Current Affairs PDF

Current Affairs Quiz In Hindi – 28 February 2018

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2017 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है।Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Current Affairs Today 28 February 2018 हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

1.केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने 2017-18 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त नौ राज्यों के लिए लगभग कितने रुपये की केन्द्रीय सहायता को मंजूरी दी?
1. 4000 करोड़ रुपये
2. 4500 करोड़ रुपये
3. 5000 करोड़ रुपये
4. 5500 करोड़ रुपये
5. 6000 करोड़ रुपये

उत्तर – 5. 6000 करोड़ रुपये
स्पष्टीकरण:
26 फरवरी, 2018 को केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने 2017-18 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त नौ राज्यों के लिए लगभग 6000 करोड़ रुपये की केन्द्रीय सहायता को मंजूरी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि (एनडीआरएफ) से गुजरात के लिए 1055.05 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश के लिए 420.69 करोड़ रुपये, राजस्थान के लिए 420.57 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल के लिए 838.85 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता समिति द्वारा अनुमोदित की गई है। 2017-18 के दौरान ये सभी राज्य बाढ़ से प्रभावित हुए थे। समिति ने बिहार के लिए 1711.66 करोड़ रुपये की सहायता की मंजूरी दी है, जो 2017-18 के दौरान बाढ़ से प्रभावित हुआ था। केरल के लिए 169.63 करोड़ रुपये की सहायता के लिए मंजूरी दे दी गई है, जो चक्रवात ओखी से प्रभावित था, जबकि 133.05 करोड़ रुपये तमिलनाडु के लिए मंजूर किये गए है, जो चक्रवात ओखी और उत्तर पूर्व मानसून से प्रभावित था। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश, जो कि खरीफ सूखा से प्रभावित थे, को क्रमशः 395.91 करोड़ रुपये और 836.09 करोड़ रुपये की केन्द्रीय सहायता प्राप्त होगी।

2.केन्द्रीय कैबिनेट ने वाणिज्य मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी इसमें कितने संभावित चैंपियन सर्विसेज सेक्टरों (सेवा क्षेत्र) के विकास को बढ़ावा देने और उनकी क्षमता को साकार करने के लिए ध्यान केंद्रित होगा?
1. 10
2. 12
3. 14
4. 16
5. 18

उत्तर – 2. 12
स्पष्टीकरण:
28 फरवरी, 2018 को केन्द्रीय कैबिनेट ने वाणिज्य मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी जिसमें 12 संभावित चैंपियन सर्विसेज सेक्टरों (सेवा क्षेत्र) के विकास को बढ़ावा देने और उनकी क्षमता को साकार करने के लिए ध्यान केंद्रित होगा। सेवा क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित करना आवश्यक है क्योंकि सेवा क्षेत्र पूरे भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), निर्यात और नौकरी सृजन में काफी योगदान देता है। इस प्रयोजन के लिए, चैंपियन क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्य योजनाओं के लिए पहल का समर्थन करने के लिए 5000 करोड़ रुपये का एक समर्पित निधि स्थापित किया गया है। 12 चैंपियन सेवा क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आईटी सक्षम सेवाएं (आईटीईएस), पर्यटन और आतिथ्य सेवाएं, परिवहन और रसद सेवाओं, चिकित्सा मूल्य यात्रा, लेखा सेवा, वित्तीय सेवा, ऑडियो विजुअल सेवा, संचार सेवाएं, कानूनी सेवाओं, निर्माण और संबंधित इंजीनियरिंग सेवाएं, शिक्षा सेवाएं और पर्यावरण सेवाएं शामिल है।

3.किस भारतीय शहर में, एविएशन मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (विमानन बहु-कौशल विकास केन्‍द्र) का उद्घाटन किया गया?
1. मुंबई
2. चंडीगढ़
3. इलाहाबाद
4. गांधीनगर
5. बड़ौदा

उत्तर – 2. चंडीगढ़
स्पष्टीकरण:
28 फरवरी, 2018 को, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पी अशोक गजपति राजू ने चंडीगढ़ में एविएशन मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (विमानन बहु-कौशल विकास केन्‍द्र) का उद्घाटन किया। चंडीगढ़ में यह एविएशन मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर , भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) की पहल है और इसे राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और एयरोस्पेस और एविएशन सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा स्थापित किया गया है। यह उद्योग-संबंधित पाठ्यक्रम को पूरक करने के लिए आधुनिक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे से लैस है।

4.केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने भारत के पहले रक्षा उत्‍पादन कॉरिडोर (चतुर्भुज गलियारे) को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इसका उद्देश्य चेन्नई को तमिलनाडु के कितने अन्य शहरों से जोड़ कर सैन्य हथियारों के निर्माण और उपकरणों को बढ़ावा देना है?
1. 4
2. 5
3. 6
4. 7
5. 8

उत्तर – 1. 4
स्पष्टीकरण:
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने भारत के पहले रक्षा उत्‍पादन कॉरिडोर (चतुर्भुज गलियारे) को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसका उद्देश्य चेन्नई को तमिलनाडु के चार अन्य शहरों से जोड़ कर सैन्य हथियारों के निर्माण और उपकरणों को बढ़ावा देना है। तमिलनाडु में ‘क्‍वैड’ परियोजना चेन्नई को होसूर, कोयम्बटूर, सालेम और तिरुचिरापल्ली से जोड़ देगी। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय परियोजना के व्यापक रूपों को अंतिम रूप दे रहा है और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए जल्द ही एक शीर्ष परामर्श कंपनी की भर्ती करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार, अन्य रक्षा उत्‍पादन कॉरिडोर बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थापित होगा जिसमें 20000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

5.किस राज्य मंत्रिमंडल ने 12 वर्ष या उससे कम आयु की लड़कियों के साथ बलात्कार के दोषी पाए गए लोगों को मौत की सजा देने के लिए कानून लाने का प्रस्ताव मंजूर किया?
1. पंजाब
2. महाराष्ट्र
3. हरियाणा
4. कर्नाटक
5. केरल

उत्तर – 3. हरियाणा
स्पष्टीकरण:
27 फरवरी, 2018 को, हरियाणा राज्य मंत्रिमंडल ने 12 वर्ष या उससे कम आयु की लड़कियों के साथ बलात्कार के दोषी पाए गए लोगों को मौत की सजा देने के लिए कानून लाने का प्रस्ताव मंजूर किया। यह निर्णय मुख्यमंत्री, मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हरियाणा राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। नए कानून के मुताबिक, 12 वर्ष तक की लड़की के बलात्कार या सामूहिक बलात्कार के दोषी व्यक्ति को मौत की सजा या 14 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई जाएगी, जो कि जीवन कारावास के लिए बढ़ाई सकती है।

6.’सृजन’ निम्नलिखित में से किस से संबंधित है?
1. भारतीय एयरवेज
2. इसरो
3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4. भारतीय रेलवे
5. भारतीय सेना

उत्तर – 4. भारतीय रेलवे
स्पष्टीकरण:
26 फरबरी 2018 को, भारतीय रेलवे में 635 स्‍टेशनों के विकास के लिए अभिनव विचार आमंत्रित करने हेतु एक प्रतियोगिता ‘सृजन (संयुक्‍त कदम के जरिए स्‍टेशन कायाकल्‍प पहल)’ का शुभारंभ माईगव (MyGov) पोर्टल पर किया गया है। भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड द्वारा ‘सृजन (संयुक्‍त कदम के जरिए स्‍टेशन कायाकल्‍प पहल)’ शुरू किया गया है। रेलवे यात्रियों से लेकर आर्किटेक्ट, शहरी नियोजक, इंजीनियरों तक, सभी वर्गों के लोग अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। विचार प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2018 है। रेलवे मंत्रालय ने घोषणा की है कि, विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे और स्टेशनों के पुनर्विकास योजनाओं में कार्यान्वयन के लिए अच्छे विचारों पर विचार किया जाएगा। भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड वेब पोर्टल पर रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए सभी पेशेवरों को अवधारणा मास्टर प्लान प्रस्तुत करने के लिए एक खुला निमंत्रण दिया गया है। स्टेशन पुनर्विकास के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2018 है।

7.भारत समावेशी इंटरनेट सूचकांक 2018 में कौन से स्थान पर है?
1. 45 वें
2. 47 वें
3. 50 वें
4. 55 वें
5. 70 वें

उत्तर – 2. 47 वें
स्पष्टीकरण:
भारत समावेशी इंटरनेट सूचकांक 2018 में 86 देशों में से 47 वें स्थान पर है। वर्ष 2017 में 36 वी रैंक की तुलना में इस साल की रैंकिंग में 11 की गिरावट है। पिछले साल की तुलना में भारत की समावेशी इंटरनेट सूचकांक 2018 रैंकिंग में गिरावट के लिए कम उपयोग और खराब गुणवत्ता को जिम्मेदार ठहराया गया है।

8.किस शहर ने नेपाल-भारत संबंधों पर विशिष्ट व्यक्ति समूह (ईपीजी) की सातवीं बैठक की मेजबानी की?
1. पोखरा
2. काठमांडू
3. मुंबई
4. कोलकाता
5. दिल्ली

उत्तर – 2. काठमांडू
स्पष्टीकरण:
24 और 25 फरवरी 2018 को, नेपाल-भारत संबंधों पर विशिष्ट व्यक्ति समूह (ईपीजी) की सातवीं बैठक काठमांडू, नेपाल में आयोजित की गई थी।बैठक में 1950 शांति और मैत्री संधि, व्यापार, पर्यावरण, सीमा और हाइड्रोपॉवर जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई। ईपीजी के नेपाल समन्वयक डॉ भेख बहादुर थापा ने कहा कि बैठक में चर्चा किये गए मुद्दों पर एक सकारात्मक रिपोर्ट कुछ महीनों में जमा की जाएगी। ईपीजी की अगली बैठक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद भेख बहादुर थापा और भगत सिंह कोशीयारी, भारत समन्वयक ने कहा कि, एक रिपोर्ट द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हो रही है।

9.मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने कहा है कि कैलेंडर वर्ष 2018 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) __________पर बढ़ने का अनुमान है?
1. 6.4%
2. 6.9%
3. 7.2%
4. 7.6%
5. 7.9%

उत्तर – 4. 7.6%
स्पष्टीकरण:
मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने कहा है कि कैलेंडर वर्ष 2018 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 7.6% पर बढ़ने का अनुमान है। मूडीज ने यह बताया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने नवंबर 2016 में हुई नोट्बंदी के नकारात्मक प्रभाव और जुलाई 2017 में शुरू किये गए माल और सेवा कर (जीएसटी) के विदारण से उबरना शुरू कर दिया है। मूडी की अपेक्षा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए (2018 में केंद्रीय बजट में घोषणा की गई) और सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक पुनर्पूंजीकरण योजना उपायों के कारण सुधार होगा।

10.पेपरलेस संगठन बनने के लिए, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) के लिए __________ रुपये से अधिक के दावो को ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है?
1. 25 लाख
2. 20 लाख
3. 15 लाख
4. 10 लाख
5. 5 लाख

उत्तर – 4. 10 लाख
स्पष्टीकरण:
पेपरलेस संगठन बनने के लिए, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) के लिए 10 लाख रुपये से अधिक के दावो को ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत 5 लाख रुपये से अधिक की निकासी के लिए ऑनलाइन दावे को भी अनिवार्य बना दिया गया है। केवल उन ग्राहकों के दावों पर कार्रवाई की जाएगी, जिनके पास एक सक्रिय सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) है। इसके अलावा, दावा निपटारे से पहले ग्राहक के बैंक खाते को लिंक और सिस्टम में सत्यापित किया जाना होगा। वर्तमान में ईपीएफओ के 5 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं।

11.मोनाको में किसने लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समन ऑफ द ईयर और कमबैक ऑफ द ईयर पुरस्कार 2018 जीता?
1. फ्रांसेस्को टोट्टी
2. जे जे वाट
3. आर्मेल ले
4. मार्सेल हग
5. रोजर फेडरर

उत्तर – 5. रोजर फेडरर
स्पष्टीकरण:
27 फरवरी, 2018 को,मोनाको में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समन ऑफ द ईयर और कमबैक ऑफ द ईयर पुरस्कार 2018 जीता। रोजर फेडरर ने 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन खिताब जीता था। सेरेना विलियम्स को वर्ल्ड स्पोर्ट्सवूमन ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार मिला। सेरेना विलियम्स ने 2017 में 23 वा ग्रैंड स्लैम जीता था।

12.किसको पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्रुप चीफ रिस्क ऑफिसर (प्रमुख जोखिम अधिकारी) के रूप में नियुक्त किया गया है?
1. ए के प्रधान
2. आर के नारायणन
3. जीवी प्रकाश
4. ग्लेडस्टन निचो
5. अल्बर्ट राजू

उत्तर – 1. ए के प्रधान
स्पष्टीकरण:
ए के प्रधान को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्रुप चीफ रिस्क ऑफिसर (प्रमुख जोखिम अधिकारी) के रूप में नियुक्त किया गया है। श्री प्रधान पहले ही महाप्रबंधक के पद पर थे। हालांकि ग्रुप चीफ रिस्क ऑफिसर के कार्यों और जिम्मेदारियों का पीएनबी द्वारा खुलासा नहीं किया गया है, हालांकि इस नियुक्ति का फैसला 12700 करोड़ रु की धोखाधड़ी के बाद हुआ है।

13.अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को किस राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है?
1. बिहार
2. असम
3. झारखंड
4. पंजाब
5. गोवा

उत्तर – 3. झारखंड
स्पष्टीकरण:
अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को झारखंड का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। सुधीर त्रिपाठी ने राजबाला वर्मा की जगह ली है। राजबाला वर्मा 28 फरवरी 2018 को अपने पद से सेवानिवृत्त हुए। सुधीर त्रिपाठी एक 1985 बैच के आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी है। वह राज्य स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थे।

14.सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमएफआरआई) ने मछुआरों को अपने उत्पादों को ग्राहकों को सीधे बेचने में मदद करने के लिए एक बहुउद्देशीय ई-कॉमर्स वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की है, इसका नाम क्या है?
1. फिशकैच
2. फिशल्स
3. समुद्री मत्स्यपालन
4. मैरीनफिशसेल्स
5. मैरीनफिशकैच

उत्तर – 4. मैरीनफिशसेल्स
स्पष्टीकरण:
सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमएफआरआई) ने मछुआरों को अपने उत्पादों को ग्राहकों को सीधे बेचने में मदद करने के लिए ‘मैरीनफिशसेल्स’ नामक एक बहुउद्देशीय ई-कॉमर्स वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की है। सीएमएफआरआई के नेशनल इनोवेशन ओन क्लाइमेट रेसिलेंट एग्रीकल्चर के तहत वेबसाइट और मोबाइल एप विकसित किए गए है। मछुआरे और मछली किसान जो अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेचने को तैयार हैं, स्वयं-सहायता समूह (एसएचजी) बना सकते हैं और मंच पर पंजीकरण कर सकते हैं। मछुआरों और मछली किसानों को सीएमएफआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा एन असवथी की टीम द्वारा स्वयं-सहायता समूह बनाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

15.स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, जेपी नड्डा ने ____________ से पीड़ित लोगों के लिए ‘वायरल लोड टेस्ट’ शुरू किया?
1. कैंसर
2. एचआईवी / एड्स
3. स्क्लेरोसिस
4. अस्थमा
5. गठिया

उत्तर – 2. एचआईवी / एड्स
स्पष्टीकरण:
26 फरवरी, 2018 को, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, जेपी नड्डा ने एचआईवी / एड्स से पीड़ित लोगों के लिए ‘वायरल लोड टेस्ट’ शुरू किया। यह पहल भारत में एचआईवी / एड्स से ग्रस्त 12 लाख लोगों के लिए वर्ष में कम से कम एक बार वायरल लोड परीक्षण के लिए निशुल्क मुफ्त की पेशकश करेगी। जे पी नड्डा ने कहा कि, नियमित वायरल लोड टेस्टिंग 1 लाइन रेगमेंट के उपयोग में सुधार करेगी। इसके बदले में दवा प्रतिरोध में रूकावट और एचआईवी से पीड़ित लोगों के जीवन काल में वृद्धि होगी। उन्होंने एचआईवी -1 वायरल लोड प्रयोगशाला परीक्षण के लिए राष्ट्रीय दिशानिर्देश, वायरल लोड परीक्षण के लिए राष्ट्रीय संचालन दिशानिर्देश और आउटसोर्स किए गए वायरल लोड टेस्ट के लिए गुणवत्ता निगरानी प्रणाली पर दिशानिर्देश लांच किये।

16.पेनी विन्सेन्ज़ी का हाल ही में निधन हो गया। वह कौन थी?
1. पत्रकार
2. उपन्यासकार
3. गिटारवादक
4. वायलिनिस्ट
5. गोल्फर

उत्तर – 2. उपन्यासकार
स्पष्टीकरण:
25 फरबरी 2018 को, एक लोकप्रिय ब्रिटिश उपन्यासकार पेनी विन्सेन्ज़ी का निधन हो गया। पेनी विन्सेन्ज़ी 78 साल की थी। उनकी मृत्यु का कारण और अन्य विवरण अभी पता नहीं चले है। उन्होंने एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। 1989 में, उसने अपना पहला उपन्यास ‘ओल्ड सिन्स’ प्रकाशित किया था।

17.तमिलनाडु के कांचीपुरम के एक अस्पताल में श्वास की समस्याओं से पीड़ित होने के बाद कांची आचार्य श्री जयेंद्र सरस्वती की मृत्यु हो गई। वह कौन थे?
1. वकील
2. चिकित्सक
3. गोल्फर
4. स्पिनर
5. आध्यात्मिक नेता

उत्तर – 5. आध्यात्मिक नेता
स्पष्टीकरण:
28 फरवरी 2018 को, कांची आचार्य श्री जयेंद्र सरस्वती की तमिलनाडु के कंचिपुरम में एक अस्पताल में सांस की समस्याओं से पीड़ित होने के बाद मृत्यु हो गई। जयेंद्र सरस्वती 82 वर्ष के थे, वह कांची मठ के 69 वें प्रधान थे। वह अपने समय के सबसे प्रभावशाली आध्यात्मिक नेताओं में से एक माने जाते थे।

18.28 फरवरी 2018 को, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एस रत्नावेल पांडियन का अल्पावधि बीमारी के बाद चेन्नई, तमिलनाडु में निधन हो गया। उन्होंने किस अदालत के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था?
1. दिल्ली उच्च न्यायालय
2. मद्रास उच्च न्यायालय
3. बॉम्बे उच्च न्यायालय
4. कलकत्ता उच्च न्यायालय
5. गुजरात उच्च न्यायालय

उत्तर – 2. मद्रास उच्च न्यायालय
स्पष्टीकरण:
28 फरवरी 2018 को, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एस रत्नावेल पांडियन का अल्पावधि बीमारी के बाद चेन्नई, तमिलनाडु में निधन हो गया। एस रत्नावेल पांडियन 89 साल के थे। वह 1988 से 1994 की अवधि में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश थे। सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने के बाद, उन्होंने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। उन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था।

19.पूरे भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
1. 25 फरवरी
2. 26 फरवरी
3. 27 फरवरी
4. 28 फरवरी
5. 29 फरवरी

उत्तर – 4. 28 फरवरी
स्पष्टीकरण:
28 फरवरी 2018 को, पूरे देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। 28 फरवरी 1928 को भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी वी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज के लिए हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। सर सी वी रमन को 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2018 का विषय ‘एक स्थायी भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ (Science and Technology for a sustainable future) है।

करंट अफेयर्स से स्टेटिक G.K प्रश्न:

तमिलनाडु में ग्रिज्ज्लेड गिलहरी वन्यजीव अभयारण्य को और किस नाम से भी जाना जाता है?

श्रीविल्लिपुथुर वन्यजीव अभयारण्य

केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान का मुख्यालय कहां स्थित है?

कोच्चि, केरल

‘हम एक साथ कर सकते हैं’ किस बैंक की टैगलाइन है?

कैनरा बैंक

समावेशी इंटरनेट सूचकांक 2018 में शीर्ष 5 देश कौन से है?

स्वीडन, सिंगापुर, यूएस, डेनमार्क, दक्षिण कोरिया

हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

मनोहर लाल खट्टर