Current Affairs PDF

2023 की H2 में UPI लेनदेन की मात्रा 56% बढ़ी: वर्ल्डलाइन

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

UPI dominance UPI transactions posts 56% YoY volume growth in H2 2023 Worldline

वर्ल्डलाइन इंडिया डिजिटल पेमेंट रिपोर्ट H2 2023 के अनुसार, 2023 की दूसरी छमाही (H2) (जुलाई 2023 – दिसंबर 2023) में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) लेनदेन की मात्रा H2 2022 में 42.09 बिलियन से 56% बढ़कर 65.77 बिलियन हो गई।

  • लेनदेन का मूल्य 44% बढ़कर 69.36 लाख करोड़ रुपये से 99.68 लाख करोड़ रुपये हो गया।

एवरेज टिकट साइज (ATS):

i.UPI लेनदेन का ATS 2022 की H2 में 1648 रुपये से 8% कम होकर 1515 रुपये हो गया।

ii.UPI पर्सन-टू-पर्सन (P2P) लेनदेन के लिए, ATS 4% बढ़कर H2 2023 में 2745 रुपये हो गया, जो कि H2 2022 में 2649 रुपये था।

iii.UPI पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) लेनदेन के लिए, ATS 9% घटकर H2 2023 में 656 रुपये हो गया, जो कि H2 2022 में 720 रुपये था।

पेमेंट्स एक्सेप्टेन्स इंफ्रास्ट्रक्चर:

i.पेमेंट्स एक्सेप्टेन्स इंफ्रास्ट्रक्चर चैनल जुलाई 2022 और दिसंबर 2023 के बीच विकसित हुए हैं, पॉइंट ऑफ़ सेल (PoS) टर्मिनल 26% बढ़कर 8.56 मिलियन हो गए जबकि भारत QR (BQR) 32% बढ़कर 5.96 मिलियन और UPI QR लेनदेन 57% बढ़कर 317 मिलियन हो गए।

iii.निजी क्षेत्र के बैंकों ने 73% बाजार हिस्सेदारी के साथ इस क्षेत्र पर अपना दबदबा बनाया, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी 18% थी। पेमेंट्स और विदेशी बैंकों की बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 8% और 1% रही।

ध्यान देने योग्य बिंदु:

i.शीर्ष PoS तैनातीकर्ता: दिसंबर 2023 तक, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, HDFC बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), RBL बैंक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक और केनरा बैंक सामूहिक रूप से तैनात 94% PoS टर्मिनलों के लिए जिम्मेदार थे।

ii.दिसंबर 2023 तक, PhonePe, गूगल पे और पेटीएम ने सामूहिक रूप से मात्रा के संदर्भ में सभी लेनदेन का 95.4% और मूल्य के संदर्भ में सभी लेनदेन का 93% हिस्सा लिया।

क्रेडिट, डेबिट & प्रीपेड कार्ड:

i.H2 2023 में कार्ड लेनदेन का मूल्य 12.66 लाख करोड़ रुपये था, जो H2 2022 से 13% की वृद्धि थी।

ii.H2 2022 की तुलना में क्रेडिट कार्ड का लेनदेन मूल्य 11% बढ़कर 9.39 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि डेबिट कार्ड लेनदेन का मूल्य 16% घटकर 3.02 लाख करोड़ रुपये हो गया और प्रीपेड कार्ड लेनदेन का मूल्य 30% घटकर 24,100 करोड़ रुपये हो गया।

iii.दिसंबर 2023 में, कार्डों की कुल संख्या 1.384 बिलियन थी, यह साल-दर-साल (YoY) 6% की वृद्धि दर्शाती है।

  • इसमें 97.9 मिलियन, 960.8 मिलियन डेबिट कार्ड और 325 मिलियन प्रीपेड कार्ड शामिल हैं, जो क्रमशः 21%, 2% और 13% की YoY वृद्धि है।

iv.H2 2022 की तुलना में H2 2023 में कार्ड लेनदेन की मात्रा 7% कम होकर 3.70 बिलियन हो गई।

नोट:

  • क्रेडिट कार्ड के शीर्ष 5 जारीकर्ता: HDFC बैंक, SBI, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक है।
  • डेबिट कार्ड के शीर्ष 5 जारीकर्ता: SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), HDFC बैंक है।

मोबाइल लेनदेन:

i.मोबाइल फोन ऐप्स के माध्यम से ऑनलाइन लेनदेन की मात्रा 45.58 बिलियन (H2 2022) से 38% बढ़कर 62.95 बिलियन (H2 2023) हो गई।

ii.दिसंबर 2023 तक, जारी किए गए RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग की संख्या 45% बढ़ गई यानी 55.94 मिलियन (जुलाई 2022) से 81.24 मिलियन (दिसंबर 2023) हो गई।

iii.रिपोर्ट के अनुसार, 2023 की H2 में कुल ऑनलाइन लेनदेन में ई-कॉमर्स, गेमिंग, यूटिलिटीज, सरकारी और वित्तीय सेवाओं का हिस्सा लगभग 80% था।

वर्ल्डलाइन के बारे में:

वर्ल्डलाइन एक बहुराष्ट्रीय पेमेंट और लेनदेन सेवा कंपनी है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)– गाइल्स ग्रेपिनेट
मुख्यालय– ला डिफेंस, फ्रांस
स्थापित– 1972