Current Affairs PDF

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2024 – 15 सितंबर

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

International Day of Democracy - September 15 2024

संयुक्त राष्ट्र (UN) का अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (IDD) दुनिया भर में लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देने और बनाए रखने तथा लोगों में लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 15 सितंबर को मनाया जाता है।

विषय:

i.IDD का 2024 का विषयइंश्योरिंग इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) एट ऑल लेवल्सहै।

ii.2024 का विषय सुशासन के लिए एक उपकरण के रूप में AI के महत्व पर केंद्रित है।

महत्व:

i.IDD का उद्देश्य दुनिया भर में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा करना और सरकारों को लोकतंत्र को मजबूत और समेकित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

ii.IDD एक सार्वभौमिक मूल्य के रूप में लोकतंत्र के महत्व और शासन में समावेशी भागीदारी की भूमिका की याद दिलाता है।

iii.यह वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र के लिए चल रही चुनौतियों, जैसे कि मुक्त प्रेस के लिए खतरे, मानवाधिकारों का उल्लंघन और सत्तावादी प्रवृत्तियाँ पर भी प्रकाश डालता है।

पृष्ठभूमि:

i.8 नवंबर 2007 को, UN महासभा (UNGA) ने संकल्प A/RES/62/7 को अपनाया, जिसमें प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में घोषित किया गया।

ii.पहला अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 15 सितंबर 2008 को मनाया गया।

  • IDD की स्थापना राष्ट्रीय संसदों के वैश्विक संगठन, अंतर-संसदीय संघ (IPU) के अनुरोध पर की गई थी।

15 सितंबर क्यों?

15 सितंबर को ही IPU सदस्य संसदों ने 1997 में काहिरा, मिस्र में अपने 161वें सत्र में लोकतंत्र पर सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया था।

  • लोकतंत्र पर सार्वभौमिक घोषणा को दुनिया भर में लोकतंत्र के लिए कई चुनौतियों के माध्यम से सरकारों, संसदों और लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मानक के रूप में डिज़ाइन किया गया था।

लोकतंत्र क्या है?

i.लोकतंत्र एक सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त आदर्श है और UN द्वारा समर्थित मौलिक मूल्यों और सिद्धांतों में से एक है।

  • मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (UDHR) के अनुच्छेद 19 के अनुसार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक मौलिक मानव अधिकार है।

ii.लोकतंत्र के समर्थन में UN की गतिविधियाँ निम्नलिखित के माध्यम से की जाती हैं:

  • UN विकास कार्यक्रम (UNDP);
  • UN लोकतंत्र कोष (UNDEF);
  • शांति संचालन विभाग (DPO);
  • राजनीतिक और शांति निर्माण मामलों का विभाग (DPPA);
  • मानवाधिकारों के लिए उच्चायुक्त का कार्यालय (OHCHR),
  • लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए UN इकाई (UN महिला), आदि।

iii.UNDEF उन परियोजनाओं को निधि देता है जो नागरिक समाज को सशक्त बनाती हैं, मानवाधिकारों को बढ़ावा देती हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सभी समूहों की भागीदारी को प्रोत्साहित करती हैं।

लोकतंत्र पर AI का प्रभाव:

i.2021 में अपनाई गई AI की नैतिकता पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की सिफारिश, AI के लिए पहली वैश्विक नीति रूपरेखा है।

  • यह इस तकनीक के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करता है जो सीधे राजनीतिक जीवन को प्रभावित करते हैं।

ii.UNESCO की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेमोक्रेसी रिपोर्ट लोकतंत्र पर AI के प्रभाव पर जोर देती है और यह पता लगाती है कि डिजिटलीकरण सामूहिक निर्णय लेने को कैसे बढ़ा सकता है।

  • यह AI के लोकतांत्रिक शासन के लिए सिफारिशें प्रदान करता है, जिसका उद्देश्य नकारात्मक प्रभावों को कम करना और AI शासन के लिए अधिक लोकतांत्रिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।

iii.रिपोर्ट के मुख्य विषयों में शामिल हैं:

  • द डेमोक्रेटिक एक्सपेक्टेशंस एंड डिजिटाईज़ेशन  डिसअप्पोइंटमेंट्स
  • द न्यू डिजिटल पब्लिक स्पेस: डेमोक्रेटिक कन्वर्सेशन
  • द डेमोक्रेसी ऑफ डाटा : द पॉलिटिक्स ऑफ बिग डेटा
  • डेमोक्रेसी एस ए फॉर्म ऑफ पोलिटिकल डिसिशन-मेकिंग: एल्गोरिथम गवर्नेंस

2024 के कार्यक्रम:

10 सितंबर 2024 को, UNDEF ने IDD से पहले, नेविगेटिंग AI फॉर गवर्नेंस एंड सिटीजन इंगेजमेंटपर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

  • यह कार्यक्रम UNESCO, संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ड्रग्स एंड क्राइम (UNODC) और न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में UNDP के सहयोग से UN ऑफिस फॉर पार्टनरशिप्स का एक हिस्सा था।

अंतर-संसदीय संघ (IPU) के बारे में:
अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के प्रमुख– डॉ. तुलिया एक्सन
महासचिव (SG)– मार्टिन चुंगोंग
मुख्यालय– जिनेवा, स्विटजरलैंड
स्थापना– 1889
नारा– फॉर डेमोक्रेसी. फॉर एवरीवन.