Current Affairs PDF

Current Affairs Quiz In Hindi – 23 March 2018

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2018 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है।Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Current Affairs Today 23 March 2018 हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

1.ग्रैच्युटी भुगतान (संशोधन) विधेयक, 2017 निम्नलिखित में से किस से संबंधित है?
1. प्राथमिक शिक्षा
2. कर मुक्त ग्रेच्युटी राशि
3. प्रसूति छुट्टी की अवधि
4. 1 और 2
5. 2 और 3

उत्तर – 5. 2 और 3
स्पष्टीकरण:
22 मार्च 2018 को, ग्रैच्युटी भुगतान (संशोधन) विधेयक, 2017 को आज संसद ने पारित कर दिया है। विधेयक के पारित होने के साथ ही निजी क्षेत्रों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/ सरकार के अंतर्गत आने वाले स्वायत्त संगठनों के उन कर्मचारियों के बीच ग्रैच्युटी को लेकर समानता हो गई जो सीसीएस (पेंशन) नियम के तहत नहीं आते हैं। ग्रैच्युटी भुगतान (संशोधन) विधेयक, 2017 को श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया था और यह 15, मार्च 2018 को पारित किया गया था। ग्रैच्युटी भुगतान कानून, 1972 उन प्रतिष्‍ठानों में लागू होता है जिनमें 10 या उससे अधिक लोग काम करते हैं। इस कानून को लागू करने का मुख्‍य उद्देश्‍य सेवानिवृत्‍ति के बाद कर्मचारियेां को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है चाहे उनकी सेवानिवृत्‍ति उम्र पूरी हो जाने की वजह से या शारीरिक अक्षमता या फिर शरीर के अहम हिस्‍से को हानि की वजह से हुई हो। सातवां वेतन आयोग लागू होने से पहले केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 के तहत ग्रैच्‍युटी की अधिकतम राशि 10 लाख रुपये थी, लेकिन सातवां वेतन लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों की ग्रैच्‍युटी की अधिकतम राशि बढ़कर 20 लाख रुपये हो गई।

2.केरल का पहला वैश्विक डिजिटल शिखर सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया था?
1. त्रिशूर
2. कोच्चि
3. त्रिवेंद्रम
4. कासरगोड
5. कन्नूर

उत्तर – 2. कोच्चि
स्पष्टीकरण:
22 मार्च 2018 को, केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने कोच्चि में आयोजित केरल के पहले वैश्विक डिजिटल शिखर सम्मेलन “फ्यूचर” में एम-केरल ऐप लॉन्च की। एम-केरल ऐप नागरिकों को अपने मोबाइल फोन का उपयोग करके लगभग 100 सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करेगी। एम-केरल ऐप में मोबाइल भुगतान विकल्प भी हैं। फ्यूचर शिखर सम्मेलन 22 और 23 मार्च 2018 को आयोजित किया गया था। शिखर सम्मेलन का विषय ‘एक डिजिटल भविष्य की ओर’ था।

3.केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर दी है कि भारत सरकार अब शहीदों के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्चा उठाएगी। हर साल, इस कारण से सरकार द्वारा ________ रुपये खर्च किए जाएंगे?
1. 4 करोड़
2. 5 करोड़
3. 6 करोड़
4. 7 करोड़
5. 8 करोड़

उत्तर – 2. 5 करोड़
स्पष्टीकरण:
21 मार्च 2018 को, केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर दी है कि भारत सरकार अब शहीदों के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्चा उठाएगी।इससे पहले, सरकार ने शहीदों के बच्चों को शैक्षिक रियायत दी थी। हालांकि यह केवल एक महीने में 10000 रुपये तक सीमित थी। लेकिन अब सरकार ने गायब/दिव्‍यांग/युद्ध में मारे गए सशस्त्र बल के अधिकारियों/ अधिकारी रैंक से नीचे के कर्मचारियों के बच्‍चों को प्रति महीने 10,000 रुपये की अधिकतम निर्धारित सीमा के बिना शैक्षणिक रियायत को जारी रखने का निर्णय किया है। लगभग 3400 बच्चों को इस पहल के तहत कवर किया जाएगा और हर साल 5 करोड़ रुपये सरकार द्वारा खर्च किए जाएंगे।

4.किस राज्य सरकार ने राज्य की दूर-दराज के कोनों में प्रौद्योगिकी पहुँचाने के उद्देश्य से एक बहु-उपयोगिता वाहन, नैपुण्य रथम या वर्ल्ड ऑन व्हील्स को लॉन्च किया है?
1. तेलंगाना
2. गुजरात
3. महाराष्ट्र
4. ओडिशा
5. आंध्र प्रदेश

उत्तर – 5. आंध्र प्रदेश
स्पष्टीकरण:
22 मार्च, 2018 को, आंध्रप्रदेश राज्य सरकार ने राज्य की दूर-दराज के कोनों में प्रौद्योगिकी पहुँचाने के उद्देश्य से एक बहु-उपयोगिता वाहन, नैपुण्य रथम या वर्ल्ड ऑन व्हील्स को लॉन्च किया है। नैपुण्य रथम या वर्ल्ड ऑन व्हील्स अमरावती में राज्य सचिवालय से शुरू किया गया था। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की है कि मई 2018 तक 12 और नैपुण्य रथम को शुरू किया जाएगा। यह आंध्र सरकार के ‘स्मार्ट गांव स्मार्ट वार्ड प्रोग्राम’ का हिस्सा है, यह केवल डिजिटल साक्षरता को आगे बढ़ाने में मदद नहीं करेगा बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूकता पैदा करेगा।

5.भारतीय नौसेना के उस स्वदेशी निर्मित फ्रिगेट का नाम क्या है जिसको 22 मार्च 2018 को मुम्बई में सेवामुक्त कर दिया गया?
1. आईएनएस गोदावरी
2. आईएनएस गंगा
3. आईएनएस कावेरी
4. आईएनएस सिंधु
5. आईएनएस सूर्य

उत्तर – 2. आईएनएस गंगा
स्पष्टीकरण:
भारतीय नौसेना के एक स्वदेशी निर्मित फ्रिगेट आईएनएस गंगा को 22 मार्च 2018 को मुम्बई में सेवामुक्त कर दिया गया। 30 दिसंबर, 1985 को सेवा में शामिल हुआ आईएनएस गंगा गोदावरी-श्रेणी का एक निर्देशित-मिसाइल भारतीय नौसेना फ्रिगेट है। यह मुंबई में माज़गन डॉक लिमिटेड द्वारा बनाया गया था। आईएनएस गंगा के सेवामुक्त समारोह में कई अधिकारियों ने भाग लिया था जिन्होंने इस जहाज पर बोर्ड में सेवा की थी।

6.किस एयरलाइन्स कंपनी की फ्लाइट सऊदी अरब हवाई क्षेत्र से गुजरने के बाद तेल अवीव के बेन गुरिओन हवाई अड्डे (इज़राइल) में उतरने वाली पहली फ्लाइट बन गई?
1. जेट एयरवेज
2. इंडिगो
3. एयर इंडिया
4. स्पाइसजेट
5. गोएयर

उत्तर – 3. एयर इंडिया
स्पष्टीकरण:
22 मार्च 2018 को, एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 139) सऊदी अरब हवाई क्षेत्र से गुजरने के बाद तेल अवीव के बेन गुरिओन हवाई अड्डे (इज़राइल) में उतरने वाली पहली फ्लाइट बन गई। यह पहली बार है जब सऊदी अरब ने अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति इजरायल के लिए किसी व्यावसायिक फ्लाइट को दी है। भारत और इज़राइल के बीच लोगों-से-लोगों के संपर्क और राजनयिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए, एयर इंडिया ने नई दिल्ली से इजरायल की राजधानी तेल अवीव तक एक हफ्ते में तीन फ्लाइटो की शुरुआत की। एयर इंडिया ने सऊदी हवाई क्षेत्र में अनुमति मिलने के बाद 2.10 घंटे की यात्रा के समय को बचाया है।

7.केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, थावरचंद गहलोत ने नई दिल्ली में कितने शब्दों वाले पहले भारतीय सांकेतिक भाषा के शब्दकोष को जारी किया?
1. 6000
2. 5000
3. 4000
4. 3000
5. 2000

उत्तर – 4. 3000
स्पष्टीकरण:
23 मार्च 2018 को, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, थावरचंद गहलोत ने नई दिल्ली में ‘3000 शब्दों वाले पहले भारतीय सांकेतिक भाषा के शब्दकोष’ को जारी किया। भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश को भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के विकलांग व्यक्तियों के विभाग के तहत विकसित किया गया है। भारतीय सांकेतिक भाषा में अधिक जानकारी प्रदान करने पर ध्यान देने के साथ, शब्दकोश बहरे और सुनने वाले समुदायों के बीच संचार बाधाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जनगणना 2011 के आंकड़ों के मुताबिक,भारत में 5071007 लोग बहरे है और 1998535 लोगो को बोलने में परेशानी होती हैं।

8.किस राज्य में नशीली दवा कानून प्रवर्तन पर पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया?
1. ओडिशा
2. कर्नाटक
3. केरल
4. गोवा
5. नई दिल्ली

उत्तर – 5. नई दिल्ली
स्पष्टीकरण:
गृह राज्य मंत्री, हंसराज गंगाराम अहिर ने 23 मार्च, 2018 को नई दिल्ली में नशीली दवा कानून प्रवर्तन पर पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा आयोजित किया गया है। केंद्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों राज्य पुलिस बल, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), सीमा सुरक्षा बल, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) के 110 से अधिक प्रतिनिधियों ने नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के लिए इस दो- दिवसीय सम्मेलन में शामिल हुए थे। सम्मेलन 24 मार्च 2018 को समाप्त होगा और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समापन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे।

9.किस राज्य सरकार ने 46 वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस 2018 की मेजबानी की?
1. उत्तरखंड
2. हिमाचल प्रदेश
3. उत्तर प्रदेश
4. सिक्किम
5. बिहार

उत्तर – 2. हिमाचल प्रदेश
स्पष्टीकरण:
22 मार्च 2018 को, 46 वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस को शिमला, हिमाचल प्रदेश में शुरू किया। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। यह 2 दिनों के लिए आयोजित किया गया है। इसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक ए. पी. माहेश्वरी ने कहा कि आईआईटी, आईआईएम और पुलिस के विद्वानों के सहयोग से आभासी दुनिया में अपराधियों द्वारा पैदा किये गए खतरो से निपटने के लिए मंच तैयार किए गए हैं।

10.अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने कहा है कि 2017 में वैश्विक ऊर्जा से संबंधित कार्बन उत्सर्जन _________ गीगाटन के साथ ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया?
1. 24.5 गीगाटन
2. 26.5 गीगाटन
3. 28.5 गीगाटन
4. 30.5 गीगाटन
5. 32.5 गीगाटन

उत्तर – 5. 32.5 गीगाटन
स्पष्टीकरण:
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने कहा है कि 2017 में वैश्विक ऊर्जा से संबंधित कार्बन उत्सर्जन 32.5 गीगाटन के साथ ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया। 2017 में 32.5 गीगाटन कार्बन उत्सर्जन पिछले वर्ष के मुकाबले 1.4% वृद्धि दर्शाता है। 2017 के दौरान कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि के लिए काफी हद तक उच्च ऊर्जा की मांग और ऊर्जा दक्षता में सुधार की प्रक्रिया में धीमी गति को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। वैश्विक ऊर्जा की मांग 2017 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 14050 मिलियन टन तेल के बराबर हो गई है।

11.किस हवाई अड्डे को ब्रिटेन स्थित परामर्श कंपनी स्काईट्रैक्स द्वारा लगातार छठे साल के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में दर्जा दिया गया है?
1. चांगी हवाई अड्डा, सिंगापुर
2. हनेदा हवाई अड्डा, जापान
3. केम्पेगोड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु
4. इंचियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दक्षिण कोरिया
5. छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई

उत्तर – 1. चांगी हवाई अड्डा, सिंगापुर
स्पष्टीकरण:
सिंगापुर चांगी हवाई अड्डे को ब्रिटेन स्थित परामर्श कंपनी स्काईट्रैक्स द्वारा लगातार छठे साल के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में दर्जा दिया गया है। सिंगापुर सरकार के स्वामित्व वाला, चांगी हवाईअड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्री और कार्गो यातायात में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।2017 में, चांगी हवाई अड्डे ने दुनिया भर के लगभग 100 देशों से 60 मिलियन यात्रियों की सेवा की। चांगी हवाई अड्डे के बाद दक्षिण कोरिया का इंचेऑन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दुसरे स्थान पर और जापान का हानेडा हवाई अड्डा तीसरे स्थान पर है। भारतीय हवाई अड्डों में, मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 63 वें स्थान पर है, जबकि केपेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, दिल्ली क्रमशः 64 व 66 वें स्थान पर है।

12.किस देश ने नियोक्ता द्वारा प्रायोजित 457 वीजा कार्यक्रम को समाप्त कर दिया है जिसका मुख्य रूप से भारतीयों द्वारा इस्तेमाल किया जाता था?
1. अमेरिका
2. कनाडा
3. दक्षिण अफ्रीका
4. ऑस्ट्रेलिया
5. आयरलैंड

उत्तर – 4. ऑस्ट्रेलिया
स्पष्टीकरण:
ऑस्ट्रेलिया ने नियोक्ता द्वारा प्रायोजित 457 वीजा कार्यक्रम को समाप्त कर दिया है जिसका मुख्य रूप से भारतीयों द्वारा इस्तेमाल किया गया था। 457 वीज़ा कार्यक्रम को एक नए कार्यक्रम के साथ बदल दिया गया है जिसमें उच्च अंग्रेजी भाषा की प्रवीणता और नौकरी कौशल की आवश्यकता है। 1960 के दशक में 457 वीजा कार्यक्रम शुरू किया गया था। इसका उपयोग 95,000 से अधिक विदेशी कामगारों द्वारा किया गया था, जिनमें से अधिकांश भारतीय थे। 18 मार्च 2018 को, इसे एक नया अस्थायी कौशल वीजा कार्यक्रम से बदल दिया गया था।

13.किस बैंक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ “येलो आर्मी सेविंग्स अकाउंट” का शुभारंभ किया?
1. इक्वेटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
2. पोस्ट पेमेंट्स बैंक
3. आईडीबीआई बैंक
4. एयरटेल बैंक
5. पेटीएम बैंक

उत्तर – 1. इक्वेटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
स्पष्टीकरण:
22 मार्च 2018 को, इक्वेटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ “येलो आर्मी सेविंग्स अकाउंट” का शुभारंभ किया। “येलो आर्मी सेविंग्स अकाउंट” 10 लाख रूपये के लिए 6 प्रतिशत प्रति वर्ष और 10 लाख से अधिक की राशि के लिए 6.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर देगा। “येलो आर्मी सेविंग्स अकाउंट” के वीजा डेबिट कार्ड में 5 लाख रूपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 30 लाख रूपये का हवाई दुर्घटना बीमा भी शामिल है। इक्वेटास और सीएसके के बीच एक समझौते के अनुसार, इक्विटास तीन साल तक सीएसके का प्रमुख प्रायोजक और बैंकिंग पार्टनर है।

14.भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने किसके साथ स्पेस ग्रेड लिथियम-आयन सेल्स के उत्पादन के लिए एक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता (टीटीए) किया है?
1. ओएनजीसी
2. एचएएल
3. रिलायंस
4. इसरो
5. भारतीय रेलवे

उत्तर – 4. इसरो
स्पष्टीकरण:
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने स्पेस ग्रेड लिथियम-आयन सेल्स के उत्पादन के लिए एक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता (टीटीए) किया है। लिथियम-आयन सेल्स में उच्च ऊर्जा घनत्व, विश्वसनीयता और लंबी अवधि तक चलने की क्षमता होती है और इसका उपयोग इसरो द्वारा उपग्रह और प्रक्षेपण वाहन के अनुप्रयोगों के लिए बिजली स्रोतों के रूप में किया जाता है। अंतरिक्ष ग्रेड ली-आयन सेल्स का निर्माण करने के लिए प्रौद्योगिकी का विकास इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) द्वारा किया गया है। इस समझौता के तहत भेल अंतरिक्ष ग्रेड ली-आयन सेल्स का निर्माण करेगा जो भारत की अंतरिक्ष कार्यक्रम आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।

15.राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने तीसरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में किसको नामित किया?
1. जॉन थून
2. जॉन आर बोल्टन
3. जॉन बर्रासो
4. रॉय ब्लंट
5. कॉरी गार्डनर

उत्तर – 2. जॉन आर बोल्टन
स्पष्टीकरण:
22 मार्च 2018 को, राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने तीसरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में जॉन आर बोल्टन को नामित किया। जॉन आर बोल्टन ने लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर.मैकमास्टर की जगह ली। 9 अप्रैल 2018 को जॉन आर बोल्टन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अमेरिकी राजदूत हैं, जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रशासन के दौरान वह हथियारों के नियंत्रण के लिए राज्य मंत्री थे।

16.कौन पाकिस्तान संसद के ऊपरी सदन, सीनेट में विपक्ष का नेता बनने वाले पहली महिला नेता बनी?
1. मरियम नवाज
2. आयला मलिक
3. हिना रूबानी खार
4. मारवी मेमन
5. शेरी रहमान

उत्तर – 5. शेरी रहमान
स्पष्टीकरण:
22 मार्च 2018 को, शेरी रहमान पाकिस्तान संसद के ऊपरी सदन, सीनेट में विपक्ष का नेता बनने वाले पहली महिला नेता बनी। शेरी रहमान 57 वर्ष की है, वह पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) से हैं। वह 2011 से 2013 के बीच अमेरिका में पाकिस्तान की राजदूत थी। 2015 में, वह सीनेट के लिए चुनी गई थी।

17.मणिपुर में प्राइड ऑफ इंडिया एक्स्पो में किस संगठन ने ‘सर्वाधिक जानकारीपूर्ण मंडप’ का पुरस्कार जीता?
1. भेल
2. हिंदुस्तान पेट्रोलियम
3. डीआरडीओ
4. एचएएल
5. आईआरसीटीसी

उत्तर – 3. डीआरडीओ
स्पष्टीकरण:
मणिपुर में प्राइड ऑफ इंडिया एक्स्पो में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ‘सर्वाधिक जानकारीपूर्ण मंडप’ का पुरस्कार जीता। द प्राइड ऑफ इंडिया एक्स्पो मणिपुर में आयोजित 105 वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) का एक हिस्सा था। यह 16 मार्च से 20 मार्च 2018 तक आयोजित किया गया था। डीआरडीओ ने 18 प्रयोगशालाओं में 150 से अधिक प्रदर्शन और मॉडलों के साथ अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया और उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

18.’हम हैं सिख’ अभियान को सार्वजनिक कार्य की श्रेणी में 2018 PRWeek पुरस्कार मिला है, जिसको ‘लोक संबंध उद्योग का ऑस्कर’ कहा जाता है। यह अभियान किस देश में शुरू किया गया था?
1. ऑस्ट्रेलिया
2. कनाडा
3. स्विट्ज़रलैंड
4. अमेरिका
5. ब्रिटेन

उत्तर – 4. अमेरिका
स्पष्टीकरण:
‘हम हैं सिख’ अभियान जो अप्रैल 2018 में अमेरिका में शुरू हुआ था, को सार्वजनिक कार्य की श्रेणी में 2018 PRWeek यूएस पुरस्कार मिला है, जिसको ‘लोक संबंध उद्योग का ऑस्कर’ कहा जाता है। नेशनल सिख कैम्पेन (एनएससी), एक गैर लाभकारी संगठन द्वारा ‘हम हैं सिख’ विज्ञापन अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान सिख द्वारा अमरीका को अपने धर्म के बारे में सूचित करने के लिए आयोजित किया गया था। यह पुरस्कार न्यूयॉर्क में हाल में प्रस्तुत किया गया था।

19.परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) द्वारा विकसित उपकरण का नाम क्या है जो पानी में यूरेनियम को मापता है?
1. यूरेनियमेटर
2. फ्लोरिमीटर
3. ऊर्जा मीटर
4. एटमेटर
5. डेकोमीटर

उत्तर – 2. फ़्लोरिमीटर
स्पष्टीकरण:
परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) ने ‘फ्लोरिमीटर’ विकसित किया है, जो कि पानी में यूरेनियम को मापता है। ‘फ्लोरिमीटर’ को राजा रामन्ना सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आरआरसीएटी) द्वारा विकसित किया गया है। आरआरसीएटी इंदौर में आधारित डीएई की एक इकाई है। ‘फ्लोरीमीटर’ की लागत 1 लाख रुपये है। यह पानी में यूरेनियम का पता लगाएगा। यह पंजाब जैसे क्षेत्रों में अत्यधिक उपयोगी होगा, जहां खतरनाक स्तरों पर यूरेनियम के कण पानी में पाए गए हैं।

20.किस वर्ष में बिहार दिवस पहली बार मनाया गया था?
1. 2008
2. 2009
3. 2010
4. 2011
5. 2012

उत्तर – 5. 2012
स्पष्टीकरण:
22 मार्च 2018 को, बिहार के 106 वें स्थापना दिवस के लिए समारोह तीन स्थानों गांधी मैदान, एस के मेमोरियल हॉल और रवींद्र भवन में शुरू हुआ।बिहार के 106 वें स्थापना दिवस का विषय ‘चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी और दहेज और बाल विवाह का उन्मूलन’ है। यह समारोह 24 मार्च 2018 तक आयोजित किया जाएगा। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गांधी मैदान में मुख्य समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने निम्नलिखित पुस्तकों ‘एक था मोहन’, ‘बापू की चिट्टी’, ‘चंपारण की कहानी’ और ‘नील के धब्बे’ को जारी किया। पहला बिहार दिवस 2012 में मनाया गया था। बिहार स्वतंत्र राज्य के रूप में 1912 में अविभाजित बंगाल से अलग हो गया था।

21.22 मार्च 2018 को किस राज्य ने अपना 106 वां स्थापना दिवस मनाया?
1. झारखंड
2. बिहार
3. पश्चिम बंगाल
4. नागालैंड
5. अरुणाचल प्रदेश

उत्तर – 2. बिहार
स्पष्टीकरण:
22 मार्च 2018 को, बिहार के 106 वें स्थापना दिवस के लिए समारोह तीन स्थानों गांधी मैदान, एस के मेमोरियल हॉल और रवींद्र भवन में शुरू हुआ।बिहार के 106 वें स्थापना दिवस का विषय ‘चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी और दहेज और बाल विवाह का उन्मूलन’ है। यह समारोह 24 मार्च 2018 तक आयोजित किया जाएगा। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गांधी मैदान में मुख्य समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने निम्नलिखित पुस्तकों ‘एक था मोहन’, ‘बापू की चिट्टी’, ‘चंपारण की कहानी’ और ‘नील के धब्बे’ को जारी किया। पहला बिहार दिवस 2012 में मनाया गया था। बिहार स्वतंत्र राज्य के रूप में 1912 में अविभाजित बंगाल से अलग हो गया था।

करंट अफेयर्स से स्टेटिक G.K प्रश्न:

भीमबंध वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में है?

बिहार

इसरो किस वर्ष में स्थापित किया गया था?

1969

इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?

चेन्नई, तमिलनाडु

बैंगनी रेखा किन देशो के बीच सीमा रेखा है?

इज़राइल और सीरिया

कंवर अभयारण्य किस राज्य में है?

हिमाचल प्रदेश