Current Affairs PDF

FY24 में भारत की GDP वृद्धि 6.5% से अधिक होगी: DEA

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

India's GDP growth to 'comfortably' exceed 6.5% in FY24

वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ़ इकनोमिक अफेयर्स (DEA) द्वारा जारी “हाफ-इयरली इकनोमिक रिव्यु 2023-24-नवंबर 2023” में उल्लेख किया गया है कि वित्त वर्ष 2023-2024 (FY24) की फर्स्ट हाफ (H1) में भारत का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 7.7% बढ़ा है। इससे FY24 में भारत के 6.5% से अधिक की विकास दर हासिल करने की उम्मीद है।

  • FY24 की दूसरी तिमाही (Q2) में भारत की वास्तविक GDP साल-दर-साल (YoY) आधार पर 7.6% बढ़ी |

प्रमुख बिंदु:

i.FY24 की H1 के दौरान GDP की वृद्धि खपत और निवेश की मजबूत घरेलू मांग के कारण हुई।

ii.निजी अंतिम उपभोग व्यय (PFCE) में 4.5% की वृद्धि हुई, जो GDP के 60.4% तक पहुंच गया, जो FY21 को छोड़कर, FY12 के बाद से सबसे अधिक है।

iii.GDP (वर्तमान मूल्य) में सकल स्थिर पूंजी निर्माण (GFCF) की हिस्सेदारी FY23 की H1 में 29.1% से बढ़कर FY24 की H1 में 29.6% हो गई।

iv.केंद्र का पूंजीगत व्यय अप्रैल-अक्टूबर FY24 में FY23 की इसी अवधि की तुलना में 33.7% बढ़ गया।

v.GVA(सकल मूल्य वर्धित) Q2FY24 में 7.4% की वृद्धि हुई, जिसने FY24 में H1 में 7.6% की वृद्धि दर्ज की। उद्योग खंड (GVA के घटक) ने H1FY24 में 9.3% की वृद्धि दर्ज की।

  • यह उप-घटक खनन और उत्खनन, विनिर्माण और निर्माण में क्रमशः 7.6%, 9.3% और 10.5% की ठोस वृद्धि से प्रेरित था।

vi.पूंजीगत वस्तुओं और निर्माण क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) FY24 की H1 में 6.1% बढ़ गया।

vii.सेवा निर्यात में सकारात्मक प्रदर्शन के साथ, FY24 की H1 में सेवा क्षेत्र में 8% की वृद्धि हुई।

मुख्य विशेषताएं:

i.FY24 की Q3 और A4 में निरंतर विकास गति की उम्मीद है।

ii.बेरोजगारी दर H2FY23 में 7% से घटकर H1FY24 में 6.6% हो गई।

iii.H1FY24 में व्यापारिक वस्तुओं के निर्यात में 8.8% की गिरावट आई।

iv.कुल व्यापार घाटा H1FY23 में 75.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर से घटकर H1FY24 में 39.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

v.भारत में सकल FDI प्रवाह H1FY24 में 15.9% कम था।

vi.आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित परियोजनाओं में 2016 के बाद से इस क्षेत्र में वैश्विक निवेश का 26.2% हिस्सा है।

vii.मुद्रास्फीति H1FY23 में 7.2% से घटकर H1FY24 में 5.5% हो गई।

viii.शहरी बेरोजगारी दर H1FY23 में 7.4% से घटकर H1FY24 में 6.6% हो गई।

ix.सरकार का शुद्ध कर राजस्व H1FY24 में YoY 11.2% बढ़कर 13 लाख करोड़ रुपये हो गया।

वित्त मंत्रालय के बारे में:

केंद्रीय मंत्री– निर्मला सीतारमण (राज्यसभा, कर्नाटक)
राज्य मंत्री– भागवत किशनराव कराड; पंकज चौधरी