Current Affairs PDF

FY24 में 8.2% की तुलना में FY25 में भारत की GDP 6.4% बढ़ने की उम्मीद: NSO द्वारा पहला अग्रिम अनुमान

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

First Advance Estimates of Annual Gross Domestic Product (GDP) for the Financial Year (FY) 2024-25

07 जनवरी 2025 को, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने फर्स्ट एडवांस्ड एस्टीमेट (FAE) ऑफ एनुअल ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) फॉर द फाइनेंसियल ईयर 2024-25 (FY25) जारी किया, साथ ही स्थिर (2011-12) और वर्तमान कीमतों दोनों पर इसके व्यय घटक भी जारी किए।

मुख्य विचार

i.वास्तविक GDP वृद्धि: NSO के आंकड़ों के अनुसार, भारत की वास्तविक GDP FY25 में 4 साल के निचले स्तर यानी 6.4% पर बढ़ने की उम्मीद है, जबकि FY24 (2023-24) के लिए GDP के अनंतिम अनुमान (PE) में 8.2% की वृद्धि दर है।

  • FY25 में वास्तविक GDP या स्थिर (2011-12) कीमतों पर GDP 184.88 लाख करोड़ रुपये अनुमानित है, जबकि FY24 में GDP का PE 173.82 लाख करोड़ रुपये है।

ii.नाममात्र GDP वृद्धि: FY25 में नाममात्र GDP ने 9.7% की वृद्धि दर दर्ज की है, जबकि FY24 में यह 9.6% थी।

  • FY25 में नाममात्र GDP या मौजूदा कीमतों पर GDP 324.11 लाख करोड़ रुपये अनुमानित है, जबकि FY24 में यह 295.36 लाख करोड़ रुपये थी, जो 9.7% की वृद्धि दर को दर्शाता है।

iii.सकल मूल्य वर्धन (GVA):

  • वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (GVA) ने 7.2% (FY24) की तुलना में 6.4% (FY25) की वृद्धि दर्ज की। यह (FY24) के 158.74 लाख करोड़ रुपये PE से बढ़कर (FY25) में 168.91 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
  • नाममात्र GVA ने FY25 में 9.3% की वृद्धि दर दर्ज की, जबकि FY24 में यह 8.5% थी। FY25 के दौरान इसके 292.64 लाख करोड़ रुपये हासिल करने का अनुमान है, जबकि FY24 में यह 267.62 लाख करोड़ रुपये था।

iv.निजी और सरकारी खपत:

  • रिपोर्ट में बताया गया है कि स्थिर कीमतों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय (PFCE) FY25 में 7.3% बढ़ा, जबकि FY24 में यह 4.0% बढ़ा था।
  • जबकि, सरकारी अंतिम उपभोग व्यय (GFCE), जो स्थिर कीमतों पर वस्तुओं और सेवाओं पर केंद्र सरकार के खर्च को संदर्भित करता है, FY24 में 2.5% की वृद्धि दर के मुकाबले 4.1% की वृद्धि दर पर पहुंच गया है।

v.निवेश: रिपोर्ट ने आगे अनुमान लगाया है कि सकल स्थिर पूंजी निर्माण (GFCF), जो अर्थव्यवस्था में नए निवेश का एक संकेतक है, FY25 में 6.4% की दर से बढ़ेगा, जबकि FY24 में 9% की वृद्धि हुई थी।

FY25 में क्षेत्रवार वास्तविक GVA वृद्धि: 

रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि 8 व्यापक आर्थिक क्षेत्रों में से केवल दो में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक वृद्धि दर्ज करने का अनुमान है।

  1. प्राथमिक क्षेत्र:
  • कृषि और इसके संबद्ध क्षेत्र में 1.4% (FY24 में) से 3.8% (FY25 में) की वृद्धि का अनुमान है।
  • सार्वजनिक, प्रशासन, रक्षा और अन्य सेवाओं में 7.8% (FY24 में) से 9.1% (FY25 में) की वृद्धि का अनुमान है।
  • खनन और उत्खनन की GVA वृद्धि FY25 में बढ़कर 2.9% होने की उम्मीद है, जबकि FY24 में यह 7.1% दर्ज की गई थी।

2.द्वितीयक क्षेत्र:

  • बिजली, गैस, जलापूर्ति और अन्य उपयोगिता सेवाओं जैसे क्षेत्रों की संचयी वृद्धि 7.5% (FY24 में) से बढ़कर 6.8% (FY25 में) हो गई।
  • निर्माण खंड में पिछले वित्त वर्ष के दौरान 9.9% से FY25 में 8.6% की वृद्धि होने का अनुमान है।
  • जबकि, विनिर्माण क्षेत्र की GVA वृद्धि FY24 में दर्ज 9.9% के उच्च स्तर से घटकर 5.3% (FY25 में) होने की उम्मीद है।

3.तृतीयक क्षेत्र: NSO डेटा के अनुसार, वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाओं जैसे क्षेत्रों का GVA FY25 में 7.3% बढ़ने की उम्मीद है, जो FY24 में 8.4% से कम है।

  • होटल, व्यापार, परिवहन और प्रसारण से संबंधित सेवाओं की संयुक्त वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष में दर्ज 6.4% की तुलना में 5.8% (FY25 में) बढ़ने का अनुमान है।

मूल्यांकन:

i.ये अनुमान संकेतक आधारित हैं और बेंचमार्क संकेतक विधि (FY24 के लिए उपलब्ध अनुमान) का उपयोग करके संकलित किए गए हैं, जो संकेतकों के प्रदर्शन को दर्शाने वाले प्रासंगिक संकेतकों का उपयोग करके निकाले गए हैं।

ii.क्षेत्र-अनुमान विभिन्न संकेतकों/डेटा स्रोतों जैसे: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP), FY25 की पहली और दूसरी तिमाही के लिए इन कंपनीज के उपलब्ध तिमाही वित्तीय परिणामों के आधार पर सूचीबद्ध कंपनीज का वित्तीय प्रदर्शन, जीवन और गैर-जीवन बीमा कंपनीज की प्रीमियम संबंधी जानकारी, अन्य का उपयोग करके तैयार किए गए हैं।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के बारे में:

राज्य मंत्री (MoS) (स्वतंत्र प्रभार, IC)- राव इंद्रजीत सिंह (निर्वाचन क्षेत्र- गुरुग्राम, हरियाणा)