OAG डेटा: मुंबई-दिल्ली 2024 में दुनिया का आठवां सबसे व्यस्त घरेलू उड़ान मार्ग बना

दिसंबर 2024 में, यूनाइटेड किंगडम (UK) स्थित वैश्विक यात्रा डेटा प्रदाता ऑफिशल एयरलाइन गाइड (OAG) ने एक रिपोर्ट जारी की जिसका शीर्षक“बिसिएस्ट फ्लाइट रुट्स इन द वर्ल्ड 2024” था। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मुंबई (BoM)-दिल्ली मार्ग 2024 में दुनिया का 8वां सबसे व्यस्त घरेलू मार्ग बना, जहाँ एयरलाइनें 7.963 मिलियन सीटें संचालित करती हैं। 2023 में, यह 7.276 मिलियन सीटों के साथ 9वें स्थान पर था।

  • 2024 में सबसे व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन रूट हांगकांग (HKG) से ताइपेई (TPE) तक है जिसमें 6.8 मिलियन सीटें हैं।
  • काइरो (CAI) से जेद्दा (JED) तक 5.5 मिलियन सीटों और सियोल इंचियोन (ICN) से टोक्यो नारिता (NRT) तक 5.4 मिलियन सीटों के साथ 2024 में सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन रूट में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

2024 में शीर्ष 5 सबसे व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन मार्ग:

रैंकमार्ग का नामसीटें
1हांगकांग से ताइपेई6,781,577
2काइरो से जेद्दाह5,469,274
3सियोल इंचियोन से टोक्यो नारिता5,410,456
4कुआलालंपुर से सिंगापुर चांगी5,382,163
5सियोल इंचियोन – ओसाका कंसाई4,982,769

2024 के शीर्ष 5 सबसे व्यस्त घरेलू उड़ान मार्ग:

रैंकमार्ग का नामदेशसीटें
1जेजू इंटरनेशनल – सियोल जिम्पोदक्षिण कोरिया14,183,719
2साप्पोरो न्यू चिटोज़ – टोक्यो हानेडाजापान11,931,572
3फुकुओका – टोक्यो हनेडाजापान11,335,551
4हनोई – हो ची मिन्ह सिटीवियतनाम10,631,435
5मेलबर्न – सिडनीऑस्ट्रेलिया9,217,377
8मुंबई दिल्लीभारत7,963,686

मुख्य विचार:

i.2024 के लिए शीर्ष 10 सबसे व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय मार्गों में से अधिकांश मार्ग एशिया, कुल सात मार्ग (जापान से तीन मार्ग, चीन से दो, और भारत, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया और सऊदी अरब से एक-एक मार्ग) में हैं।

  • अन्य क्षेत्रों से, एक मार्ग अफ्रीका (काइरो से जेद्दाह) से है, एक यूरोप और उत्तरी अमेरिका (न्यूयॉर्क JFK से लंदन हीथ्रो) से है और दो मध्य पूर्व (काइरो  से जेद्दाह और दुबई से रियाद) से संचालित होते हैं।

ii.दक्षिण कोरिया में जेजूसियोल जिम्पो मार्ग 14.18 मिलियन सीटों के साथ एशिया प्रशांत और विश्व स्तर पर सबसे व्यस्त घरेलू उड़ान मार्ग बना रहा।

  • एशिया प्रशांत क्षेत्र में मुंबई-दिल्ली मार्ग को छठा सबसे व्यस्त मार्ग माना गया।

iii.सऊदी अरब में जेद्दाह से रियाद मार्ग में शीर्ष 10 में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है, जिसमें 2023 की तुलना में 2024 में क्षमता में 10% की वृद्धि हुई।

iv.यह रिपोर्ट इसके ग्लोबल एयरलाइन शेड्यूल डेटा पर आधारित है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2024 के अंत तक अंतर्राष्ट्रीय यात्री यातायात 4.1 बिलियन तक पहुंचने की संभावना है।

हाल ही के संबंधित समाचार:

नवंबर 2024 में, एयर इंडिया लिमिटेड नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से डिजाइन संगठन अनुमोदन (DOA) या CAR 21 अनुमोदन प्राप्त करने वाली पहली भारतीय एयरलाइंस बन गई है, ताकि विमान के अंदरूनी हिस्सों में इन-हाउस संशोधन किया जा सके, क्योंकि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन अपने बेड़े को नया रूप देने और परिचालन का विस्तार करने पर काम कर रही है।

ऑफिशल एयरलाइन गाइड (OAG) कंपनी के बारे में:
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) – फिल कैलो
स्थापित– 1929
मुख्यालय– ल्यूटन, इंग्लैंड