Current Affairs PDF

भारतीय मूल के मूर्तिकार अनीश कपूर ने 6वीं हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट 2024 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Indian-origin artist Anish Kapoor tops the Hurun India Art List 2024

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा 28 मई 2024 को जारी 6थ एडिशन ऑफ हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट (2024) के अनुसार, ब्रिटिश भारतीय मूर्तिकार अनीश कपूर लगातार 6वें साल इस लिस्ट में शीर्ष पर रहे।

  • सार्वजनिक नीलामी में उनकी कलाकृति की 79.9 करोड़ रुपये की ज़बरदस्त बिक्री के कारण वे इस लिस्ट में शीर्ष पर रहे।

हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट 2024 के बारे में:

i.इस लिस्ट में 1 जनवरी, 2024 तक सार्वजनिक नीलामी में बेची गई उनकी कृतियों की बिक्री के अनुसार भारत के शीर्ष 50 सबसे सफल जीवित आर्टिस्ट शामिल हैं।

ii.लिस्ट के अनुसार, सबसे सफल भारतीय आर्टिस्टों की संचयी बिक्री 301 करोड़ रुपये तक पहुँच गई, जो साल-दर-साल (Y-o-Y) 19% की वृद्धि को दर्शाती है।

अनीश कपूर के बारे में:

i.अनीश कपूर का जन्म 12 मार्च, 1954 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था और वे लंदन, यूनाइटेड किंगडम, (UK) में रहते हैं।

ii.उनके प्रसिद्ध कार्यों में से, क्लाउड गेटने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो एक प्रमुख समकालीन आर्टिस्ट के रूप में उनकी स्थिति को पुष्ट करता है।

iii.कला में उनके अनुकरणीय कार्य के लिए उन्हें 2012 में कला की श्रेणी में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट 2024 में शीर्ष 5:

रैंकआर्टिस्ट का नामनिवासकारोबार
1अनीश कपूरलंदन, UK79.9 करोड़ रुपये
2गुलाम मोहम्मद शेखवडोदरा, गुजरात24.1 करोड़ रुपये
3अर्पिता सिंहनई दिल्ली, दिल्ली22.9 करोड़ रुपये
4रामेश्वर ब्रूटानई दिल्ली19.3 करोड़ रुपये
5कृष्ण खन्नानई दिल्ली18 करोड़ रुपये

2024 रिपोर्ट की मुख्य बातें:

i.2024 में बेचे गए लॉट की कुल संख्या 789 थी, जो पिछले साल (2023) की तुलना में 46% अधिक है, जिसमें 539 लॉट की बिक्री दर्ज की गई थी।

  • लिस्ट में शामिल शीर्ष 10 आर्टिस्टों द्वारा बेचे गए संयुक्त लॉट कुल बेची गई कलाओं (789) का 42% हिस्सा थे।

ii.लिस्ट में शीर्ष 10 आर्टिस्टों के प्रवेश बिंदु में लगभग 287% की वृद्धि देखी गई, जो 1.99 करोड़ रुपये (2021) से बढ़कर 7.70 करोड़ रुपये हो गई।

iii.हुरुन इंडिया आर्ट लिस्ट के अनुसार, 13 आर्टिस्टों ने संचयी बिक्री मूल्य में 100% की वृद्धि देखी।

iv.कला के शीर्ष 50 कार्यों का संयुक्त मूल्य 82.57 करोड़ रुपये (2021) से बढ़कर 252.61 करोड़ रुपये (2024) हो गया, जो 3 गुना वृद्धि को दर्शाता है।

v.रोहतक, हरियाणा के राघव बब्बर (27) 8वें रैंक पर हैं, जो 12.1 करोड़ रुपये की कुल बिक्री के साथ हुरुन इंडिया आर्टिस्ट लिस्ट 2024 में सबसे कम उम्र के भारतीय आर्टिस्ट हैं।

vi.कृष्ण खन्ना (99) लिस्ट में सबसे उम्रदराज भारतीय आर्टिस्ट हैं, जो 18 करोड़ रुपये की अपनी कलाकृति के संयुक्त मूल्य के साथ 5वें रैंक न पर हैं। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 32% की वृद्धि देखी गई।

vii.हैदराबाद (तेलंगाना) से थोटा वैकुंठम (82) और नई दिल्ली (दिल्ली) से परेश मैती (59) पहली बार लिस्ट में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे।

  • थोटा वैकुंठम ने 10.2 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ 9वां स्थान हासिल किया, जबकि परेश मैती इस साल 7.8 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ लिस्ट में 10वें रैंक पर रहे।

viii.लिस्ट के अनुसार, अस्तगुरु नीलामी, मुंबई (महाराष्ट्र) सबसे अधिक कलाकृतियाँ (28) बेचकर शीर्ष नीलामी घर के रूप में उभरा।

2024 की लिस्ट में महिला आर्टिस्ट: 

i.लिस्ट में 10 महिला आर्टिस्ट शामिल हैं और पिछले वर्ष की तुलना में महिला आर्टिस्टों की संख्या में 1 की वृद्धि हुई है। उनका संयुक्त योगदान कुल मूल्य का 14% है।

  • सभी महिला आर्टिस्टों की संचयी बिक्री 41 करोड़ तक पहुंच गई, जो 19% बढ़ी।

ii.87 वर्षीय अर्पिता सिंह (तीसरे रैंक पर) लिस्ट में महिला आर्टिस्टों में शीर्ष स्थान पर रहीं और साथ ही उन्होंने अपनी कलाकृति की कुल बिक्री मूल्य 23 करोड़ रुपये के साथ सबसे सफल महिला आर्टिस्ट के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा।

  • उनकी सबसे महंगी पेंटिंग वॉचडॉगने उनकी कुल बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हुरुन इंडिया के बारे में: 

हुरुन रिपोर्ट इंक. 1998 में लंदन (UK) में स्थापित एक प्रमुख शोध, लक्जरी पब्लिशिंग और इवेंट ग्रुप है। हुरुन इंडिया को 2012 में लॉन्च किया गया था।
प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य शोधकर्ता– अनस रहमान जुनैद
मुख्यालय– मुंबई, महाराष्ट्र