Current Affairs PDF

टेनिस: BNP परिबास ओपन 2023: कार्लोस अलकराज ने एकल खिताब जीता और विश्व नंबर 1 रैंकिंग हासिल की

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Carlos Alcaraz routs Daniil Medvedevइंडियन वेल्स, कैलिफोर्निया,संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में आयोजित BNP परिबास ओपन 2023 (इंडियन वेल्स मास्टर्स के रूप में भी जाना जाता है) में स्पेन के कार्लोस अलकराज (19 वर्ष) ने रूस के डेनियल मेदवेदेव (27 वर्ष) को 6-3 6-2 से हराकर पुरुष एकल खिताब जीता और एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) रैंकिंग में विश्व की नंबर 1 रैंक हासिल की, जिसे वह जनवरी 2023 में नोवाक जोकोविच (सर्बिया) से हार गए।

  • BNP परिबास ओपन 2023 इंडियन वेल्स टेनिस गार्डन, इंडियन वेल्स, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में 8 से 19 मार्च 2023 तक आयोजित किया गया था।
  • यह कार्लोस का पहला BNP परिबास ओपन खिताब और उनका तीसरा मास्टर्स 1000 खिताब है।
  • वह एक किशोर के रूप में कम से कम तीन मास्टर्स खिताब जीतने वाले खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल के साथ  शामिल हो गए। नडाल ने 20 साल की उम्र से पहले 6 मास्टर्स खिताब जीते थे।
  • इंडियन वेल्स में चैंपियन को दोनों, ATP और WTA टूर्नामेंट में 1,262,220 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।

कार्लोस अलकराज के बारे में:

i.कार्लोस अलकराज ने 2022 US ओपन और 3 मास्टर्स 1000 खिताब सहित 8 ATP टूर-स्तरीय एकल खिताब जीते हैं।

ii.दिसंबर 2022 में, वह ATP कम्प्यूटरीकृत रैंकिंग के इतिहास में यंगेस्ट ईयर-एन्ड  नंबर 1 बन गए।  

iii.उन्होंने फरवरी 2020 में 16 साल की उम्र में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित रियो ओपन में ATP की शुरुआत की।

iv.अपनी जीत के साथ, 19 वर्षीय, 1987 में बोरिस बेकर (जर्मनी) के बाद से इंडियन वेल्स जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष एकल चैंपियन और पहले किशोर बन गए।

रोहन बोपन्ना & मैथ्यू एबडेन ने BNP परिबास ओपन 2023 में पुरुष युगल जीता
भारत के 43 वर्षीय रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन (35 वर्ष) ने विश्व नंबर 1 नीदरलैंड्स के  वेस्ले कूलहोफ और यूनाइटेड किंगडम (UK) के नील स्कूपस्की को हराकर BNP परिबास ओपन 2023 में पुरुष युगल खिताब जीता। 

  • यह एक टीम के रूप में उनका पहला मास्टर्स 1000 खिताब और एक जोड़ी के रूप में अपने पहले सीज़न में उनका दूसरा खिताब है।

इस जीत के साथ ही 43 वर्षीय रोहन बोपन्ना ने कनाडा के अपने पूर्व साथी डेनियल नेस्टर को पीछे छोड़ दिया और ओल्डेस्ट ATP मास्टर्स 1000 चैंपियन बन गए।

  • डेनियल नेस्टर ने 42 साल की उम्र में 2015 सिनसिनाटी युगल जीता था।

प्रमुख बिंदु:

i.यह बोपन्ना का 10वां ATP मास्टर्स 1000 फाइनल है और अब उनके पास 24 टूर-स्तरीय ट्राफियां हैं। बोपन्ना, पूर्व विश्व नंबर 3, अब पेपरस्टोन ATP लाइव युगल रैंकिंग में नंबर 11 पर हैं।

ii.एबडेन के लिए, यह उनका 9वां टूर-स्तरीय खिताब और पहला ATP मास्टर्स 1000 स्तरीय खिताब है।

  • वह अब ATP लाइव युगल रैंकिंग में 18वें स्थान पर हैं।

iii.यह जोड़ी 2023 में 3 फाइनल में पहुंची और वे ABN AMRO ओपन रॉटरडैम, नीदरलैंड में उपविजेता और कतर ओपन 2023 में चैंपियन रहे।

BNP परिबास ओपन 2023 के विजेता & उपविजेता:

श्रेणीविजेताउपविजेता
पुरुष एकलकार्लोस अल्कराज (स्पेन)डेनियल मेदवेदेव (रूस)
पुरुष युगलरोहन बोपन्ना (भारत) और मैथ्यू एबडेन (ऑस्ट्रेलिया)वेस्ले कूलहोफ (नीदरलैंड्स) और नील स्कूपस्की (UK)
महिला एकलऐलेना रयबाकिना(कजाकिस्तान)आर्यना सबलेंका (बेलारूस)
महिला युगलबारबोरा क्रेजिकोवा और कतेरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य)बीट्रिज़ हद्दाद मैया (ब्राजील) और लौरा सिगमुंड (जर्मनी)

BNP परिबास ओपन के बारे में:

नौ ATP मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स में से पहला,BNP परिबास ओपन, इंडियन वेल्स टेनिस गार्डन में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन करता है।

  • इंडियन वेल्स टेनिस गार्डन में स्टेडियम 1 दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेनिस स्टेडियम है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्करण 1974 में टक्सन, एरिजोना, USA में आयोजित किया गया था।

हाल के संबंधित समाचार:

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रॉड लेवर एरिना, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित फाइनल के दौरान ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 7-6(7-4), 7-6(7-5) से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन (AO) 2023 में पुरुष एकल खिताब जीता।

बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने कजाखस्तान की एलेना रिबाकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर AO 2023 में महिला एकल खिताब जीता, जो उनका पहला प्रमुख एकल खिताब है।