Current Affairs PDF

विश्व बैंक के CPPI 2023 में VCTPL को शीर्ष 20 रैंकिंग में शामिल किया गया

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Visakhapatnam Port breaks into top 20 rankings in World Bank’s Container Port Performance Index

विश्व बैंक के कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (CPPI) 2023 के अनुसार, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश (AP) में JM बक्सी पोर्ट्स & लॉजिस्टिक्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, विशाखापत्तनम कंटेनर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड (VCTPL) शीर्ष 20 रैंकिंग में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय पोर्ट है।

  • VCTPL ने CPPI रैंकिंग में कुल मिलाकर 19वां स्थान हासिल किया है।
  • जबकि, भारत का सबसे बड़ा निजी पोर्ट (गुजरात में) मुंद्रा पोर्ट 27वें स्थान पर था, जिसका स्वामित्व अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) के पास है।
  • CPPI 2023 के अनुसार, यांगचन पोर्ट (चीन) और पोर्ट ऑफ सलाहा (ओमान) क्रमशः पहले और दूसरे रैंक पर रहे। दोनों पोर्ट्स ने 2022 की अपनी पिछली रैंकिंग बरकरार रखी।

CPPI 2023 के बारे में:

i.CPPI के चौथे संस्करण को विश्व बैंक के ट्रांसपोर्ट ग्लोबल प्रैक्टिस द्वारा S&P ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के वैश्विक खुफिया और विश्लेषण प्रभाग के साथ साझेदारी में विकसित किया गया था।

ii.इंडेक्स ने दुनिया भर के 405 ग्लोबल कंटेनर पोर्ट्स को उनकी दक्षता, कंटेनर जहाजों के पोर्ट में ठहरने की अवधि के आधार पर कवर किया।

  • इसमें वे पोर्ट शामिल थे जिनमें अध्ययन की 12 महीने की अवधि के भीतर कम से कम 24 वैलिड पोर्ट कॉल थे।

iii.यह 2023 के पूरे कैलेंडर वर्ष के लिए 1.82 लाख से अधिक पोत कॉल, 238.2 मिलियन मूव और लगभग 381 मिलियन ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट (TEU) के साथ अब तक के सबसे बड़े डेटासेट पर आधारित है

  • 80% से अधिक व्यापारिक व्यापार समुद्र के द्वारा किया जाता है जो वैश्विक बाजारों और आर्थिक विकास के लिए इसके महत्व को दर्शाता है।

iv.इंडेक्स का मुख्य उद्देश्य पोर्ट्स से लेकर शिपिंग लाइनों, राष्ट्रीय सरकारों और उपभोक्ताओं तक वैश्विक व्यापार प्रणाली और आपूर्ति श्रृंखलाओं में विभिन्न हितधारकों के लाभ के लिए वृद्धि के क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार करना है।

CPPI 2023: शीर्ष 5 (वैश्विक)

रैंकपोर्ट (देश)
1यांगचन पोर्ट (चीन)
2सलाह पोर्ट (ओमान)
3कार्टाजेना पोर्ट (कोलंबिया)
4पोर्ट ऑफ र्ंगेर-मेडिर्रेनीयन (मोरक्को)
5तंजुंग पेलेपास पोर्ट (मलेशिया)

CPPI 2023: शीर्ष 4 (भारत)

CPPI रैंकपोर्ट
19विशाखापत्तनम पोर्ट (आंध्र प्रदेश)
27मुंद्रा पोर्ट (गुजरात)
41पिपावाव पोर्ट (गुजरात)
47कामराजर पोर्ट (चेन्नई, तमिलनाडु)

वैश्विक परिदृश्य:

i.कोलंबिया में पोर्ट ऑफ कार्टाजेना ने अपनी रैंक 5वें स्थान (CPPI 2022 में) से सुधार कर तीसरे स्थान (CPPI 2023 में) पर पहुंचा दी है।

ii.टैंजियर-मेडिटेरेन (उत्तरी मोरक्को में) पोर्ट चौथे स्थान पर रहा, इसके बाद तंजुंग पेलेपास (मलेशिया) जो नवीनतम रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर 5वें स्थान पर पहुंच गया है।

iii.नवीनतम CPPI 2023 में सूची में 57 नए पोर्ट्स शामिल किए गए; जिनमें मुगा हार्बर (एस्टोनिया), पोर्ट ऑफ अल दुकम (ओमान) शामिल हैं।

  • CPPI 2023 में कुल 100 पोर्ट्स ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया।

iv.CPPI 2023 के अनुसार, इंडेक्स में शामिल शीर्ष 20 पोर्ट्स में से 13 पूर्वी और दक्षिणपूर्व एशिया क्षेत्र से हैं।

भारत-विशिष्ट:

i.CPPI 2023 में कुल 12 भारतीय पोर्ट शामिल थे।

  • केवल 4 भारतीय पोर्ट: VCPTL, मुंद्रा पोर्ट, गुजरात में पिपावाव पोर्ट (41वें रैंक पर), चेन्नई में कामराजार पोर्ट (47वें रैंक पर) शीर्ष 50 में शामिल हुए।

ii.CPPI 2023 में मध्यम पोर्ट्स की श्रेणी (प्रति वर्ष 0.5 मिलियन TEU और 4 मिलियन TEU के बीच हैंडलिंग) में, VCTPL को 18वें स्थान पर और पिपावाव पोर्ट को 34वें स्थान पर रखा गया।

iii.CPPI 2023 में बड़े पोर्ट्स की श्रेणी (प्रति वर्ष 4 मिलियन से अधिक TEU को संभालने वाले) में, मुंद्रा पोर्ट को 22वें स्थान पर और मुंबई, महाराष्ट्र में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट को 90वें स्थान पर रखा गया।

iv.इंडेक्स में शामिल अन्य भारतीय पोर्ट:कट्टुपल्ली (57वें स्थान पर), कोचीन(63वें स्थान पर), हजीरा (68वें स्थान पर), कृष्णापटनम (71वें स्थान पर), चेन्नई पोर्ट (80वें स्थान पर), जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (96वें स्थान पर), न्यू मैंगलोर पोर्ट (235वें स्थान पर), और श्यामा प्रसाद मुखर्जी (242वें स्थान पर) हैं।

विश्व बैंक के बारे में:

अध्यक्ष- अजय बंगा
मुख्यालय- वाशिंगटन, DC, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
स्थापना- 1944