Current Affairs PDF

Current Affairs 21 & 22 July 2024 Hindi

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 21 & 22  जुलाई 2024 के महत्वपूर्ण करंटअफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, PIB, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, UPSC, SSC, CLAT, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

We are Hiring – Subject Matter Expert | CA Video Creator | Content Developers(Pondicherry)

Click here for Affairscloud Hindu Free Vocabs telegram channel

NATIONAL AFFAIRS

MoHUA ने उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम का आयोजन किया; PM SVANidhi & DAY-NULM के तहत PRAISE & SPARK पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया
MoHUA organises “Utkrishtata ki Ore Badhte Kadam” event, awarding best performers under PM SVANidhi and DAY-NULM18 जुलाई 2024 को, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने प्रधान मंत्री (PM) पुटपाथ विक्रेता की आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना, और दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने के लिए “उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम: सेलेब्रटिंग अचीवमेंट्स, इंस्पायरिंग एक्सीलेंसकार्यक्रम का आयोजन किया।

  • यह कार्यक्रम वर्ष 2023-24 की उत्कृष्ट उपलब्धियों के उपलक्ष्य में और केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, शहरी स्थानीय निकायों (ULB) और ऋण देने वाली संस्थाओं सहित प्रमुख हितधारकों के योगदान को मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया था।

i.कार्यक्रम के दौरान, PM SVANidhi की वार्षिक रिपोर्ट और DAY-NULM की सफलता की कहानियों का एक संग्रह जारी किया गया।
ii.केंद्रीय मंत्री ने PM SVANidhi और DAY-NULM योजनाओं के तहत PRAISE और SPARK पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।
iii.उन्होंने PM SVANidhi मोबाइल एप्लिकेशन (ऐप) की नई विशेषताओं को भी लॉन्च किया, जिसमें आवाज-आधारित शिकायत उपकरण, चैटबॉट और ई-परिचय कार्ड शामिल हैं।
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के बारे में:
केंद्रीय मंत्री– मनोहर लाल खट्टर (निर्वाचन क्षेत्र: करनाल, हरियाणा)
राज्य मंत्री (MoS)- तोखन साहू (निर्वाचन क्षेत्र: बिलासपुर, छत्तीसगढ़)
>> Read Full News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 7वीं NCORD बैठक की अध्यक्षता की; नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन MANAS और NCB की वार्षिक रिपोर्ट 2023 लॉन्च की
Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah to chair 7th Apex Level Meeting of NCORDकेंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के मंत्री अमित शाह ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली (दिल्ली) में 7वीं शीर्ष स्तरीय नार्को-कोआर्डिनेशन सेंटर (NCORD) बैठक की अध्यक्षता की और नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन MANAS (मादक पदार्थ निषिद्ध सूचना केंद्र)’ लॉन्च की।

  • उन्होंने श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर (J&K) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जोनल कार्यालय का वर्चुअली उद्घाटन किया और NCB की वार्षिक रिपोर्ट 2023 और ‘नशा मुक्त भारत’ पर संग्रह भी जारी किया।
  • उद्देश्य: बैठक में भारत में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग का मुकाबला करने में शामिल विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार एजेंसियों के प्रयासों के समन्वय और तालमेल पर ध्यान केंद्रित किया गया।

नोट: राज्यों और MHA के बीच बेहतर समन्वय के लिए 2016 में NCORD तंत्र का गठन किया गया था और 2019 में 4-स्तरीय प्रणाली के माध्यम से इसे और मजबूत किया गया है।
ध्यान देने योग्य बिंदु:
i.श्रीनगर में NCB का क्षेत्रीय कार्यालय भारत की उत्तर-पश्चिमी सीमा के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

  • NCB के अब 30 क्षेत्रीय कार्यालय और 7 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

ii.नशा मुक्त भारत मादक द्रव्यों के सेवन के प्रति साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण को बढ़ाने के लिए एक प्रमुख अभियान है।
iii.MHA संस्थागत ढांचे को मजबूत करने, सभी नार्को एजेंसियों के बीच समन्वय और व्यापक जन जागरूकता अभियान की 3-सूत्री रणनीति के माध्यम से 2047 तक नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा।
NCB की वार्षिक रिपोर्ट 2023:
i.NCB की वार्षिक रिपोर्ट 2023 में मादक पदार्थों की तस्करी और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में NCB के प्रयासों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है।
ii.इसमें हाल ही में जब्त की गई दवाओं, तस्करी के नवीनतम रुझानों, प्रिवेंशन ऑफ इल्लिसित ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (PITNDPS) के तहत कार्रवाई, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई सहित वित्तीय जांच आदि के आंकड़े शामिल हैं।
नोट: वर्ष 2004 से 2023 तक 5,933 करोड़ रुपये मूल्य के एक लाख 52 हजार (किलोग्राम) kg मादक पदार्थ जब्त किए गए, जबकि 2014 से 2024 के दस वर्षों में यह मात्रा बढ़कर 5,43,000 kg हो गई, जिसकी कीमत 22,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
हेल्पलाइन MANAS:
i.नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन MANAS या नारकोटिक्स निषेध खुफिया केंद्र का टोल-फ्री नंबर 1933 होगा।
ii.हेल्पलाइन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए 24×7 ड्रग से संबंधित मामलों की सुविधाजनक रिपोर्टिंग के लिए एक उपयोगकर्ता-अनुकूल मंच स्थापित करना है।
iii.MHA के तहत एक संघीय मादक पदार्थ निरोधक एजेंसी NCB इस हेल्पलाइन की निगरानी करेगी।
iv.हेल्पलाइन का उपयोग करके नागरिक नशीली दवाओं के दुरुपयोग, नशामुक्ति और पुनर्वास जैसे मुद्दों से संबंधित गुमनाम रिपोर्टिंग और परामर्श के लिए NCB से जुड़ सकते हैं।
v.प्रदान किए गए विवरणों की पुष्टि करने के बाद, NCB भारतीय कानून और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की स्थापित प्रक्रियाओं के तहत कार्रवाई शुरू करेगा।
वेब पोर्टल:
i.टोल-फ्री नंबर के साथ, MANAS में एक वेब पोर्टल, एक मोबाइल एप्लिकेशन (ऐप) और न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) ऐप के लिए एक एकीकृत मोबाइल एप्लिकेशन होगा।
ii.वेब पोर्टल विशेष रूप से नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध बिक्री, निर्माण, मादक दवाओं की अवैध खेती आदि सहित नशीली दवाओं से संबंधित मामलों के समाधान के लिए समर्पित है।
iii.NCB ने भास्कराचार्य नेशनल अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) के साथ मिलकर एक वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप “MAPDRUGS” विकसित किया है।

  • इस ऐप का उद्देश्य सटीक भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) जानकारी का उपयोग करके अवैध खेती पर अंकुश लगाना है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB):
महानिदेशक (DG) – सत्य नारायण प्रधान
मुख्यालय – नई दिल्ली, दिल्ली
गठन – 1986

केंद्रीय मंत्री G किशन रेड्डी ने NLFC का उद्घाटन किया और भूसंकेत वेब पोर्टल & भूस्खलन मोबाइल ऐप लॉन्च किया
Union Minister G Kishan Reddy inaugurates National Landslide Forecasting Centre and Launches Bhusanket Web Portal & Bhooskhalan Mobile App19 जुलाई, 2024 को, केंद्रीय मंत्री गंगापुरम (G) किशन रेड्डी, कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल (WB) में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI), धारित्री परिसर, साल्ट लेक सिटी, कोलकाता में राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केंद्र (NLFC) का उद्घाटन किया।

  • उन्होंने भूसंकेत वेब पोर्टल (https://www.bhusanket.gsi.gov.in) और भूस्खलन मोबाइल एप्लिकेशन (ऐप) भी लॉन्च किया।
  • ये लॉन्च भारत में सतत विकास, संसाधन प्रबंधन और आपदा न्यूनीकरण के लिए प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग करने के लिए GSI की प्रतिबद्धता को उजागर करते हैं।

राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केंद्र (NLFC) के बारे में:
i.भारत में भूस्खलन के खतरे को कम करने के उद्देश्य से, इसके उद्घाटन से कलिम्पोंग, दार्जिलिंग और नीलगिरी जिलों के निवासियों को 20 जुलाई, 2024 से लाइव पूर्वानुमान रिपोर्टों का लाभ मिलेगा।

  • यह 2030 तक देश भर में क्षेत्रीय भूस्खलन प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (LEWS) को चालू कर देगा।

ii.NLFC सभी भूस्खलन-प्रवण राज्यों के लिए प्रारंभिक चेतावनी बुलेटिन जारी करता है।
iii.उन्नत तकनीक से लैस, NLFC स्थानीय प्रशासन और समुदायों को प्रारंभिक जानकारी प्रदान करेगा, भूस्खलन की सूची को अपडेट करेगा और पूर्वानुमान की सटीकता बढ़ाने के लिए वास्तविक समय की वर्षा और ढलान अस्थिरता डेटा को एकीकृत करेगा।
वेब पोर्टल और ऐप के बारे में:
भूसंकेत वेब पोर्टल आपदा जोखिम न्यूनीकरण में एक प्रगति है, जो भूस्खलन के खतरों पर महत्वपूर्ण डेटा प्रदान करता है और लघु और मध्यम अवधि के पूर्वानुमान को सक्षम बनाता है।

  • यह पोर्टल भूस्खलन मोबाइल ऐप के साथ एकीकृत है, यह दैनिक पूर्वानुमानों का तेजी से प्रसार सुनिश्चित करता है और हितधारकों को भूस्खलन की जानकारी साझा करने और अपडेट करने की अनुमति देता है।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के बारे में:
1851 में स्थापित, GSI कोयला अन्वेषण से लेकर भूवैज्ञानिक संरचनाओं और महत्वपूर्ण खनिजों के मानचित्रण तक विकसित हुआ है। महत्वपूर्ण खनिजों के लिए अन्वेषण कार्यक्रम 2023 में 127 से बढ़कर 2024 में 196 हो गए। यह खान मंत्रालय के अधीन एक कार्यालय है।
महानिदेशक (DG)- जनार्दन प्रसाद
मुख्यालय – कोलकाता, पश्चिम बंगाल (WB)
क्षेत्रीय कार्यालय – लखनऊ, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद, शिलांग और कोलकाता

स्टैंडर्डाइज़ेशन को बढ़ावा देने के लिए BIS ने IISc, बेंगलुरु के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए
Bureau of Indian Standards signs Memorandum of Understanding with Indian Institute of Science, Bengaluru to promote Standardisation19 जुलाई, 2024 को, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने IISc में ‘BIS स्टैंडर्डाइज़ेशन चेयर प्रोफेसर’ की स्थापना के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

  • उद्देश्य: मानकों के निर्माण में अकादमिक विशेषज्ञता को एकीकृत करना और भारतीय मानकों को अकादमिक पाठ्यक्रम में शामिल करना, अंततः भारत में सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय उत्पादों और सेवाओं में योगदान देना।

मुख्य बिंदु:
i.BIS स्टैंडर्डज़ेशन चेयर प्रोफेसर BIS और IISc के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा, स्टैंडर्डाइज़ेशन और अनुरूपता मूल्यांकन में भागीदारी को बढ़ाएगा।
ii.इस पहल में तकनीकी समितियों के माध्यम से राष्ट्रीय और इंटरनेशनल स्टैंडर्डाइज़ेशन एफ्फोर्ट्स में शिक्षाविदों को शामिल करना, अनुसंधान और विकास (R&D) का समर्थन करना, सह-मेजबानी करना, उत्कृष्टता केंद्रों (CoE) की खोज करने वाले कार्यक्रम, ज्ञान और अत्याधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं को साझा करना शामिल है।
iii.यह MoU भारत भर के प्रमुख संस्थानों के साथ काम करने के लिए BIS की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, इसी तरह के समझौते IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) बॉम्बे, महाराष्ट्र; IIT खड़गपुर, पश्चिम बंगाल (WB); IIT कानपुर, उत्तर प्रदेश (UP); IIT मद्रास, तमिलनाडु (TM), अन्य के साथ किए गए हैं।
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के बारे में:
यह BIS अधिनियम 2016 के तहत स्थापित भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय है।
महानिदेशक- प्रमोद कुमार तिवारी
मुख्यालय- नई दिल्ली, दिल्ली
स्थापना- 1986

DoT के NTIPRIT, NICF और WMTDC का NCA में विलय; डॉ. नीरज मित्तल अध्यक्षता करेंगे
19 जुलाई, 2024 को संचार मंत्रालय (MoC) के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया, ने दूरसंचार विभाग (DoT) के तीन प्रशिक्षण संस्थान, अर्थात् गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश (UP) स्थित राष्ट्रीय दूरसंचार नीति अनुसंधान, नवाचार और प्रशिक्षण संस्थान (NTIPRIT); घिटोरनी, नई दिल्ली, दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचार वित्त संस्थान (NICF); और नई दिल्ली स्थित ताररहित निगरानी प्रशिक्षण & विकास केंद्र (WMTDC) को तत्काल प्रभाव से एकल प्रशासनिक इकाई, ‘राष्ट्रीय संचार अकादमी (NCA)’ में शामिल किया गया है।

  • उद्देश्य: प्रशिक्षण को सुव्यवस्थित करके, संसाधनों का अनुकूलन करके और संचार क्षेत्र में कौशल निर्माण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण की पेशकश करके एकीकरण और दक्षता को बढ़ाना।
  • यह मंजूरी संगठनात्मक सुधार समिति की सिफारिश पर दी गई है।

संरचना:
i.इसकी अध्यक्षता सचिव (दूरसंचार/T)-वर्तमान में डॉ. नीरज मित्तल, इसके पदेन अध्यक्ष होंगे
ii.अतिरिक्त सचिव (T)-वर्तमान में नीरज वर्मा, इसके उपाध्यक्ष होंगे।
iii.इसकी शासी परिषद (GC) में चार सदस्य – सदस्य (वित्त), सदस्य (सेवाएं), सदस्य (प्रौद्योगिकी) और ताररहित सलाहकार होंगे; जबकि अतिरिक्त सचिव (T)- सदस्य सचिव होंगे।
iv.शीर्ष 10 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT)/भारतीय प्रबंधन संस्थानों IIM/अन्य राष्ट्रीय संस्थानों (राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग के आधार पर) से दो शिक्षाविद, अध्यक्ष द्वारा नामित किया जाएगा।
v.अध्यक्ष की मंजूरी के साथ, NCA से दो संकाय सदस्यों को नामित किया जाना चाहिए, साथ ही दूरसंचार उद्योग संघों के दो प्रतिनिधियों या दूरसंचार कंपनियों से मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) को नामित किया जाना चाहिए।
NCA के बारे में:
i.NCA बजट और स्थानांतरण के लिए अपने तीन परिसरों (गाजियाबाद र घिटोरनी में दो) में एक एकल इकाई के रूप में काम करता है।
ii.साझा सुविधाओं, संकाय और प्रौद्योगिकी के साथ सीखने के अनुभवों को बढ़ावा मिलेगा और सहयोगी और अंतःविषय अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा।
iii.NCA अध्यक्ष का अकादमी के मामलों पर समग्र सामान्य नियंत्रण होगा, जिसमें बजट, प्रशिक्षण योजना, पाठ्यक्रम, अतिथि संकाय, स्थानांतरण, परिसंपत्ति प्रबंधन और इकाई प्रमुखों को प्रतिनिधिमंडल पर निर्णय शामिल हैं।

  • GC रणनीतिक, नीतिगत, बजटीय और महत्वपूर्ण परिचालन मामलों को संभालेगी, प्रशिक्षण रणनीतियों और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तिमाही आधार पर बैठक करेगी, और मार्गदर्शन और अनुमोदन के लिए केंद्रीय मंत्री MoC को कार्यवृत्त प्रस्तुत करेगी।
  • इकाई प्रमुख सीधे NCA के अध्यक्ष को रिपोर्ट करते हैं।

BANKING & FINANCE

RBI ने व्हाइट-लेबल ATM के लिए शुल्क संरचना की समीक्षा के लिए समिति गठित की
RBI forms panel to review fee structure for white-label ATMsभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने व्हाइट-लेबल ATM (WLA) के लिए शुल्क संरचना की समीक्षा के लिए भारतीय बैंक संघ (IBA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुनील मेहता की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है।

  • उद्देश्य: एक निष्पक्ष और टिकाऊ मॉडल की सिफारिश करना जो सभी हितधारकों के हितों को संतुलित करे और वर्तमान नीतियों और प्रथाओं का मूल्यांकन करे।
  • समिति शुल्क संरचना, मौजूदा ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) बुनियादी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं का आकलन करेगी और RBI के डिप्टी गवर्नर T रबी शंकर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

नोट: भारत के ATM बाजार में 2024 से 2032 तक 9.2% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से वृद्धि होने का अनुमान है।
WLA क्या हैं?
i.WLA गैर-बैंकों द्वारा स्थापित, स्वामित्व वाले और संचालित ATM हैं। गैर-बैंक ATM ऑपरेटरों को RBI द्वारा भुगतान & निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 के तहत अधिकृत किया जाता है।
ii.2012 में, RBI ने गैर-बैंकिंग कंपनियों (कंपनी अधिनियम के तहत निगमित) को WLA स्थापित करने, स्वामित्व रखने और संचालन करने की अनुमति दी।
नोट: 2016 में, RBI ने व्हाइट-लेबल ATM ऑपरेटरों (WLAO) को खुदरा दुकानों से नकदी प्राप्त करने की अनुमति दी, और 2019 में, RBI ने WLA के लिए ऑन-टैप प्राधिकरण की अनुमति दी।
समिति की संरचना:
समिति में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI), प्रमुख बैंकों और ATM निर्माताओं सहित अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

  • वर्तमान में, 4 अधिकृत गैर-बैंक संस्थाएँ भारत में WLA का संचालन कर रही हैं।

चुनौतियाँ:
i.वर्तमान विनिमय शुल्क बैंक द्वारा संचालित ATM और WLA दोनों के लिए समान है।

  • वित्तीय लेनदेन के लिए विनिमय शुल्क लगभग 17 रुपये और गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 6 रुपये है।
  • इससे पहले, व्हाइट-लेबल ATM ऑपरेटरों (WLAO) ने वित्तीय लेनदेन के लिए विनिमय शुल्क को 30 रुपये तक और गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 10 रुपये तक संशोधित करने का सुझाव दिया था।

ii.डिजिटल बैंकिंग बढ़ने के कारण ATM लेनदेन में कमी आई।
iii.ग्रामीण क्षेत्रों में लेन-देन की मात्रा कम है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बारे में:
RBI की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के प्रावधानों द्वारा की गई थी। हालाँकि मूल रूप से यह निजी स्वामित्व वाला था, लेकिन 1949 में राष्ट्रीयकरण के बाद से RBI पूरी तरह से भारत सरकार (GoI) के स्वामित्व में है।
गवर्नर– शक्तिकांत दास
डिप्टी गवर्नर- डॉ. माइकल देवव्रत पात्रा, M. राजेश्वर राव, T. रबी शंकर और स्वामीनाथन J
मुख्यालय- मुंबई, महाराष्ट्र

अर्का फिनकैप & सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने MSME ऋण देने के लिए सह-उधार साझेदारी की
अर्का फिनकैप लिमिटेड, एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) और किर्लोस्कर ऑयल इंजन लिमिटेड (KOEL) की एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी, और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को प्रतिस्पर्धी दरों पर ऋण देने के लिए एक रणनीतिक सह-उधार साझेदारी की, जिससे पूरे भारत में उनकी पहुंच का विस्तार हुआ।

  • इस व्यवस्था के तहत, अर्का फिनकैप संयुक्त रूप से तैयार किए गए क्रेडिट मापदंडों और पात्रता मानदंडों के आधार पर MSME क्षेत्र के लिए ऋण प्रस्तावों की शुरुआत और प्रक्रिया करेगा।
  • CBI आपसी सहमति से शर्तों के तहत 80% ऋण अपने खातों में लेगी और अर्का फिनकैप ऋण के पूरे जीवन चक्र में ऋण खातों की सेवा करेगी।

APPOINTMENTS & RESIGNATIONS

यूरोस्पोर्ट इंडिया ने शिखर धवन को MotoGP के लिए भारत का ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया
Shikhar Dhawan announced brand ambassador of MotoGP Indiaडिस्कवरी एशिया-पैसिफिक के एक भारतीय खेल चैनल यूरोस्पोर्ट इंडिया ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को भारत में MotoGP के लिए ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया है।

  • एक एम्बेसडर के रूप में शिखर धवन भारत भर में दर्शकों के बीच MotoGP, ग्रैंड प्रिक्स मोटरसाइकिल रेसिंग का प्रचार करेंगे।

नोट: फरवरी 2024 में, यूरोस्पोर्ट इंडिया ने भारतीय दर्शकों को विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कंटेंट प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए, डोर्ना के साथ भारत में MotoGP के लिए अपने प्रसारण अधिकारों को 3 साल के लिए बढ़ा दिया है।
मुख्य बिंदु:
i.इस साझेदारी का उद्देश्य ‘फेस कर रेस कर’ नामक एक नए अभियान के माध्यम से भारत में मोटरसाइकिल रेसिंग की लोकप्रियता को बढ़ाना है।
ii.यह अभियान MotoGP की अदम्य भावना को प्रदर्शित करता है, लचीलेपन का जश्न मनाता है और प्रशंसकों को दृढ़ संकल्प के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
अतिरिक्त जानकारी:
i.2024 MotoGP सीज़न में अब तक 9 रेस हो चुकी हैं, और यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में 11 और रेस होनी हैं। सीज़न का समापन अगस्त 2024 में सिल्वरस्टोन में ब्रिटिश GP के साथ होगा।
ii.2024 इंडियन ग्रैंड प्रिक्स, जो पहले सितंबर में होने वाला था, रद्द कर दिया गया है। MotoGP इंडियन ग्रैंड प्रिक्स मार्च 2025 में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) में आयोजित किया जाएगा।
MotoGP के बारे में:
i.MotoGP 1949 में Federation Internationale De Motocyclisme (FIM) द्वारा स्थापित एक शीर्ष मोटरसाइकिल वर्ल्ड चैंपियनशिप है।
ii.इसे ग्रैंड प्रिक्स मोटरसाइकिल रेसिंग भी कहा जाता है।
यूरोस्पोर्ट इंडिया के बारे में:
प्रमुख – रुचिर जैन
मुख्यालय – मुंबई, महाराष्ट्र
शुरू हुआ – 2017

HSBC ने जॉर्जेस एल्हेडरी को अपना अगला CEO नियुक्त किया
यूरोप के सबसे बड़े बैंक HSBC होल्डिंग्स Plc ने 2 सितंबर 2024 से जॉर्जेस एल्हेडरी को अपना ग्रुप चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। वर्तमान में वे HSBC में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद पर कार्यरत हैं।

  • वे 8 साल से भी कम समय में HSBC होल्डिंग्स Plc के तीसरे CEO हैं।

i.एल्हेडरी ने नोएल क्विन की जगह ली है, जिन्होंने अप्रैल 2024 में अपने पद से हटने की घोषणा की थी। नोएल क्विन तब तक CEO बने रहेंगे, जब तक उनके उत्तराधिकारी इस पद पर नहीं आ जाते।
ii.उन्होंने 2005 में HSBC में शामिल होने से पहले एक रेट्स ट्रेडर के रूप में बैंकिंग में अपना करियर शुरू किया था।
iii.वे 2020 से ग्लोबल बैंकिंग एंड मार्केट्स बिजनेस के सह-प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं, यह वह डिवीजन है जो HSBC के ट्रेडिंग और निवेश को संभालता है।
iv.उन्होंने जुलाई 2016 और फरवरी 2019 के बीच HSBC के मध्य पूर्वी, उत्तरी अफ्रीकी और तुर्की क्षेत्र के CEO के रूप में काम किया है।

SCIENCE & TECHNOLOGY

NASA के वैज्ञानिकों ने 6 नए एक्सोप्लैनेट खोजे
Nasa creates history with discovery of 6 new planets outside Solar Systemनेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के वैज्ञानिकों ने 6 नए एक्सोप्लैनेट खोजे हैं, जिनके नाम- HD36384 b, TOI-198 b, TOI-2095 b, TOI-2095 c, TOI-4860 b और MWC 758 c हैं।

  • इसके साथ ही खोजे गए पुष्टि किए गए एक्सोप्लैनेट की कुल संख्या 5502 हो गई है।
  • यह ब्रह्मांड और अर्थ और सौर मंडल से परे जीवन की संभावना के बारे में हमारी समझ में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है।

नोट: एक्सोप्लैनेट वे ग्रह हैं जो सौर मंडल के बाहर किसी तारे की परिक्रमा करते हैं। मुक्त रूप से तैरने वाले एक्सोप्लैनेट को दुष्ट ग्रह के रूप में जाना जाता है।
नए एक्सोप्लैनेट के बारे में:
i.HD 36384 b: यह एक सुपर-ज्यूपिटर है जो सूर्य के आकार से लगभग 40 गुना बड़े M विशालकाय तारे की परिक्रमा करता है। इसकी खोज रेडियल वेलोसिटी मेथड का उपयोग करके की गई थी, जो परिक्रमा करने वाले प्लैनेट के गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के कारण दूर के तारों के डगमगानेको मापता है।
ii.TOI-198 b: यह संभवतः एक चट्टानी ग्रह है जो अपने तारे, एक M बौने के चारों ओर रहने योग्य क्षेत्र के सबसे भीतरी किनारे पर परिक्रमा करता है।

  • इसे ट्रांजिट मेथड का उपयोग करके खोजा गया था, जो अपने कक्षा में अपने मेजबान सितारों के सामने से गुजरने वाले एक्सोप्लैनेट के रूप में तारों की रोशनी के मंद होने का पता लगाता है।

iii.TOI-2095 b औरTOI-2095 c: ये दोनों एक्सोप्लैनेट बड़े, गर्म सुपर-अर्थ हैं जो एक ही प्रणाली में एक साझा तारे, एक M बौने के चारों ओर परिक्रमा करते हैं। ये ग्रह अपने तारे के करीब हैं और वे अर्थ की तुलना में शुक्र के अधिक समान हैं।

  • इन दोनों एक्सोप्लैनेट की खोज ट्रांजिट मेथड का उपयोग करके की गई थी।

iv.TOI-4860 b: यह बृहस्पति के आकार का ग्रह या “हॉट जुपिटर” है जो M4.5 होस्ट, पूर्ण और आंशिक रूप से संवहनीय अंदरूनी भागों के बीच संक्रमण पर स्थित एक तारा है, की परिक्रमा करता है।

  • यह हर 1.52 दिनों के बाद एक परिक्रमा पूरी करता है जिसका मतलब है कि यह अपने तारे के बहुत करीब है।
  • इसे ट्रांजिट मेथड का उपयोग करके भी खोजा गया था।

v.MWC 758 c: यह एक विशालकाय प्रोटोप्लैनेट है जो एक बहुत ही युवा तारे की परिक्रमा करता है। यह एक ऐसी प्रणाली में खोजे गए पहले एक्सोप्लैनेट में से एक है जहाँ तारे में एक प्रोटोप्लेनेटरी डिस्क होती है, जो शुरुआती ग्रह निर्माण के बारे में जानकारी देती है।

  • इसे डायरेक्ट इमेजिंग का उपयोग करके खोजा गया था।

एक्सोप्लैनेट का पता लगाने के लिए मुख्य उपकरण: 
i.ट्रांज़िटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS), NASA द्वारा 2018 में लॉन्च किया गया स्पेस टेलीस्कोप, एक्सोप्लैनेट का पता लगाने के लिए ट्रांजिट मेथड का उपयोग करता है।

  • अब तक, TESS ने हज़ारों एक्सोप्लैनेट उम्मीदवारों की पहचान की है और 320 से अधिक प्लैनेट की पुष्टि की है।

ii.NASA के प्रमुख टेलीस्कोप जैसे: स्पिट्जर, हबल और जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (2021 में लॉन्च) का उपयोग एक्सोप्लैनेट की खोज और अध्ययन के लिए किया गया है।
iii.NASA के नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप को मई 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह एक्सोप्लैनेट की सीधे छवि बनाने के लिए रोमन कोरोनाग्राफ इंस्ट्रूमेंट नामक एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का उपयोग करेगा।
अतिरिक्त जानकारी:
i.1992 में (लगभग 31 साल पहले), वैज्ञानिकों ने पहले एक्सोप्लैनेट की पुष्टि की थी जब उन्होंने पल्सर PSR B1257+12 की परिक्रमा कर रहे ट्विन प्लैनेट, पोल्टरजिस्ट और फोबेटर का पता लगाया था।
ii.मार्च 2022 में खोजे गए एक्सोप्लैनेट की संख्या 5,000 के आंकड़े को पार कर गई।
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के बारे में:
प्रशासक– बिल नेल्सन
मुख्यालय– वाशिंगटन D.C., संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.)
स्थापना– 1958

गाओफेन-11 05’: चीन ने अपना नया अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लॉन्च किया
China launches new observation satellite for BRI, national defense19 जुलाई 2024 को, चीन ने उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर (TSLC) से लॉन्ग मार्च-4B कैरियर रॉकेट पर अंतरिक्ष में एक नया हाई रेजोल्यूशन ऑप्टिकल अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS) ‘गाओफेन-11 05’ लॉन्च किया।

  • यह अपने चाइना हाई-डेफिनिशन अर्थ ऑब्जर्वेशन सिस्टम (CHEOS) तारामंडल के लिए लॉन्च किया गया पाँचवाँ गाओफेन-11 हाई रेजोल्यूशन सैटेलाइट है।

नोट: यह लॉन्ग मार्च कैरियर रॉकेट श्रृंखला का 528वाँ उड़ान मिशन और 2024 का चीन का 33वाँ कक्षीय मिशन है।
गाओफेन-11 05 के बारे में:
i.इस सैटेलाइट का उपयोग भूमि सर्वेक्षण, शहरी नियोजन, सड़क नेटवर्क डिज़ाइन, फसल उपज अनुमान, भूमि स्वामित्व सत्यापन, आपदा रोकथाम और शमन के लिए किया जाएगा।
ii.यह बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के कार्यान्वयन और राष्ट्रीय रक्षा के आधुनिकीकरण के लिए सूचना सहायता भी प्रदान करेगा।
गाओफेन-11 & CHEOS के बारे में:
i.गाओफेन-11 CHEOS के लिए विकसित और लॉन्च किए गए नागरिक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट्स की एक श्रृंखला है। श्रृंखला का पहला सैटेलाइट, गाओफेन-11 01, 2018 में लॉन्च किया गया था।
ii.गाओफेन-11 श्रृंखला में ऑप्टिकल रिमोट सेंसिंग के लिए बड़े (1.5-मीटर-व्यास-प्लस) एपर्चर हैं।
iii.CHEOS एक राज्य प्रायोजित कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य सैटेलाइट, निकट-अंतरिक्ष (समताप मंडल) हवाई जहाजों और एरियल ऑब्जर्वेशन प्लेटफार्मों से युक्त एक निकट-वास्तविक समय, सभी-मौसम, वैश्विक निगरानी नेटवर्क विकसित करना है।
चीन के बारे में: 
राष्ट्रपति – शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री – ली कियांग
राजधानी – बीजिंग
मुद्रा – चीनी युआन (CNY) या रेनमिनबी (RMB)

SPORTS

APC ने भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक को दक्षिण एशिया के लिए उप-क्षेत्रीय प्रतिनिधि नियुक्त किया
एशियाई पैरालंपिक समिति (APC) ने अपनी 34वीं कार्यकारी बोर्ड बैठक में भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता डॉ. दीपा मलिक को दक्षिण एशिया के लिए उप-क्षेत्रीय प्रतिनिधि नियुक्त किया। पहली बार की गई इस नियुक्ति से APC कार्यकारी बोर्ड में महिलाओं की संख्या बढ़कर 5 हो गई है, जो इसके इतिहास में सबसे अधिक है।

  • डॉ. दीपा मलिक अपनी विकलांगता श्रेणी (F-53) में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला हैं और साथ ही वे पहली भारतीय पैराप्लेजिक महिला तैराक, बाइकर और कार रैलीस्ट भी हैं।
  • वे ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित रियो 2016 पैरालंपिक खेलों में शॉटपुट F53 श्रेणी में 4.61 मीटर के जीवनकाल के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पैरा-एथलीट हैं।
  • उन्हें 2012 में अर्जुन पुरस्कार (राष्ट्रीय खेल पुरस्कार); 2017 में खेल के लिए पद्म श्री और 2019 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (पूर्व में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार) से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें तत्कालीन PM जैसिंडा अर्डर्न द्वारा 2019 के लिए न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी प्राइम मिनिस्टर (PM) फेलो के रूप में भी चुना गया था।

OBITUARY

वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख गुयेन फु ट्रोंग का निधन हो गया
Vietnam Communist Party chief Nguyen Phu Trong, the country’s most powerful leader, Passed Awayसत्तारूढ़ वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी (CPV) के महासचिव और वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति (2018-2021) गुयेन फु ट्रोंग का 80 वर्ष की आयु में हनोई, वियतनाम के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। उनका जन्म 14 अप्रैल 1944 को हनोई में हुआ था।

  • वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम को 18 जुलाई 2024 को CPV का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया था।

गुयेन फु ट्रोंग के बारे में:
i.मार्क्सिस्ट-लेन्निस्ट विचारधारा वाले गुयेन फु ट्रोंग को वियतनाम का सबसे शक्तिशाली नेता माना जाता था।
ii.उन्होंने 1960 के दशक में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया, जब वे 22 वर्ष की आयु में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी (CPV) में शामिल हुए।
iii.अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान, उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें पार्टी के संगठन आयोग के प्रमुख और 2006 से 2011 तक नेशनल असेंबली के अध्यक्ष का पद शामिल है।
iv.उन्होंने 2011 से CPV प्रमुख का पद संभाला। पार्टी प्रमुख के रूप में दो कार्यकाल सीमित करने वाले नियम को माफ किए जाने के बाद उन्होंने 2021 में पार्टी प्रमुख के रूप में तीसरा कार्यकाल हासिल किया।
नोट: 2015 में, वे संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का दौरा करने वाले पहले वियतनामी पार्टी नेता बने।
वियतनाम के बारे में:
राजधानी– हनोई
राष्ट्रपति– टो लैम
मुद्रा– वियतनामी डोंग (VND)

IMPORTANT DAYS

वर्ल्ड चेस डे 2024 – 20 जुलाई
International Chess Day - July 20 2024संयुक्त राष्ट्र (UN) का वर्ल्ड चेस डे, जिसे इंटरनेशनल चेस डे के रूप में भी जाना जाता है, प्रतिवर्ष 20 जुलाई को दुनिया भर में चेस के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो सबसे प्राचीन, बौद्धिक और सांस्कृतिक खेलों में से एक है, जो निष्पक्षता, समावेश और आपसी सम्मान को बढ़ावा देता है।

  • यह दिन FIDE (Fédération Internationale des Échecs / इंटरनेशनल चेस फेडरेशन) के स्थापना दिवस को चिह्नित करता है, जिसकी स्थापना 20 जुलाई 1924 को पेरिस, फ्रांस में हुई थी।
  • 20 जुलाई 2024 को FIDE (FIDE100) की स्थापना की शताब्दी (100वीं) वर्षगांठ है।

पृष्ठभूमि:
i.इस दिन को इंटरनेशनल चेस डे के रूप में मनाने का विचार संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) द्वारा संकल्पित किया गया था।
ii.12 दिसंबर 2019 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने एक संकल्प A/RES/74/22 को अपनाया और हर साल 20 जुलाई को वर्ल्ड चेस डे के रूप में मनाने की घोषणा की।
iii.पहली बार UN द्वारा मान्यता प्राप्त वर्ल्ड चेस डे 20 जुलाई 2020 को मनाया गया।
इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (Fédération Internationale des Échecs (FIDE)) के बारे में:
अध्यक्ष – अर्कडी व्लादिमीरोविच ड्वोर्कोविच (रूस)
मुख्यालय – लॉज़ेन, स्विटज़रलैंड
आदर्श वाक्य – ‘Gens una sumus’ (लैटिन – वी आर वन फॅमिली)
>> Read Full News

STATE NEWS

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल नेश्रमिक बसेरायोजना शुरू की
Gujarat CM Bhupendra Patel Launches 'Shramik Basera' scheme for Affordable Housing for Construction Workersगुजरात के मुख्यमंत्री (CM) भूपेंद्र रजनीकांत पटेल ने श्रमिक बसेरा’ योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य लगभग 15,000 निर्माण श्रमिकों को प्रतिदिन 5 रुपये के किराए पर अस्थायी आवास उपलब्ध कराना है।

  • पहले चरण में अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा और राजकोट शहरों में श्रमिकों के रहने के लिए 17 आवासीय संरचनाओं का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया।
  • पटेल ने गुजरात के अहमदाबाद के जगतपुर में खतमुहूर्त(शिलान्यास) कार्यक्रम में भी भाग लिया।

नोट: पटेल ने श्रमिक बसेरा योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण हेतु एक पोर्टल भी लॉन्च किया।
श्रमिक बसेरा योजना के बारे में:
i.उद्देश्य: स्वच्छ पानी, रसोई, बिजली, क्लोज-सर्किट टेलीविजन (CCTV), शौचालय, गली की बत्ती, सुरक्षा और स्वच्छता प्रदान करके असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों के जीवन स्तर में ‘गुणात्मक सुधार’ लाना।
ii.यह 6 वर्ष तक के मजदूरों के बच्चों के लिए निःशुल्क होगा।
iii.आवास के अलावा, श्रमिक अन्नपूर्णा योजनाके तहत भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सहित अन्य सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
iv.1,500 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य अगले तीन वर्षों में लगभग 3 लाख निर्माण श्रमिकों को लाभ पहुंचाना है।
गुजरात के बारे में:
मुख्यमंत्री (CM) – भूपेंद्र रजनीकांत पटेल
राज्यपाल – आचार्य देवव्रत
राजधानी – गांधीनगर
वन्यजीव अभ्यारण्य – रतनमहल स्लॉथ बियर अभ्यारण्य, कच्छ रेगिस्तान अभ्यारण्य

UP ने हरित आवरण बढ़ाने के लिए उपवन योजना & हेरिटेज ट्री अडॉप्शन स्कीम शुरू की
UP govt launches two schemes to Boost Environment and Cultural Heritageउत्तर प्रदेश सरकार (UP) ने दो नई स्कीम पर्यावरण, भूजल स्तर में सुधार और जलवायु प्रभाव को कम करने के लिए उपवन योजना और 100 वर्ष से अधिक पुराने 948 हेरिटेज ट्रीज को संरक्षित करने के लिए हेरिटेज ट्री अडॉप्शन स्कीम शुरू की।
उपवन योजना के बारे में:
उपवन योजना के तहत, शहरों से लेकर गांवों तक पार्कों, सड़कों के किनारे और अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण के लिए UP सरकार द्वारा पौधे और ट्रीज की कटिंग उपलब्ध कराई जा रही है।
बजट:
i.उपवन योजना के लिए 70 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट आवंटित किया गया है।
ii.बजट को विभिन्न शहरी निकायों के बीच उनकी जरूरतों के आधार पर वितरित किया जाएगा।

  • नगर निगमों को 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।
  • नगर पालिकाओं को 50 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।
  • नगर पंचायतों को 50 लाख रुपये मिलेंगे।

हेरिटेज ट्री अडॉप्शन स्कीम के बारे में:
i.100 साल से अधिक पुराने ट्रीज की 28 प्रजातियों को “हेरिटेज ट्री” के रूप में नामित किया गया है। ये ट्री UP के सभी 12 जिलों में फैले हुए हैं।
ii.वाराणसी में सबसे अधिक 99 हेरिटेज ट्री हैं, इसके बाद प्रयागराज (53), हरदोई (37), गाजीपुर (35) और उन्नाव (34) हैं।
नोट:

  • हेरिटेज ट्री आध्यात्मिक और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ट्री हैं।
  • इस क्षेत्र में हेरिटेज ट्री की सूची में सबसे पुराना ट्री पारिजात या कल्पतरु है जो झूंसी में उल्टा किला के पास स्थित है और इसकी आयु 700 वर्ष है।

उत्तर प्रदेश (UP) के बारे में:
मुख्यमंत्री– योगी आदित्यनाथ
राज्यपाल– आनंदीबेन पटेल
वन्यजीव अभ्यारण्य– चंद्रप्रभा वन्यजीव अभ्यारण्य, कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य

हैलो मेघालय’: मेघालय अपना खुद का OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाला दूसरा राज्य बन गया
12 जुलाई 2024 को, मेघालय सरकार ने स्थानीय फिल्म निर्माताओं, संगीतकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को बढ़ावा देने के लिए शिलांग, मेघालय के लारिटी इंटरनेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स एंड कल्चर में अपना खुद का ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म हैलो मेघालयलॉन्च किया।

  • यह केरल के बाद भारत का दूसरा राज्य बन गया है जिसने युवाओं के जुनून को भुनाने वाला OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
  • लॉन्च इवेंट में हैलो मेघालय का एक वीडियो टीज़र और मेघालय कंटेंट क्रिएटर्स अवार्ड 2024 की प्रस्तुति भी शामिल थी।

i.इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य युवाओं को उत्पादक गतिविधियों में शामिल करना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है और यह फिल्मों और लघु फिल्मों से लेकर संगीत वीडियो तक की सामग्री भी प्रदान करता है।
ii.फिल्म निर्माताओं को प्रति फिल्म 5 लाख रुपये तक मिलेंगे, साथ ही क्षेत्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्मों के लिए अतिरिक्त वित्तपोषण भी मिलेगा।
iii.अधिकतम अपलोड के लिए कंटेंट क्रिएटर्स को हर महीने 18,000 रुपये मिलेंगे। उन्हें मिलने वाले व्यूज की संख्या के आधार पर और फंड दिए जाएंगे। इससे शॉर्ट फिल्ममेकर्स और वीडियो क्रिएटर्स को भी फायदा होगा।
iv.सरकार ऐप में प्रमुख लाइव इवेंट, जैसे कि राज्य लीग के फुटबॉल मैच, संगीत समारोह, मेघालय ग्रासरूट म्यूजिक प्रोजेक्ट (MGMP) इवेंट आदि स्ट्रीम करने की भी योजना बना रही है।

*******

Current Affairs 21 & 22 जुलाई 2024 Hindi
MoHUA ने “उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम” कार्यक्रम का आयोजन किया; PM SVANidhi & DAY-NULM के तहत PRAISE & SPARK पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 7वीं NCORD बैठक की अध्यक्षता की; नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘MANAS’
और NCB की वार्षिक रिपोर्ट 2023 लॉन्च की
केंद्रीय मंत्री G किशन रेड्डी ने NLFC का उद्घाटन किया और भूसंकेत वेब पोर्टल & भूस्खलन मोबाइल ऐप लॉन्च किया
स्टैंडर्डाइज़ेशन को बढ़ावा देने के लिए BIS ने IISc, बेंगलुरु के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए
DoT के NTIPRIT, NICF और WMTDC का NCA में विलय; डॉ. नीरज मित्तल अध्यक्षता करेंगे
RBI ने व्हाइट-लेबल ATM के लिए शुल्क संरचना की समीक्षा के लिए समिति गठित की
अर्का फिनकैप & सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने MSME ऋण देने के लिए सह-उधार साझेदारी की
यूरोस्पोर्ट इंडिया ने शिखर धवन को MotoGP के लिए भारत का ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया
HSBC ने जॉर्जेस एल्हेडरी को अपना अगला CEO नियुक्त किया
NASA के वैज्ञानिकों ने 6 नए एक्सोप्लैनेट खोजे
‘गाओफेन-11 05’: चीन ने अपना नया अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लॉन्च किया
APC ने भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक को दक्षिण एशिया के लिए उप-क्षेत्रीय प्रतिनिधि नियुक्त किया
वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख गुयेन फु ट्रोंग का निधन हो गया
वर्ल्ड चेस डे 2024 – 20 जुलाई
गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने ‘श्रमिक बसेरा’ योजना शुरू की
UP ने हरित आवरण बढ़ाने के लिए उपवन योजना & हेरिटेज ट्री अडॉप्शन स्कीम शुरू की
‘हैलो मेघालय’: मेघालय अपना खुद का OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाला दूसरा राज्य बन गया