Current Affairs PDF

Current Affairs Hindi Quiz: 20 & 21 November 2022

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 20 & 21 नवंबर 2022 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course  Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 20 & 21 November 2022

  1. भारत के किस संग्रहालय ने हाल ही में (नवंबर 22 में) 2023 में “डेनमार्क और भारत से चांदी के खजाने” की संयुक्त प्रदर्शनी की मेजबानी के लिए डेनमार्क में संग्रहालय कोल्डिंग के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं?
    1)नेपियर संग्रहालय (केरल)
    2)सालार जंग संग्रहालय (तेलंगाना)
    3)कपड़ा केलिको संग्रहालय (गुजरात)
    4)राष्ट्रीय संग्रहालय (दिल्ली)
    5)प्रिंस ऑफ वेल्स संग्रहालय (महाराष्ट्र)
    उत्तर – 4)राष्ट्रीय संग्रहालय (दिल्ली)
    स्पष्टीकरण:
    नई दिल्ली (दिल्ली) में भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय और डेनमार्क में संग्रहालय कोल्डिंग ने मार्च 2023 में “डेनमार्क और भारत से चांदी के खजाने” की संयुक्त प्रदर्शनी की मेजबानी के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
    i.सहयोग और प्रदर्शनी वर्ष 2022-2026 के लिए भारत और डेनमार्क के बीच एक सहमत सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

  2. हाल ही में (नवंबर 22 में) किसने ‘रोल, फ्रेमवर्क एंड कैपेसिटी ऑफ़ इलेक्शन मैनेजमेंट बॉडीज’ (EMB) विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया?
    1)राजीव कुमार (भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त)
    2)नरेंद्र मोदी (भारत के प्रधान मंत्री)
    3)द्रौपदी मुर्मू (भारत की राष्ट्रपति)
    4)जगदीप धनखड़ (भारत के उपराष्ट्रपति)
    5)सुब्रह्मण्यम जयशंकर (केंद्रीय विदेश मंत्री)
    उत्तर – 1)राजीव कुमार (भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त)
    स्पष्टीकरण:
    भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने ‘रोल, फ्रेमवर्क एंड कैपेसिटी ऑफ़ इलेक्शन मैनेजमेंट बॉडीज'(EMB) विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (31 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2022)का उद्घाटन किया और समापन सत्र की अध्यक्षता चुनाव आयुक्त, अनूप चंद्र पांडे ने नई दिल्ली, दिल्ली में की।
    i.भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने ‘कोहोर्ट ऑन इलेक्शन इंटीग्रिटी’ का नेतृत्व किया, जिसे दिसंबर, 2021 में आयोजित ‘समिट फॉर डेमोक्रेसी ‘ के अनुसरण के रूप में स्थापित किया गया था।
    ii.EMB की पहल के बारे में ‘मतदाता शिक्षा और जागरूकता के लिए सहयोग और साझेदारी’ विषय पर ECI पत्रिका “वॉयस इंटरनेशनल” का नया संस्करण उस सम्मेलन में लॉन्च किया गया था।

  3. किस जीवन बीमा कंपनी को हाल ही (नवंबर ’22 )में एक वार्षिकी सेवा प्रदाता (ASP) बनने के लिए पेंशन फंड नियामक विकास प्राधिकरण (PFRDA) से मंजूरी मिली है?
    1)HDFC लाइफ इंश्योरेंस
    2)एक्साइड लाइफ़ इंश्योरेंस
    3)बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस
    4)श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस
    5)एडलवाइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस
    उत्तर – 4)श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस
    स्पष्टीकरण:
    पेंशन फंड नियामक विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (SLIC) को एक वार्षिकी सेवा प्रदाता (ASP) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जो बीमाकर्ता को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत परिपक्वता आय के वार्षिकी घटक का प्रबंधन करने में मदद करेगा।

  4. उस कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में (नवंबर 22 में) भारत में ‘डिजिटल पर्सनल लोन’ देने के लिए नवी ग्रुप के साथ साझेदारी की है।
    1)ICICI होम फाइनेंस लिमिटेड
    2)LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
    3)पंजाब नेशनल बैंक हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
    4)पीरामल कैपिटल & हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
    5)Gic हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
    उत्तर – 4)पिरामल कैपिटल & हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
    स्पष्टीकरण:
    सचिन बंसल और अंकित अग्रवाल द्वारा स्थापित प्रौद्योगिकी संचालित वित्तीय उत्पाद और सेवा कंपनी (फिनसर्व) नवी ग्रुप ने भारत में ‘डिजिटल पर्सनल लोन’ की पेशकश करने के लिए पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पीरामल कैपिटल & हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझेदारी की घोषणा की।
    i.इस साझेदारी के तहत, उधारकर्ता नवी ऐप पर 72 महीने तक की अवधि के साथ 20 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

  5. उस कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में (नवंबर 22 में) 1,800 स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों का समर्थन करने के लिए जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (Umeed) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
    1)अमेज़न
    2)मीशो
    3)जियो मार्ट
    4)फ्लिपकार्ट
    5)क्विकर
    उत्तर – 2)मीशो
    स्पष्टीकरण:
    जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (Umeed) ने e-कॉमर्स फर्म मीशो के साथ 1,800 स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों को अपना व्यवसाय शुरू करने और विकसित करने और ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए एक ऑनलाइन मंच प्रदान करने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए।

  6. उस देश का नाम बताइए जिसने हाल ही में (नवंबर 22 में) “कंट्री कैटेगरी” में एक्सीलेंस इन लीडरशिप इन फैमिली प्लानिंग (EXCELL) अवार्ड्स 2022 प्राप्त किया है।
    1)जापान
    2)फ्रांस
    3)भारत
    4)जर्मनी
    5)थाईलैंड
    उत्तर – 3)भारत
    स्पष्टीकरण:
    पटाया, थाईलैंड में परिवार नियोजन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में “कंट्री कैटेगरी” में एक्सीलेंस इन लीडरशिप इन फैमिली प्लानिंग (EXCELL) अवार्ड्स 2022 प्राप्त करने वाला भारत एकमात्र देश बन गया।
    नोट- थाईलैंड के पटाया में आयोजित परिवार नियोजन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICFP) 2022 ने वैश्विक परिवार नियोजन और प्रजनन स्वास्थ्य समुदायों के लिए एक रणनीतिक मोड़ के रूप में काम किया।

  7. किस संस्था ने हाल ही में (नवंबर 22 में) टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट में लगातार दूसरी बार पब्लिशर ऑफ द ईयर 2022 जीता है?
    1)पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया
    2)हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया
    3)रूपा पब्लिशर्स
    4)अरिहंत बुक्स
    5)पैन मैकमिलन इंडिया
    उत्तर – 2)हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया
    स्पष्टीकरण:
    हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया ने टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट में पब्लिशर ऑफ द ईयर 2022′ जीता, टाटा थिएटर नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA), मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित किया गया था। यह हार्परकॉलिन्स इंडिया की लगातार दूसरी जीत है।
    i.हार्पर कॉलिन्सपब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित अमित मजमुदार की पुस्तक “द मैप एंड द सीज़र्स” ने टाटा लिटरेचर लाइव! बुक ऑफ द ईयर (फिक्शन) 2022 जीता है।
    ii.हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने 2022 2021 2018 और 2016 में टाटा लिटरेचर लाइव में चार बार पब्लिशर ऑफ द ईयर अवार्ड और 2015 में पब्लिशिंग नेक्स्ट जीता है। हार्परकॉलिन्स इंडिया हार्परकॉलिन्स पब्लिशर्स की सहायक कंपनी है।
    नोट- हार्पर कॉलिन्स इंडिया के CEO अनंत पद्मनाभन हैं।

  8. भारतीय शास्त्रीय (कथक) नृत्य और संगीत में उनके योगदान के लिए हाल ही में (नवंबर 22 में) किसे ‘सुमित्र चरत राम पुरस्कार’ मिला है?
    1)उमा शर्मा
    2)सितारा देवी
    3)रोशन कुमारी
    4)सुंदर प्रसाद
    5)रोहिणी भाटे
    उत्तर – 1)उमा शर्मा
    स्पष्टीकरण:
    श्रीराम भारतीय कला केंद्र (SBKK), नई दिल्ली, दिल्ली द्वारा कमानी सभागार में आयोजित एक समारोह में कथक दिग्गज उमा शर्मा को भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य में उनके योगदान के लिए ‘सुमित्रा चरत राम अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
    i.डॉ उमा शर्मा एक प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना हैं, जिन्हें इस देश की सांस्कृतिक परंपरा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

  9. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (IMD) 2022 का विषय क्या है जिसे 19 नवंबर 2022 को दुनिया भर में मनाया गया?
    1)बेटर रिलेशन बिटवीन मेन एंड वीमेन
    2)मेकिंग ए डिफरेंस फॉर मेन एंड बॉयज
    3)हेल्पिंग मेन एंड बॉयज
    4)पॉजिटिव मेल रोल मॉडल्स
    5)बेटर हेल्थ फॉर मेन एंड बॉयज
    उत्तर – 3)हेल्पिंग मेन एंड बॉयज
    स्पष्टीकरण:
    अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (IMD) 2022 19 नवंबर 2022 को ‘हेल्पिंग मेन एंड बॉयज’ विषय के साथ मनाया गया।
    i.यह 1992 के फरवरी में थॉमस ओस्टर द्वारा शुरू किया गया था। हालांकि, त्रिनिदाद और टोबैगो में वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय में इतिहास स्पष्टीकरणता डॉ जेरोम टीलकसिंह ने 19 नवंबर, 1999 को IMD परियोजना की स्थापना की।

  10. राष्ट्रीय एकता दिवस 2022 पूरे भारत में 19 नवंबर 2022 को __________________ की जयंती मनाने के लिए मनाया गया।
    1)इंदिरा गांधी
    2)चंद्रशेखर आजाद
    3)सरदार वल्लभभाई पटेल
    4)अटल बिहारी वाजपेयी
    5)लाल बहादुर शास्त्री
    उत्तर – 1)इंदिरा गांधी
    स्पष्टीकरण:
    राष्ट्रीय एकता दिवस, जिसे कौमी एकता दिवस के रूप में भी जाना जाता है, भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री (PM), इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी, जिन्हें इंदिरा गांधी के नाम से जाना जाता है, की जयंती को चिह्नित करने के लिए भारत भर में 19 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
    i.राष्ट्रीय एकता दिवस 2022, 19 नवंबर, 2022 को इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती है।
    ii.इंदिरा गांधी भारत की तीसरी PM थीं और आज तक देश की एकमात्र महिला PM हैं। इसके अलावा, वह अपने पिता, जवाहरलाल नेहरू (15 अगस्त, 1947 – 27 मई, 1964)के बाद भारत की दूसरी सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली PM थीं।
    नोट: “कौमी एकता सप्ताह” (राष्ट्रीय एकता सप्ताह) पूरे भारत में 19 नवंबर, 2022 से 25 नवंबर, 2022 तक मनाया जाएगा।