Current Affairs PDF

Current Affairs Hindi Quiz: 20 November 2021

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 20 नवंबर 2021 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 20 November 2021

  1. जगुआर विमान के लिए दो फिक्स्ड बेस फुल मिशन सिमुलेटर देने के लिए किस कंपनी ने (नवंबर 2021 में) रक्षा मंत्रालय के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए?
    1) भारत डायनेमिक्स
    2) राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशालाएँ
    3) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
    4) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
    5) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
    उत्तर – 3) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
    स्पष्टीकरण:
    रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ जगुआर विमान के लिए दो सिमुलेटर की खरीद के लिए 357 करोड़ रुपये के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
    i. पांच साल के व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध के साथ भारतीय वायुसेना के लिए HAL से जगुआर विमान के लिए दो फिक्स्ड बेस फुल मिशन सिमुलेटर (FBFMS) की खरीद का एक अनुबंध है ।
    ii. ये सिमुलेटर एयरफोर्स स्टेशन जामनगर और गोरखपुर में लगाए जाएंगे।

  2. उस अभ्यास का नाम बताइए जो भारतीय नौसेना द्वारा (नवंबर 2021 में) मुंबई तट से दूर पश्चिमी ODA में अपतटीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया था।
    1) कोंकण शक्ति
    2) प्रस्थान
    3) समुद्र शक्ति
    4) वरुण
    5) मैत्री
    उत्तर – 2) प्रस्थान
    स्पष्टीकरण:
    भारतीय नौसेना ने मुंबई तट से दूर अपतटीय विकास क्षेत्र (ODA) में “प्रस्थान” नामक एक सुरक्षा अभ्यास का आयोजन किया।
    i. अभ्यास हर छह महीने में मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा आयोजित किया जाता है।
    ii. अभ्यास मुंबई के पश्चिम में लगभग 94 समुद्री मील की दूरी पर स्थित तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के मुंबई हाई नॉर्थ (MHN) प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया गया था।
    iii. ‘अभ्यास प्रस्थान’ समन्वित संचालन और पश्चिमी ODA में आकस्मिकताओं का जवाब देने और मुकाबला करने के लिए तत्परता को प्रोत्साहित करता है।

  3. निम्नलिखित में से किस देश ने (नवंबर 2021 में) “21वीं हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) मंत्रिपरिषद (COM)” बैठक की मेजबानी की?
    1) इंडोनेशिया
    2) ऑस्ट्रेलिया
    3) दक्षिण अफ्रीका
    4) संयुक्त अरब अमीरात
    5) बांग्लादेश
    उत्तर – 5) बांग्लादेश
    स्पष्टीकरण:
    21वीं हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) मंत्रिपरिषद (COM) की बैठक की मेजबानी बांग्लादेश ने वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (CSO) की उपस्थिति में की।
    भारत ने विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह के नेतृत्व में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की 21वीं वार्षिक मंत्रिपरिषद (COM) बैठक में भाग लिया और IORA प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आपदा जोखिम प्रबंधन (DRM) की दिशा में भारत के योगदान पर प्रकाश डाला।

  4. किस बैंक ने “वर्किंग ग्रुप (WG) ऑन डिजिटल लेंडिंग” रिपोर्ट जारी की, जिसमें भारत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप के माध्यम से उधार पर निष्कर्ष सूचीबद्ध हैं?
    1) SBI
    2) RBI
    3) NPCI
    4) SEBI
    5) SIDBI
    उत्तर – 2) RBI
    स्पष्टीकरण:
    RBI के कार्यकारी निदेशक जयंत कुमार दास की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा “वर्किंग ग्रुप (WG) ऑन डिजिटल लेंडिंग” रिपोर्ट जारी की गयी जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप के माध्यम से ऋण सम्मिलित है।
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दूसरे विनियम समीक्षा प्राधिकरण (RRA 2.0) की अनुशंसाओं के अनुसार 100 से अधिक निरर्थक परिपत्रों को वापस ले लिया।

  5. चेन्नई महानगर क्षेत्र में सतत शहरी सेवा कार्यक्रम (SUSP) को लागू करने के लिए किस संगठन ने (नवंबर 2021 में) 150 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी?
    1) विश्व बैंक
    2) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
    3) एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक
    4) एशियाई विकास बैंक
    5) यूरोपीय निवेश बैंक
    उत्तर – 3) एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक
    स्पष्टीकरण:
    एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (AIIB) ने चेन्नई मेट्रोपॉलिटन एरिया (CMA) में सतत शहरी सेवा कार्यक्रम (SUSP) के कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार को 150 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी।
    एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (AIIB) के बारे में:
    अध्यक्ष– जिन लिकुन
    मुख्यालय– बीजिंग, चीन
    सदस्यता- 104 सदस्य
    संचालन की शुरुआत – वर्ष 2016

  6. राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार 2021 के 72वें संस्करण के संबंध में कौन से बिंदु सही हैं?
    A) मलिंडा लो ने अपने उपन्यास “लास्ट नाइट एट द टेलीग्राफ क्लब” के लिए कथा साहित्य का 2021 का राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार जीता।
    B) टिया माइल्स ने “ऑल दैट शी कैरीड: द जर्नी ऑफ एशलेज़ सैक, ए ब्लैक फ़ैमिली कीप्सेक” नामक अपनी पुस्तक के लिए नॉनफिक्शन का 2021 का राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार जीता है।
    C) जेसन मोट ने “हेल ऑफ ए बुक” नामक पुस्तक के लिए युवा लोगों के साहित्य के लिए 2021 का राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार जीता है।

    1) केवल A
    2) केवल B
    3) केवल C
    4) केवल A और C
    5) सभी A, B और C
    उत्तर – 2) केवल B
    स्पष्टीकरण:
    जेसन मोट ने अपने उपन्यास “हेल ऑफ ए बुक” के लिए कथा साहित्य (फिक्शन) के लिए 2021 का राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार जीता।
    i. टिया माइल्स ने अपनी पुस्तक “ऑल दैट शी कैरीड: द जर्नी ऑफ़ एशलेज़ सैक, ए ब्लैक फ़ैमिली कीप्सेक” के लिए कथेतर साहित्य (नॉनफिक्शन) के लिए 2021 का राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार जीता है।
    ii. मलिंडा लो ने अपनी पुस्तक “लास्ट नाइट एट द टेलीग्राफ क्लब” के लिए युवा साहित्य के लिए 2021 का राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार जीता है।

  7. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के रूप में (नवंबर 2021 में) किसे नियुक्त किया गया था?
    1) सचिन तेंदुलकर
    2) वीरेंद्र सहवाग
    3) अनिल कुंबले
    4) VVS लक्ष्मण
    5) सौरव गांगुली
    उत्तर – 5) सौरव गांगुली
    स्पष्टीकरण:
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
    उन्होंने अनिल कुंबले का स्थान लिया, जो एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्होंने अधिकतम तीन लगातार, 3 साल के कार्यकाल के बाद पद त्याग दिया।

  8. “विश्व विरासत सप्ताह” के संबंध में कौन से बिंदु सही हैं?
    A) विश्व विरासत सप्ताह प्रतिवर्ष 19 से 25 नवंबर तक पूरे भारत में मनाया जाता है।
    B) भारत में, 1200 स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित हैं और महाराष्ट्र में ASI-संरक्षित स्मारकों की संख्या सबसे अधिक है।
    C) भारत भर में 40 विरासत स्थलों को UNESCO की विश्व धरोहर स्थलों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है जिसमें 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित स्थल सम्मिलित हैं।

    1) केवल A
    2) केवल B
    3) केवल C
    4) केवल A और B
    5) केवल A और C
    उत्तर – 5) केवल A और C
    स्पष्टीकरण:
    विश्व विरासत सप्ताह प्रतिवर्ष 19 से 25 नवंबर तक पूरे भारत में मनाया जाता है।
    i. भारत में, लगभग 3691 स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित हैं और उत्तर प्रदेश में ASI-संरक्षित स्मारकों की संख्या सबसे अधिक (745) है।
    ii. भारत भर में 40 विरासत स्थल UNESCO की विश्व धरोहर स्थलों के रूप में सूचीबद्ध हैं जिनमें 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित स्थल सम्मिलित हैं।

  9. विश्व शौचालय दिवस 2021 का विषय क्या है जो प्रतिवर्ष 19 नवंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है?
    1) अर्जेंट रन
    2) कॉल टू एक्शन ऑन सैनिटेशन
    3) व्हेन नेचर कॉल्स
    4) वैल्यूइंग टॉयलेट्स
    5) वेस्ट वाटर
    उत्तर – 4) वैल्यूइंग टॉयलेट्स
    स्पष्टीकरण:
    विश्व शौचालय दिवस 2021 का विषय “वैल्यूइंग टॉयलेट्स” है।
    i. सभी के लिए स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 19 नवंबर को दुनिया भर में प्रतिवर्ष विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है।
    ii. विश्व शौचालय दिवस का आयोजन UN-Water द्वारा किया जाता है।

  10. राष्ट्रीय एकता दिवस 19 नवंबर को ___________ की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
    1) इंदिरा गांधी
    2) चंद्रशेखर आजाद
    3) सरदार वल्लभभाई पटेल
    4) बाल गंगाधर तिलक
    5) लाला लाजपत राय
    उत्तर – 1) इंदिरा गांधी
    स्पष्टीकरण:
    राष्ट्रीय एकता दिवस को ‘कौमी एकता दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है, जो हर साल 19 नवंबर को भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री (PM) – इंदिरा गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
    वर्ष 2021 में इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती मनाई गई है।