Current Affairs PDF

NATO ने अल्बानिया में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘DEFENDER-यूरोप 21’ शुरू किया

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

NATO-military-exercises-launched-in-Albaniaनार्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाईजेशन(NATO) ने अल्बानिया में Durres के बंदरगाह में संयुक्त बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘DEFENDER-यूरोप 21’ शुरू किया। अभ्यास 26 अप्रैल, 2021 को शुरू हुआ और 10 जून, 2021 तक चलेगा।

  • ‘DEFENDER-Europe 21’ का नेतृत्व संयुक्त राज्य अमेरिका (US) कर रहा है। यह अमेरिका और NATO देशों के बीच एक वार्षिक अभ्यास है जो तत्परता और अंतर-क्षमता का निर्माण करता है।
  • अभ्यास में 26 देशों के लगभग 28,000 अमेरिकी और NATO बलों ने भाग लिया।
  • यह पश्चिमी बाल्कन क्षेत्र (बोस्निया और हर्ज़ेगोविना, बुल्गारिया, क्रोएशिया, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया और अन्य) में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से पहली बार बड़े पैमाने पर अभ्यास है।
  • बाल्टिक्स और अफ्रीका से लेकर काला सागर और बाल्कन क्षेत्रों के 12 देशों में 30 से अधिक प्रशिक्षण क्षेत्रों में एक साथ अभ्यास किए गए थे।
  • यह एक रक्षात्मक अभ्यास है और संकट पर प्रतिक्रिया देने पर केंद्रित है।

नार्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाईजेशन(NATO):

i.यह 30 यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी देशों के बीच एक अंतर सरकारी सैन्य गठबंधन है।

ii.यह उत्तरी अटलांटिक संधि पर आधारित है जिस पर 4 अप्रैल, 1949 को हस्ताक्षर किए गए थे।

iii.सदस्य देश किसी बाहरी पार्टी के हमले के जवाब में आपसी रक्षा के लिए सहमत होते हैं।

हाल के संबंधित समाचार:

i.13 अप्रैल, 2021, भारतीय सेना ने बंगबंधु सेनानिबस (BBS), बांग्लादेश में 4 से 12 अप्रैल, 2021 तक से आयोजित मल्टीनेशनल मिलिट्री एक्सरसाइज ‘शान्तिर ओगरोसेना 2021’(फ्रंट रनर ऑफ़ पीस) में भाग लिया। यह संयुक्त राष्ट्र के अनिवार्य आतंकवाद विरोधी अभ्यास है।

नार्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाईजेशन (NATO) के बारे में:

महासचिव – जेन्स स्टोलटेनबर्ग
मुख्यालय – ब्रुसेल्स, बेल्जियम