Current Affairs PDF

Q4FY24 में बेरोजगारी दर 6.7% पर: NSSO द्वारा 22वीं तिमाही PLFS

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Periodic Labour Force Survey (PLFS) - Quarterly Bulletin (January-March 2024)

15 मई 2024 को, राष्ट्रीय नमूना सर्वे कार्यालय (NSSO), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने जनवरी-मार्च 2024 (Q4FY24) के लिए अपना 22 वां त्रैमासिक पीरियोडिक लेबर फाॅर्स सर्वे (PLFS) बुलेटिन जारी किया।

  • इसके अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (CWS) के संदर्भ में भारत की अर्बन बेरोजगारी दर (UR) 10 आधार अंक घटकर Q4FY24 में 6.7% हो गई, जो Q4FY23 में 6.8% थी।
  • Q3FY24 (अक्टूबर-दिसंबर 2023) में यह 6.5% थी।

आकलन:

Q4FY24 के दौरान कुल 5,706 FSU (प्रथम चरण इकाइयां) (अर्बन फ्रेम सर्वे/UFS से निकाली गई अर्बन नमूना इकाई) का सर्वे किया गया है। सर्वे किए गए अर्बन परिवारों की संख्या 44,598 थी, और अर्बन क्षेत्रों में सर्वे किए गए व्यक्तियों की संख्या 1,69,459 थी।

Q4FY24 में अर्बन क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख आंकड़े:

i.पुरुष आबादी में CWS में UR Q4FY23 में 6% की तुलना में बढ़कर 6.1% हो गया।

  • महिलाओं के बीच CWS में UR में Q4FY23 के दौरान 9.2% से घटकर Q4FY23 के दौरान 8.5% हो गई।

ii.अखिल भारतीय स्तर पर, CWS में लेबर फाॅर्स पार्टिसिपेशन रेट (LFPR) Q4FY23 में 48.5% से बढ़कर 50.2% हो गई।

  • पुरुष के लिए, यह Q4FY23 में 73.5% की तुलना में 74.4% था।
  • महिलाओं के लिए, LFPR Q4FY23 में 22.7% से बढ़कर 25.6% हो गया।

iii.अखिल भारतीय स्तर पर, CWS में श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR-% में) Q4FY23 में 45.2% से बढ़कर 46.9% हो गया।

  • पुरुषों के लिए, यह Q4FY23 में 69.1% से बढ़कर 69.8% हो गया है।
  • महिलाओं के लिए, यह Q4FY23 में 20.6% से बढ़कर 23.4% हो गई।

आधिकारिक PDF के लिए यहां क्लिक करें

पीरियोडिक लेबर फाॅर्स सर्वे (PLFS) के बारे में:

इसे 2017 में NSSO द्वारा निम्नलिखित दो उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लॉन्च किया गया था:

  • केवल ‘वर्तमान साप्ताहिक स्थिति’ (CWS) में अर्बन क्षेत्रों के लिए तीन महीने (त्रैमासिक) के अल्प समय अंतराल में प्रमुख रोजगार और बेरोजगारी संकेतक (जैसे श्रमिक जनसंख्या अनुपात, लेबर फाॅर्स पार्टिसिपेशन रेट , बेरोजगारी दर) का अनुमान लगाना।
  • वार्षिक रूप से ग्रामीण और अर्बन दोनों क्षेत्रों में ‘सामान्य स्थिति’ (ps+ss) और CWS दोनों में रोजगार और बेरोजगारी संकेतकों का अनुमान लगाना।

मुख्य परिभाषाएँ:

UR: इसे लेबर फाॅर्स के बीच बेरोजगार व्यक्तियों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया गया है।

LFPR: इसे जनसंख्या में लेबर फाॅर्स (यानी काम करने वाले या काम की तलाश करने वाले या उपलब्ध) व्यक्तियों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया गया है।

WPR: इसे जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया गया है।

CWS: सर्वे की तारीख से पहले पिछले 7 दिनों की संदर्भ अवधि के आधार पर निर्धारित गतिविधि स्थिति को व्यक्ति की वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (CWS) के रूप में जाना जाता है।

हाल के संबंधित समाचार:

i.राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSSO), MOSPI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) FY23 की जनवरी-मार्च तिमाही (Q4FY23) में 6.1% की वृद्धि की तुलना में 2023-2024 (Q1FY24) की अप्रैल-जून तिमाही में एक साल के उच्च स्तर से बढ़कर 7.8% हो गया।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के बारे में:

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)– राव इंद्रजीत सिंह (निर्वाचन क्षेत्र-गुरुग्राम, हरियाणा)
मुख्यालय– नई दिल्ली, दिल्ली