Current Affairs PDF

Current Affairs Today in Hindi – August 29 2017

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है।हम यहां आपके लिए 29 अगस्त,2017 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स  को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं । हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Click here to Read Current Affairs Today in Hindi – August 28 2017

Current-Affairs-Today-August-29-2017

राष्ट्रीय समाचार

तिरूपति बालाजी मंदिर ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2780 किलोग्राम सोना जमा कराया
तिरूपति में स्थित भगवान वेकेंटश्वर के प्रसिद्ध मंदिर का संचालन करने वाले तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लंबी अवधि की जमा योजना के तहत 2,780 किलोग्राम सोना जमा कराया है.
i.यह सोना स्वर्ण मुद्रीकरण योजना के तहत 12 साल की लंबी अवधि के लिए जमा कराया गया है.
ii.ऐसे में सोने पर टीटीडी को 2.5% ब्याज मिलेगा.
iii.मंदिरों में पड़ा सोना देश की अर्थव्यव्स्था में इस्तेमाल नहीं हो पाता है। इसीलिए सरकार इस जमा सोने को अर्थव्यवस्था में वापस लाने के लिए अब प्रोत्साहन दे रही है।
तिरूपति बालाजी मंदिर के बारे में :
आंध्र प्रदेश स्थित तिरूपति बालाजी को तिरूमाला वेंकटेश्वर भी कहा जाता है. यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर आंध्र प्रदेश की तिरूमाला पहाड़ियों की सातवीं चोटी पर स्थापित है. वर्तमान में तिरूपति बालाजी की जो मूर्ति दिखाई देती है, उसकी आंखें कर्पूर (कपूर) के तिलक से ढंकी हुई हैं और यह जिस स्वर्ण-गुम्बद के नीचे स्थापित है, उसे ‘आनंद निलय दिव्य विमान’ कहा जाता है.

देशभर में ”हस्तकला सहयोग शिविर ” के तहत हथकरघा, हस्तशिल्प शिविरों का आयोजन करेगी सरकार
कपड़ा मंत्रालय देशभर में 7 अक्तूबर से 17 अक्तूबर के दौरान हस्तकला सहयोग शिविर पहल के तहत हथकरघा, हस्तशिल्प शिविरों का आयोजन करेगा ।
i.यह पहल पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब कल्याण वर्ष को समर्पित है।
ii.इन शिविरों को राज्‍य सरकारों के सहयोग से खंड स्‍तर के 200 से अधिक हथकरघा समूहों और बुनकर सेवा केन्‍द्रों तथा 200 से अधिक हस्‍तशिल्‍प समूहों में आयोजित करने का प्रस्‍ताव है।
इन शिविरों में बुनकरों और कारीगरों को निम्‍नलिखित सेवाएं प्रदान की जाएंगी:
क) मुद्रा योजना के जरिए ऋण सुविधाएं जारी करना।
ख) हथकरघा संवर्द्धन सहायता के अंतर्गत तकनीकी उन्‍नयन के लिए सहायता।
ग) आधुनिकी उपकरणों का वितरण।
घ) यार्न पासबुक जारी करना।
ड़) इग्‍नू/ एनआईओएस पाठ्यक्रमों के अंतर्गत नाम लिखना1
च) सामान्‍य सेवा केन्‍द्र सुविधाओं तक पहुंच।
छ) क्रेता-विक्रेता बैठक और निर्यात।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय जनवरी 2018 में ‘डीप ओशन मिशन’ का शुभारंभ करेगा
Ministry of Earth Sciences to launch ‘Deep Ocean Mission’ by January 2018केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय जनवरी 2018 में ‘डीप ओशन मिशन’ का शुभारंभ करने के लिए तैयार है। यह मिशन समुद्र अनुसंधान क्षेत्र में भारत की वर्तमान स्थिति को बेहतर करेगा।
i.भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसे गहरे समुद्र में खनन अन्वेषण के लिए पर्याप्त क्षेत्र दिया गया था। वर्ष 1987 में भारत को केन्द्रीय हिन्द महासागर बेसिन में पॉलिमेटालिक नोड्यूल्स में अन्वेषण का मौका मिला था।
ii.संसाधन मूल्यांकन के आधार पर, भारत के पास लगभग 100 मिलियन टन सामरिक धातुओं जैसे कॉपर, निकेल, कोबाल्ट और मैंगनीज और आयरन के अनुमानित संसाधन के साथ लगभग 75,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र है।
iii.प्रस्तावित परियोजना से सामाजिक विज्ञान में रोजगार और व्यवसाय के अवसर पैदा होंगे ।
iv.मंत्रालय जल्द ही विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए सागर विज्ञान पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगा।

रक्षा लेखा विभाग का रक्षा पेंशन पर पहला सहभागिता सम्मेलन
रक्षा लेखा विभाग ने नई दिल्ली में रक्षा पेंशन पर अपना पहला सहभागिता सम्मेलन आयोजित किया
i.इस सम्मेलन में सभी रक्षा पेंशन भोगी परिसंघों ने भाग लिया तथा इसमें कोई भी पेंशन भोगी कर्मचारी भाग ले सकता था।
ii.इस सम्मेलन का उद्देश्य पेंशन भोगियों से फीड-बैक प्राप्त करना है जिससे विभाग को व्यवस्थाओं और प्रक्रियों में निरन्तर सुधार करने के द्वारा उन्हें और अच्छी सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी।
iii.सम्मेलन में पेंशन के आकड़ों का डिजीटाइजेशन और पेंशन एप कार्यान्वित करने के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

संयुक्त राष्ट्र ने कजाखिस्तान में खोला यूरेनियम बैंक
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आइएईए) ने कजाखिस्तान में निम्न संवर्धित यूरेनियम बैंक/रिज़र्व खोला है। इसका मकसद राजनीतिक या बाजार के चलते बाधा खड़ी होने पर परमाणु ईधन की आपूर्ति को सुनिश्चित करना है।
i.इस बैंक को आपूर्ति को सुचारु रखने के मकसद से खोला गया है।
ii.इस बैंक में 90 टन निम्न संवर्धित यूरेनियम (एलईयू) का भंडारण किया जाएगा जो लाइट वाटर न्यूक्लियर रिएक्टरों के लिए ईंधन बनाने की आवश्यक सामग्री है।ये रिएक्टर बिजली पैदा करते हैं।
iii.निम्न संवर्धित यूरेनियम(एलईयू) आमतौर पर खुले बाजार या देशों के बीच द्विपक्षीय समझौता के तहत खरीदा जाता है।
iv. यह भंडारण उन स्थितियों के लिए है जिसमें संयुक्त राष्ट्र का कोई सदस्य देश किसी वजह से परमाणु ईधन हासिल नहीं कर सकता। हालांकि वैश्विक उपयोग के लिहाज से 90 टन का रिजर्व कम हो सकता है लेकिन इससे किसी बड़े शहर के लिए तीन साल तक बिजली पैदा की जा सकती है।

व्यापार

देश में पहली बार : आईसीईएक्स में हीरा वायदा सौदे शुरू,1 कैरट के सौदों से शुरुआत
इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज (आईसीईएक्स) ने विश्व के पहले हीरे के वायदा सौदे शुरू कर दिए।दुनिया में भारत पहला ऐसा देश है जहाँ हीरे का वायदा कारोबार शुरू हुआ है .इसे मॉक ट्रेडिंग भी बोल देते हैं .
i.एक्सचेंज का मानना है कि अब भारत दुनियाभर के लिए हीरों की कीमत तय कर सकेगा।
ii.इस एक्सचेंज के जरिए आम खरीदार और निवेशक बेहतरीन हीरे किफायती दाम पर खरीद सकेंगे। एक्सचेंज के जरिए लोगों को रिटेल कंपनियों से 15-20 फीसदी सस्ता हीरा मिलेगा।
iii.आईसीईएक्स में रिलायंस कैपिटल और एमएमटीसी जैसी दिग्‍गज कंपनियों की हिस्‍सेदारी है।
iv. आईसीईएक्स तीन साइज 30 सेंट्स, 50 सेंट्स और 100 सेंट्स (1 कैरेट) के डायमंड कान्टेक्ट में कारोबार शुरु करेगा। मौजूदा कीमत के हिसाब से 30 सेंट के हीरे की कीमत 27,000 रुपए (900 रुपए प्रति सेंट) होगी।

डीआईपीपी ने जारी किया एफडीआई पॉलिसी का नवीनतम संस्करण :: पहली बार स्टार्टअप शामिल
औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) ने बीते साल के दौरान किए गए बदलावों को शामिल करते हुए अपने कंसॉलिडेटेड एफडीआई पॉलिसी दस्तावेज़ का अगला संस्करण जारी किया है।यह परिपत्र 28 अगस्‍त 2017 से लागू होगा।
i.कंसॉलिडेटेड एफडीआई पॉलिसी सरकार द्वारा बीते एक साल के दौरान लिए गए फैसलों का संकलन है।
ii.सरकार पॉलिसी को हर साल अपडेट करती है।
iii.बीते एक साल के दौरान सरकार ने लगभग एक दर्जन सेक्टर्स में एफडीआई पॉलिसी को नरम किया है, जिनमें डिफेंस, एविएशन, कंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट, प्राइवेट सिक्युरिटी एजेंसियां और न्यूज ब्रोडकास्टिंग शामिल हैं।
iv.2017 एफडीआई नीति परिपत्र स्टार्टअप्स को एक अलग खंड के रूप में सूचीबद्ध करता है.
v. स्टार्टअप विदेशी पूंजी के लिए विदेशी एफवीसीआई को शेयर से संबंधित प्रतिभूति या परिवर्तनीय बॉन्ड जारी कर सकती है।
vi.नीति दस्तावेज के मुताबिक स्टार्टअप देश के बाहर रह रहे प्रवासी को भी कुछ शर्तों के आधार पर परिवर्तनीय बॉन्ड जारी कर सकता है।
vii.पाकिस्तान और बांग्लादेश के निवेशकों के लिए भारतीय स्टार्टअप कंपनी द्वारा जारी परिवर्तनीय बॉन्ड एक किस्त में 25 लाख या उससे अधिक मूल्य में खरीदा जा सकता है।
viii. इसमें कहा गया है, ‘स्टार्टअप कंपनी ऐसे क्षेत्र में काम कर रही है जहां विदेशी निवेश के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी है।
ix. ऐसे में वे प्रवासी भारतीय को केवल सरकार की मंजूरी से ही परिवर्तनीय नोट जारी कर सकते हैं। परिवर्तनीय नोट जारी करने वाले स्टार्टअप को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार रिपोर्ट देने की जरूरत होगी।

पुरस्कार

एनआरडीसी को दो पुरस्कार प्रदान किये गए
नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआरडीसी) ने दो पुरस्कार प्राप्त किये हैं जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और व्यावसायीकरण शाखा है .
i. एनआरडीसी ने एसोचैम सर्विसेज एक्सलंस अवार्ड 2017 जीता है और एनआरडीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, एच. पुरुषोत्तम, को एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्रदान की गयी है .
ii.पुरस्कार समारोह स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित किया गया था.यह पुरस्कार यूरोपियन एडवांस्ड मैटेरियल्स कांग्रेस में दिए गए हैं .
iii.उन्हें उन्नत सामग्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अपने उत्कृष्ट अनुसंधान एवं विकास के योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

नियुक्तियां और इस्तीफे

मोहम्मद मुस्तफा को सिडबी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया
श्री मोहम्मद मुस्तफा, आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा), ने 28 अगस्त को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी :SIDBI) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
i.वर्तमान नियुक्ति से पूर्व श्री मुस्तफा वित्तीय सेवाएँ विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे।
ii.श्री मुस्तफा को वित्त एवं प्रशासन संबंधी क्षेत्रों में कार्य-निष्पादन का व्यापक अनुभव प्राप्त है।
सिडबी के बारे में :
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक या सिडबी (Small Industries Development Bank of India) भारत की स्वतंत्र वित्तीय संस्था है जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की वृद्धि एवं विकास के लक्ष्य से स्थापित किया गया है।
स्थापना : 2 अप्रैल 1990

बीएसई ने सीईओ आशीष चौहान का कार्यकाल पांच साल बढ़ाया
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष चौहान का कार्यकाल पांच साल और बढ़ा दिया है .
i.चौहान को बीएसई की स्थिति में सुधार लाने और बेहद सफल आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) और मजबूत कारोबारी विस्तार का श्रेय जाता है.
ii. चौहान 2009 में बीएसई के डिप्टी सीईओ बने थे.
iii. उन्हें 2 नवंबर, 2012 को पांच साल के लिए बीएसई का प्रबंध निदेशक एवं सीईओ बनाया गया था.
iv. इससे पहले इसी महीने हुई बैठक में एक्सचेंज के निदेशक मंडल ने 2 नवंबर, 2017 से एक नवंबर, 2022 तक पांच साल के लिए चौहान के बीएसई के प्रबंध निदेशक व सीईओ पद पर पुन: नियुक्ति को मंजूरी दी थी.

खेल

हैमिल्टन ने जीती बेल्जियम ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस
लुईस हैमिल्टन ने सेबेस्टियन वेटेल को पछाड़ते हुए बेल्जियम ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीती।
i. यह बेल्जियम में उनकी तीसरी और कॅरियर की 58वीं जीत है। यह उनके कॅरियर की 200वीं बार ग्रां प्री रेस थी।
ii. इस जीत के साथ ही उन्होंने चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर काबिज सेबेस्टियन वेटेल और अपने बीच अंतर कम किया।
iii.चार बार के चैंपियन वेटेल दूसरे स्थान पर रहे।
2017 के अब तक के फार्मूला वन विजेता सूची :2017 फॉर्मूला 1 कैलेंडर
तिथि                 रेस                                विजेता
26 मार्च          ऑस्ट्रेलिया                       सेबस्टियन वेट्टेल
9 अप्रैल          चीन                              लुइस हैमिल्टन
16 अप्रैल        बहरीन                           सेबस्टियन वेट्टेल
30 अप्रैल        रूस                             वाल्टेरी बोटास
14 मई           स्पेन                              लुइस हैमिल्टन
28 मई           मोनाको मोंटे कार्लो             सेबस्टियन वेट्टेल
11 जून          कनाडा मॉन्ट्रियल                लुइस हैमिल्टन
25 जून          अज़रबैजान                      डैनियल रीकार्डोडो
9 जुलाई         ऑस्ट्रिया                         वाल्टेरी बोटास
16 जुलाई        ग्रेट ब्रिटेन                        लुइस हैमिल्टन
30 जुलाई        हंगरी                             सेबेस्टियन वेट्टेल
27 अगस्त       बेल्जियम                         लुईस हैमिल्टन
3 सितंबर         इटली
17 सितंबर       सिंगापुर
1 अक्टूबर        मलेशिया
8 अक्टूबर        जापान
22 अक्टूबर      अमेरिका
29 अक्टूबर       मेक्सिको
12 नवंबर         ब्राजील
26 नवंबर         अबू धाबी

पेरिस, फ्रांस में आयोजित 14 वीं विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2017 समाप्त हुई
अगस्त 29,2017 को पेरिस, फ्रांस में आयोजित 14 वें विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (WWC) 2017 समाप्त हुई।इसमें भारत ने एक भी पदक नहीं जीता .
i.यह लगातार दूसरी बार हुआ है जब विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान खाली हाथ लौटें हैं (पिछले बार का आयोजन बुडापेस्ट, हंगरी में था)।
ii.24 सदस्यीय मजबूत भारतीय दल केवल पदक जीतने में ही असफल नई रहा , बल्कि हर कोई अपने संबंधित वजन श्रेणियों के शुरुआती दौर में हार गया था।
iii.इस 24 सदस्यीय दल में बजरंग पुनिया,विनीश फोगट, साक्षी मलिक,ज्ञानेंद्र,गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह सहित कई प्रसिद्ध पहलवान शामिल थे .

महत्वपूर्ण दिन

राष्ट्रीय खेल दिवस : 29 अगस्त
National-Sports-Dayराष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनकी जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
i.दुनिया भर में ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान व कालजयी हॉकी खिलाड़ी ‘मेजर ध्यानचंद सिंह’ जिन्होंने ना सिर्फ भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया बल्कि हॉकी को एक नई ऊंचाई तक ले गए।
ii.मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त सन्‌ 1905 ई. को इलाहाबाद में हुआ था।
iii.भारतीय हॉकी में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
iv.इसी दिन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
v.विश्व हॉकी जगत के शिखर पर जादूगर की तरह छाए रहने वाले मेजर ध्यानचंद का 3 दिसम्बर, 1979 को देहांत हो गया।
v.झांसी में उनका अंतिम संस्कार किसी घाट पर न होकर उस मैदान पर किया गया, जहां वो हॉकी खेला करते थे। अपनी आत्मकथा ‘गोल’ में उन्होंने लिखा था, आपको मालूम होना चाहिए कि मैं बहुत साधारण आदमी हूं।

परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस :29 अगस्त
29 अगस्त, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ (International Day Against Nuclear Tests) मनाया जाता है .।
i.इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को परमाणु हथियारों से होने वाले नुकसान एवं उनके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है।
ii.उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 दिसंबर, 2009 को प्रस्ताव 64/35 पारित कर प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।
iiiयह दिवस पहली बार वर्ष 2010 में मनाया गया था।पहला परमाणु परीक्षण 16 जुलाई, 1945 को हुआ था और अब तक लगभग 2000 से अधिक परीक्षण हो चुके हैं।

निधन-सूचना

ओलंपियन फुटबाल खिलाड़ी अहमद खान का निधन
Ahmed Khanओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके देश के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी अहमद खान का 90 साल की उम्र में निधन हो गया।
i.वह फुटबाल क्लब ईस्ट बंगाल के महान खिलाड़ी थे और दो बार ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।
ii.अहमद 1948 और 1952 ओलम्पिक में भारत की तरफ से खेले थे।
iii. वह 1949 से 1959 तक ईस्ट बंगाल का हिस्सा रहे।
iv. वह क्लब के अंतिम पांच पांडवों के रूप में प्रसिद्ध फॉरवर्ड्स में से एक थे, जो भारत के पूर्वी बंगाल की ओर से खेलते थे। इस पांच पांडव में उनके अलावा धनराज, अप्पा राव, सालेह और वेंकटेश शामिल थे।

Current Affairs July 2017 PDF कैप्सूल in Hindi डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

आपका दिन शुभ हो ,आपकी मेहनत रंग लाये और सफलता आपके कदम चूमे .