Current Affairs PDF

MSME के लिए क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए U GRO कैपिटल ने SBM बैंक इंडिया के साथ साझेदारी की

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

8 अप्रैल 2021 को U GRO कैपिटल ने SBM बैंक इंडिया के साझेदारी में माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) के लिए “GRO स्मार्ट बिजनेस” क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया। क्रेडिट कार्ड एनकैश के साथ-साथ RuPay द्वारा संचालित है। ये विशेष रूप से कमतर बैंकिंग सेवाओं वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

उद्देश्य – यह कई वित्तीय चुनौतियों को हल करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके MSME उद्यमियों को सशक्त करेगा।

इसका लाभ कौन उठा सकता है?

U GRO कैपिटल उधारकर्ताओं द्वारा SBM बैंक इंडिया के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट पर इनका लाभ उठाया जा सकता है।

कार्ड की मुख्य विशेषता:

कार्ड में संपर्क रहित भुगतान के लिए ‘टैप-टू-पे’ कार्यक्षमता होगी और इसका उपयोग ATM से नकदी निकालने के लिए किया जा सकता है।

क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं:

  • सीमा: FD राशि का 90%
  • वित्त शुल्क: 99% (मासिक)
  • ब्याज मुक्त अवधि / नकद अग्रिम ब्याज मुक्त अवधि: 50 दिन
  • नकद अग्रिम सीमा: 30%

फिक्स्ड डिपॉजिट की विशेषताएं:

  • राशि: 10,000 रु से 10 लाख रु 
  • अवधि: 1-5 वर्ष
  • ब्याज दर: 5% (सावधि)
  • आवश्यक दस्तावेज: AADHAR आधारित OKYC और e-PAN सत्यापन (कोई कागजी दस्तावेज आवश्यक नहीं)
  • फिक्स्ड डिपॉजिट खोलने के लिए आवश्यक समय: 3 घंटे

U GRO कैपिटल के बारे में:

CEO – अभिजीत घोष
मुख्यालय – मुंबई, महाराष्ट्र