Current Affairs PDF

न्यूयॉर्क में आयोजित 19वें  यूनाइटेड नेशंस फोरम ऑन फॉरेस्ट्स की मुख्य विशेषताएं

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

19th session of the UN Forum on Forests (UNFF19) from 6 to 10 May 2024

19वां यूनाइटेड नेशंस फोरम ऑन फॉरेस्ट्स (UNFF19) सत्र 6 मई से 10 मई, 2024 तक न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य (US) में यूनाइटेड नेशंस (UN) मुख्यालय में आयोजित किया गया था। फोरम का आयोजन UNFF सचिवालय द्वारा किया गया था। इसकी अध्यक्षता बुरुंडी के जेफिरिन मनिरतांगा ने की।

  • फोरम ने  इंटरनेशनल अरेंजमेंट ऑन फॉरेस्ट्स की मध्यावधि समीक्षा की।
  • सत्र के मुख्य परिणाम उच्च-स्तरीय खंड घोषणा और एक सर्वव्यापी संकल्प थे, जिसमें मध्यावधि समीक्षा के परिणाम के साथ-साथ 2025-2028 के लिए फोरम के कार्य का नया चतुष्कोणीय कार्यक्रम भी शामिल था।

UNFF19 में भारत:

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट्स एंड स्पेशल सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, फारेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज (MoEF&CC) जितेंद्र कुमार ने किया।

प्रमुख बिंदु:

i.भारत ने 19वें UNFF में फारेस्ट कंज़र्वेशन और सस्टेनेबल फारेस्ट मैनेजमेंट पहल पर प्रकाश डाला, जिसके कारण पिछले पंद्रह वर्षों में फारेस्ट कवर में लगातार वृद्धि हुई है।

  • वैश्विक स्तर पर, भारत 2010 और 2020 के बीच औसत वार्षिक फारेस्ट एरिया में शुद्ध लाभ के मामले में तीसरे स्थान पर है।

ii.भारत ने दीर्घकालिक सस्टेनेबल फारेस्ट मैनेजमेंट (SFM) पर UNFF देश के नेतृत्व वाली पहल की सिफारिशें प्रस्तुत कीं, जिसकी मेजबानी उसने अक्टूबर 2023 में देहरादून, उत्तराखंड में की थी।

iii.भारत ने ग्रीन क्रेडिट प्रोग्रामकी शुरुआत भी साझा की, जिसका उद्देश्य संस्थाओं को ख़राब फारेस्ट लैंड्स को बहाल करने और पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

iv.MoEF&CC ने UNFF 19 में एजेंसी ऑफ इंटीग्रेटेड रूरल फायर मैनेजमेंट, पुर्तगाल; कोरिया फॉरेस्ट सर्विस और इंटरनेशनल ट्रॉपिकल टिम्बर ऑर्गनाइजेशन (ITTO) के साथ साझेदारी में ‘प्रिंसिपल्स एंड स्ट्रेटेजीज फॉर लैंडस्केप इंटीग्रेटेड फायर मैनेजमेंट थ्रू कोलेबोरेटिव गवर्नेंस’ पर एक साइड इवेंट की भी मेजबानी की।

मुख्य विशेषताएं:

i.प्रतिनिधियों ने जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि और लैंड डिग्रडेशन से निपटने में फारेस्ट की भूमिका पर एक मसौदे पर चर्चा की, लेकिन पाठ को अंतिम रूप नहीं दिया।

ii.आगामी घोषणा में वनों की कटाई और फारेस्ट डिग्रडेशन को रोकने, लैंड डिग्रडेशन को रोकने, UN स्ट्रेटेजिक प्लान फॉर फॉरेस्ट्स को लागू करने और ग्लोबल फारेस्ट गोल्स को प्राप्त करने के लिए UNFF और उसके हितधारकों के लिए विशिष्ट कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

iii.इंटरनेशनल यूनियन ऑफ फारेस्ट रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (IUFRO) द्वारा प्रकाशित इंटरनेशनल फारेस्ट गवर्नेंस: ए क्रिटिकल रिव्यु ऑफ ट्रेंड्स, ड्राबैक, एंड न्यू अप्प्रोचेस से पता चला है कि 2010 और 2023 के बीच वनों की कटाई की दर प्रति वर्ष 13 मिलियन से घटकर 10 मिलियन हेक्टेयर हो गई है।

iv.प्रतिनिधियों ने फारेस्ट सुपरविशन के लिए प्रौद्योगिकी और नवीन तंत्र के उपयोग पर जोर दिया।

v.फोरम का 20वां सत्र (UNFF20) 5 से 9 मई 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

हाल के संबंधित समाचार:

i.भारत ने भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका गरीबी और भूख उन्मूलन सुविधा (IBSA फंड) में 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अपना वार्षिक योगदान प्रस्तुत किया है।

ii.यूनाइटेड नेशंस (UN) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय में 5-14 फरवरी 2024 तक आयोजित 62वें सामाजिक विकास आयोग के सत्र (CSocD62) की अध्यक्षता की।

यूनाइटेड नेशंस फोरम ऑन फॉरेस्ट्स (UNFF) के बारे में:

यह सार्वभौमिक सदस्यता के साथ UN आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) का एक कार्यात्मक आयोग है।

फोरम ने कई माइलस्टोन स्थापित किए हैं, जिनमें 2007 में पहला UN फारेस्ट इंस्ट्रूमेंट , 2015 में ग्लोबल फारेस्ट फाइनेंसिंग फैसिलिटेशन नेटवर्क (GFFFN), और पहली UN स्ट्रेटेजिक प्लान फॉर फॉरेस्ट्स 2030 और 2017 में इसके छह ग्लोबल फारेस्ट गोल्स को अपनाना शामिल है।

स्थापना– 2000

मुख्यालय– न्यूयॉर्क, US