Current Affairs PDF

Current Affairs Hindi Quiz: 9 July 2021

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हेलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2021 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है। Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Top 10 Questions Based on Current Affairs 9 july 2021

Remaining questions are available in CareersCloud APP, Course Name – Crack Current Affairs 2021 – Click Here to Download

  1. लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत _______ एकीकृत चेक पोस्ट _______ तक बनाने का लक्ष्य बना रहा है।
    1) 25; 2025
    2) 20; 2030
    3) 24; 2025
    4) 20; 2025
    5) 25; 2030
    उत्तर – 3) 24; 2025
    स्पष्टीकरण:
    सेंटर फॉर सोशल & इकनोमिक प्रोग्रेस (CSEP) द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान, गृह मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय, लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (LPAI) के अध्यक्ष, आदित्य मिश्रा ने कहा कि भारत में 2025 तक भूमि सीमाओं पर 24 इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट्स (ICP) होंगे।
    i.भारत ने 2012 में अटारी अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा (भारत-पाकिस्तान सीमा) पर अपने पहले ICP का उद्घाटन किया।

  2. किस बैंक ने अपनी ‘पावर सैल्यूट’ पहल के माध्यम से रक्षा सेवा वेतन पैकेज की पेशकश करने के लिए भारतीय सेना के साथ (जुलाई 2021 में) एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
    1) HDFC बैंक
    2) भारतीय स्टेट बैंक
    3) फेडरल बैंक
    4) इंडियन बैंक
    5) एक्सिस बैंक
    उत्तर – 5) एक्सिस बैंक
    स्पष्टीकरण:
    एक्सिस बैंक ने अपनी ‘पावर सैल्यूट’ पहल के तहत सर्वोत्तम लाभों के साथ रक्षा सेवा वेतन पैकेज की पेशकश करने के लिए सेना मुख्यालय, नई दिल्ली में भारतीय सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन में सेना के अधिकारियों के सभी रैंक शामिल होंगे।
    एक्सिस बैंक के बारे में:
    स्थापना– 1993
    MD और CEO– अमिताभ चौधरी
    मुख्यालय– मुंबई, महाराष्ट्र
    टैगलाइन- बढ़ती का नाम जिंदगी

  3. उस बैंक की पहचान करें जिसने हाल ही में (जुलाई 2021 में) मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के साथ एक बैंकएश्योरेंस साझेदारी की है:
    1) HDFC बैंक
    2) यूको बैंक
    3) फेडरल बैंक
    4) ICICI बैंक
    5) एक्सिस बैंक
    उत्तर – 5) एक्सिस बैंक
    स्पष्टीकरण:
    एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों और कर्मचारियों को व्यापक स्वास्थ्य बीमा समाधान प्रदान करने के लिए मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के साथ एक बैंकएश्योरेंस साझेदारी की है।
    मैक्स बूपा स्वास्थ्य बीमा के बारे में:
    मुख्यालय – गुरुग्राम, हरियाणा
    MD और CEO – कृष्णन रामचंद्रन

  4. उस फिनटेक कंपनी की पहचान करें जिसने हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर का पहला AI आधारित होम लोन चयन और अनुशंसा इंजन – ‘इंस्टेंट मैच’ लॉन्च किया:
    1) स्विचमी
    2) Easiloan
    3) आवास फाइनेंसर्स
    4) Tracxn
    5) DHFL
    उत्तर – 2) Easiloan
    स्पष्टीकरण:
    फिनटेक स्टार्टअप Easiloan टेक्नो सोलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने होम लोन के लिए ‘Easiloan इंस्टेंट मैच’ एप्लिकेशन लॉन्च किया है। यह ऐप हाउसिंग फाइनेंस उद्योग का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रौद्योगिकी-आधारित घर खरीदारों के लिए चयन करने और सिफारिश के लिए एक इंजन है।

  5. किस कंपनी ने ‘आरोग्य सुप्रीम’ – एक व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च किया?
    1) जीवन बीमा निगम
    2) मैक्स बूपा स्वास्थ्य बीमा
    3) SBI जनरल इंश्योरेंस
    4) स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस
    5) रिलायंस जनरल इंश्योरेंस
    उत्तर – 3) SBI जनरल इंश्योरेंस
    स्पष्टीकरण:
    SBI जनरल इंश्योरेंस ने कई लाभों और कवरेज के साथ ‘आरोग्य सुप्रीम‘ नाम से एक व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की।
    SBI जनरल इंश्योरेंस के बारे में:
    स्थापना – 2009
    मुख्यालय – मुंबई, महाराष्ट्र
    MD और CEO – प्रकाश चंद्र कांडपाल

  6. FICCI द्वारा जारी हालिया (जुलाई 2021 में) रिपोर्ट के अनुसार भारतीय ऑनलाइन वाणिज्य उद्योग के 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद कब है?
    1) 2026
    2) 2030
    3) 2028
    4) 2025
    5) 2023
    उत्तर – 1) 2026
    स्पष्टीकरण:
    FICCI (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की नवीनतम रिपोर्ट ‘अ प्रोग्रेसिव शिफ्ट फ्रॉम ट्रांसक्शंस टू ट्रस्ट’ में कहा गया है कि, भारत का ऑनलाइन वाणिज्य उद्योग 2025 तक 188 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 2020 में 64 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 2026 तक 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। यह वृद्धि मुख्य रूप से COVID-19 के कारण ई-कॉमर्स को अपनाने में वृद्धि के कारण हुई है।

  7. हिमालय में 18 पर्वत दर्रों को कवर करते हुए दुनिया का पहला एकल मोटरसाइकिल अभियान पूरा करने वाले पहले व्यक्ति कौन बने?
    1) ऐश्वर्या पिस्से
    2) महिता मोहन
    3) पल्लवी फौजदार
    4) कंचन उगुरसंडी
    5) लक्ष्मी मगर
    उत्तर – 4) कंचन उगुरसंडी
    स्पष्टीकरण:
    माउंटेन बाइकर कंचन उगुरसंडी ने 25 दिनों में नई दिल्ली-मनाली-लेह-उमलिंगला-दिल्ली से 3,187 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए हिमालय में 18 पासों को कवर करते हुए दुनिया का पहला सोलो मोटरसाइकिल अभियान पूरा किया। वह 18 पास को कवर करने वाली पहली महिला बाइकर भी हैं।

  8. जुलाई 2021 में हुए कैबिनेट फेरबदल से कौन से बिंदु सही रूप से संबंधित हैं?
    A) 43 मंत्री के पोर्टफोलियो की इस नियुक्ति से PM सहित मंत्रिपरिषद की कुल संख्या 78 हुई है।
    B) अमित शाह को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और नवगठित सहकारिता मंत्रालय के रूप में नियुक्त किया गया है।
    C) डॉ जितेंद्र सिंह को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में MoS (I/C) के रूप में नियुक्त किया गया है।

    1) सभी A, B और C
    2) केवल A और C
    3) केवल B और C
    4) केवल A
    5) केवल C
    उत्तर – 2) केवल A और C
    स्पष्टीकरण:
    7 जुलाई, 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल का फेरबदल और विस्तार हुआ। 43 मंत्रियों (15 कैबिनेट मंत्रियों) ने शपथ ली, जिसमें प्रधान मंत्री सहित मंत्रिपरिषद की संख्या 78 हो गई।
    i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सीधे निगरानी करने के लिए तैयार हैं।

    मंत्रीअतिरिक्त पोर्टफोलियो
    अमित शाहकेंद्रीय सहकारिता मंत्रालय

    (नव निर्मित)

    डॉ जितेंद्र सिंहविज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में MoS (I/C);

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में MoS (I/C)


  9. सभी 3-प्रारूपों में महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व की अग्रणी रन स्कोरर कौन बनी?
    1) शार्लट एडवर्ड्स
    2) मिताली राज
    3) हीदर नाइट
    4) वेद कृष्णमूर्ति
    5) सारा टेलर
    उत्तर – 2) मिताली राज
    स्पष्टीकरण:
    भारतीय क्रिकेटर और महिला एकदिवसीय कप्तान मिताली राज (38 वर्षीय) सभी तीनों प्रारूपों में महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व की अग्रणी रन स्कोरर बनीं। वर्तमान में, इस ICC ODI महिला नंबर 1 खिलाड़ी ने 317 मैचों में कुल 10277 रन बनाए हैं।

  10. “द थर्ड पिलर: हाउ मार्केट्स एंड द स्टेट लीव द कम्युनिटी बिहाइंड” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
    1) कौशिक बसु
    2) अमर्त्य सेन
    3) राजीव कुमार
    4) अभिजीत सेन
    5) रघुराम राजन
    उत्तर – 5) रघुराम राजन
    स्पष्टीकरण:
    RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन द्वारा लिखित पुस्तक, “द थर्ड पिलर: हाउ मार्केट्स एंड द स्टेट लीव द कम्युनिटी बिहाइंड” 2019 में जारी की गई थी।