भारत ने 13 से 20 अप्रैल, 2021 तक कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित 2021 के एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 14 पदक (5 स्वर्ण, 3 रजत, 6 कांस्य) हासिल किए। यह एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का 34वां संस्करण है।
- ईरान और कजाकिस्तान दोनों 17 पदक के साथ शीर्ष स्थान पर रहे।
- चैंपियनशिप कुश्ती के 3 विषयों – पुरुषों की फ्रीस्टाइल, पुरुषों की ग्रीको-रोमन और महिलाओं की कुश्ती (फ्रीस्टाइल) में हुई।
- इसका आयोजन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) द्वारा किया जाता है।
| दर्जा | देश | पदक |
|---|---|---|
| 1 | ईरान | 17 (स्वर्ण – 7, रजत- 5, कांस्य -5) |
| कजाकिस्तान | 17 (स्वर्ण – 7, रजत- 5, कांस्य -5) | |
| 3 | भारत | 14 (स्वर्ण – 5, रजत – 3, कांस्य – 6) |
भारतीय पदक विजेता
| विजेता | वर्ग | पदक |
|---|---|---|
| रवि कुमार दहिया | पुरुषों की फ़्रीस्टाइल – 57 Kg | स्वर्ण |
| विनेश फोगाट | महिलाओं की फ्रीस्टाइल – 53 Kg | स्वर्ण |
| अंशु मलिक | महिलाओं की फ्रीस्टाइल – 57 Kg | स्वर्ण |
| सरिता मोर | महिलाओं की फ्रीस्टाइल – 59 Kg | स्वर्ण |
| दिव्या काकरान | महिलाओं की फ़्रीस्टाइल – 72 Kg | स्वर्ण |
| बजरंग पुनिया | पुरुषों की फ़्रीस्टाइल – 65 Kg | रजत |
| दीपक पुनिया | पुरुषों की फ़्रीस्टाइल – 86 Kg | रजत |
| साक्षी मलिक | महिलाओं की फ्रीस्टाइल – 65 Kg | रजत |
| करण मोर | पुरुषों की फ़्रीस्टाइल – 70 Kg | कांस्य |
| नरसिंह यादव | पुरुषों की फ़्रीस्टाइल – 79 Kg | कांस्य |
| संजीत | पुरुषों की फ़्रीस्टाइल – 92 Kg | कांस्य |
| सत्यव्रत कादियान | पुरुषों की फ़्रीस्टाइल – 97 Kg | कांस्य |
| पूजा सिहाग | महिलाओं की फ्रीस्टाइल – 76 Kg | कांस्य |
| सीमा बिस्ला | महिलाओं की फ्रीस्टाइल – 50 Kg | कांस्य |
मुख्य बातें:
i.विनेश फोगाट ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने पहले गोल्ड मेडल को हासिल किया। उन्होंने महिला फ्रीस्टाइल 53 Kg स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
ii.दिव्या काकरान ने महिलाओं की 72 Kg फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि साक्षी मलिक ने महिलाओं के 65 Kg फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता।
iii.सरिता मोर ने महिलाओं के 59 Kg फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता,
- वह एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में लगातार स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित 2020 के एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में उसी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था।
iv.रवि कुमार दहिया ने पुरुषों की 57 Kg फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया और अपने एशियाई चैम्पियनशिप खिताब को बरकरार रखा।
- उन्होंने 2020 के एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में उसी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था।
- वह दूसरे एशियाई चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीतने वाले (योगेश्वर दत्त और बजरंग पुनिया के बाद) तीसरे भारतीय पुरुष पहलवान बने।
हाल के संबंधित समाचार:
i.11 मार्च, 2021 को 14-सदस्यीय भारतीय कुश्ती दल ने 4 से 7 मार्च, 2021 को रोम, इटली में आयोजित मटेओ पेलिकोन रैंकिंग सीरीज 2021 में 8 पदक (2 स्वर्ण, 1 रजत, 5 कांस्य) हासिल किए।
संयुक्त विश्व कुश्ती (UWW) के बारे मेंः
अध्यक्ष- नेनाद लालोविक
मुख्यालय- कॉर्सियर-सुर-वेवे, स्विट्जरलैंड



