Current Affairs PDF

इटली ने 13 से 15 जून 2024 तक 50वें G7 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

G7 summit, Borgo Egnazia, Apulia, Italy, 13-15 June 2024

इटली, जो 2024 के लिए ग्रुप ऑफ सेवन (G7) की अध्यक्षता कर रहा है, ने 13 से 15 जून 2024 तक इटली के अपुलिया में फसानो शहर के बोर्गो एग्नाज़िया में 50वें G7 शिखर सम्मेलन (G7 इटालिया 2024) की मेज़बानी की।

  • प्रधान मंत्री (PM) नरेंद्र मोदी इटली की प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 13-15 जून, 2024 तक इटली का दौरा करेंगे।

नोट: यह इटली द्वारा आयोजित 7वां G7 शिखर सम्मेलन है। इससे पहले, इटली ने 1980, 1987, 1994, 2001, 2009 और 2017 में शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।

G7 के बारे में: G7 दुनिया की 7 उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का एक अनौपचारिक समूह है। G7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम (UK), और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और यूरोपीय संघ (EU) शामिल हैं।

50वां G7 शिखर सम्मेलन: 

G7 शिखर सम्मेलन के 6 कार्य सत्रों के दौरान संबोधित किए गए प्रमुख मुद्दों में अफ्रीका, जलवायु परिवर्तन और विकास; मध्य पूर्व में चल रही स्थिति; रूस-यूक्रेन युद्ध; प्रवासन; इंडो-पैसिफिक और आर्थिक सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऊर्जा, अफ्रीकी-भूमध्यसागरीय शामिल हैं।

प्रतिभागी:

i.जो बिडेन, USA के राष्ट्रपति; ऋषि सुनक, UK के प्रधान मंत्री (PM); जस्टिन ट्रूडो, कनाडा के PM; ओलाफ स्कोल्ज़, जर्मनी के चांसलर; इमैनुएल मैक्रोन, फ्रांस के राष्ट्रपति; फुमियो किशिदा, जापान के PM; यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन; और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल।

ii.इटली ने आउटरीच सेशन ऑन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, एनर्जी, अफ्रीका एंड द मेडिटरेनीयन में भाग लेने के लिए अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, भारत, जॉर्डन, केन्या, मॉरिटानिया, ट्यूनीशिया, तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को आमंत्रित किया।

iii.अफ्रीकी विकास बैंक (AfDB), अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD), संयुक्त राष्ट्र (UN) और विश्व बैंक (WB) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

USA और यूक्रेन ने 10 साल के सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए:

13 जून 2024 को, इटली में आयोजित 2024 G7 शिखर सम्मेलन के दौरान, USA के राष्ट्रपति जो बिडेन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमर ज़ेलेंस्की ने 10 साल के द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य रूसी आक्रमणकारियों के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा को मजबूत करना था।

  • यह समझौता NATO (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) में यूक्रेन की अंतिम सदस्यता की दिशा में एक कदम है।

समझौते की विशेषताएं:

i.समझौते के अनुसार, USA यूक्रेन को अपने सैनिकों को प्रशिक्षित करने और उन्हें अपना सैन्य अड्डा बनाने में मदद करेगा।

ii.समझौते में कहा गया है कि रूस द्वारा भविष्य में किसी भी सशस्त्र हमले के बाद USA और यूक्रेन को 24 घंटे के भीतर परामर्श करना चाहिए।

iii.USA अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपने अटूट समर्थन की भी पुष्टि करता है, जो उसके क्षेत्रीय जल तक फैला हुआ है।

नोट: 50वें G7 शिखर सम्मेलन के मौके पर, G7 देशों के नेताओं ने यूक्रेन को EU और अन्य अधिकार क्षेत्रों में रखी गई रूसी संप्रभु संपत्तियों पर अर्जित ब्याज के माध्यम से 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की।

PM मोदी ने 50वें G7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया:

14 जून 2024 को, भारत के PM नरेंद्र मोदी ने लगातार पांचवीं बार 50वें G7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर आउटरीच सत्र में भाग लिया।

  • भारत को इटली के PM जियोर्जिया मेलोनी द्वारा आउटरीच देशों में से एक के रूप में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।
  • यह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए भारत के PM के रूप में शपथ लेने के बाद PM मोदी की पहली विदेश यात्रा थी।
  • अपनी यात्रा के दौरान, PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, UK के PM ऋषि सुनक और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की सहित कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

नोट:

  • 49वां G7 शिखर सम्मेलन 19 से 21 मई 2023 तक हिरोशिमा, जापान में आयोजित किया गया।
  • 51वां G7 शिखर सम्मेलन 2025 में कनानसकीस, अल्बर्टा, कनाडा में होगा।

इटली के बारे में: 

प्रधानमंत्री (PM)- जियोर्जिया मेलोनी
राजधानी- रोम
मुद्रा- यूरो