Current Affairs PDF

संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का विश्व दिवस 2021 – 21 मई

World Day for Cultural Diversity for Dialogue and Development

World Day for Cultural Diversity for Dialogue and Developmentसंयुक्त राष्ट्र (UN) का संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का विश्व दिवस प्रतिवर्ष 21 मई को सांस्कृतिक विविधता के मूल्यों पर समझ प्रदान करने के अवसर प्रदान करने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है।

पृष्ठभूमि:

i.संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने दिसंबर 2002 में संकल्प A/RES/57/249 को अपनाया और हर साल 21 मई को संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता के विश्व दिवस के रूप में मनाने को घोषित किया।

ii.संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का पहला विश्व दिवस 21 मई 2003 को मनाया गया था।

उत्पत्ति और उद्देश्य:

i.संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 2001 में सांस्कृतिक विविधता पर सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया।

ii.संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का विश्व दिवस सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की विविधता के संरक्षण और संवर्धन पर UNESCO कन्वेंशन के निम्न चार लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।

  • संस्कृति के लिए शासन की स्थायी प्रणाली का समर्थन करना
  • सांस्कृतिक वस्तुओं और सेवाओं के संतुलित प्रवाह को प्राप्त करना और कलाकारों और सांस्कृतिक पेशेवरों की गतिशीलता में वृद्धि करना
  • सतत विकास ढांचे में संस्कृति को एकीकृत करना
  • मानव अधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना