासिल किया है यानि कि कौन सा देश सबसे भ्रष्ट है ?
    1. म्यांमार
    2. थाईलैंड
    3. वियतनाम
    4. पाकिस्तान
    5. भारत
    उत्तर – 5. भारत
    स्पष्टीकरण:रैंकिंग :
    1. सबसे भ्रष्ट : भारत में रिश्वतखोरी की दर 69 प्रतिशत है.
    2. वियतनाम दूसरे स्थान पर है. रिश्वतखोरी दर – 65 प्रतिशत
    3. थाईलैंड तीसरे स्थान पर है . रिश्वतखोरी दर – 41 प्रतिशत
    4. पाकिस्तान चौथे नंबर पर है. रिश्वतखोरी दर – 40 प्रतिशत
    5. म्यांमार को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है, रिश्वतखोरी दर – 40 प्रतिशत

  14. हाल ही में किस फाउंडेशन को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया है ?
    1. टाटा फाउंडेशन
    2. रिलायंस फाउंडेशन
    3. महिंद्रा फाउंडेशन
    4. सन फाउंडेशन
    5. आगराम फाउंडेशन
    उत्तर – 2. रिलायंस फाउंडेशन
    स्पष्टीकरण:रिलायंस फाउंडेशन को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन-2017’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
    i.खेल के प्रचार में योगदान के लिए, यह पुरस्कार रिलायंस फाउंडेशन को दिया गया है .
    ii.केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को भी अपने ‘Identification and Nurturing of Budding and Young Talent’ (IDCO) कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया.
    iii.नीता अंबानी को यह पुरस्कर उनके फाउंडेशन द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रदान किया गया है।वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम मुंबई इंडियंस के मैच में हमेशा मौजूद रहती हैं।

  15. किस हवाई अड्डे ने ऊर्जा प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है ?
    1. चेन्नई
    2. कोच्चि
    3. मुंबई
    4. हैदराबाद
    5. बैंगलोर
    उत्तर – 4. हैदराबाद
    स्पष्टीकरण:हैदराबाद एयरपोर्ट ने जीता ऊर्जा दक्षता पुरस्कार
    i. जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (GHIAL) ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में ऊर्जा प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।
    ii. GHIAL, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (आरजीआईए), हैदराबाद का संचालन करती है.
    iii.इसने ईको-फ्रेंडली वाहन जैसे कि बिजली संचालित बग्गीज, ग्राउंड हैंडलर वाहन, ट्रॉली मूवर्स और ई-कारों को भी तैनात किया है जिससे ऊर्जा प्रबंधन में मदद मिलती है .

  16. किस राज्य पुलिस ने एलडीआर और एक्सीडेंट क्लेम दस्तावेजों के आवेदन के लिए ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं?
    1. तमिलनाडु
    2. केरल
    3. कर्नाटक
    4. आंध्र प्रदेश
    5. महाराष्ट्र
    उत्तर – 1. तमिलनाडु
    स्पष्टीकरण:तमिलनाडु राज्य पुलिस ने एलडीआर और एक्सीडेंट क्लेम दस्तावेजों के आवेदन के लिए ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं

  17. 2 सितंबर 2017 को कौन सा दिन मनाया गया है?
    1. विश्व हार्ट दिवस
    2. विश्व कॉफी दिवस
    3. विश्व पर्यटन दिवस
    4. विश्व चैरिटी दिवस
    5. विश्व नारियल दिवस
    उत्तर – 5. विश्व नारियल दिवस
    स्पष्टीकरण:विश्व नारियल दिवस : 2 सितंबर
    प्रत्येक वर्ष नारियल की खेती के प्रति जागरूकता एवं नारियल की महत्ता को समझने के लिए 2 सितम्बर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।
    i.विश्व नारियल दिवस मनाने का उद्देश्य नारियल को उद्योगों के लिए कच्चे माल के रूप उपयोग किए जाने को प्रोत्साहन देना और इसके उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना है।

  18. सप्ताह के नाम का पता लगाएं, जो पूरे देश में 1 से 7 सितंबर के दौरान मनाया गया है.
    1. राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
    2. राष्ट्रीय मुद्रा सप्ताह
    3. राष्ट्रीय इंटरफेथ सद्भाव सप्ताह
    4. राष्ट्रीय टीकाकरण सप्ताह
    5. राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह
    उत्तर – 1. राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
    स्पष्टीकरण:राष्ट्रीय पोषण-सप्ताह : 1 से 7 सितंबर तक आयोजित
    राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पूरे देश में 1 से 7 सितम्बर तक मनाया जाएगा।
    i. 2017 के लिए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम है ‘नवजात एवं बाल आहार प्रथाएं- बेहतर बाल स्वास्थ्य’।
    ii. इस वार्षिक कार्यक्रम का मूल उद्देश्य स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

  19. रेलवे के नए केंद्रीय मंत्री के रूप में कौन नियुक्त किया गया है?
    1. पीयूष गोयल
    2. निर्मला सीतारमण
    3. धर्मेंद्र प्रधान
    4. मुख्तार अब्बास नकवी
    5. राजनाथ सिंह
    उत्तर – 1. पीयूष गोयल
    स्पष्टीकरण:रेलवे के नए केंद्रीय मंत्री के रूप में पीयूष गोयल को नियुक्त किया गया है.