Current Affairs PDF

Current Affairs Hindi Quiz: 7 & 8 November 2021

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 7 & 8 नवंबर 2021 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 7 & 8 November 2021

  1. वित्त मंत्रालय द्वारा भविष्य निधि (PF) जमा पर 2021 के लिए निर्धारित ब्याज दर क्या थी?
    1) 6.5%
    2) 7.5%
    3) 8.5%
    4) 9.5%
    5) 10.5%
    उत्तर – 3) 8.5%
    स्पष्टीकरण:
    वित्त मंत्रालय ने 2020-21 के लिए PF जमा पर 8.5% ब्याज दर को मंजूरी दी। अब, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इस ब्याज को सक्रिय 60 मिलियन लाभार्थियों के खातों में जमा करेगा।

  2. युवाओं के बीच नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा (नवंबर 2021 में) आयोजित हैकथॉन का नाम बताइए।
    1) आधार हैकाथॉन
    2) स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन
    3) मंथन हैकाथॉन
    4) वर्चुअल एग्री-हैकाथॉन
    5) द ग्रैंड हैकाथॉन
    उत्तर – 1) आधार हैकाथॉन
    स्पष्टीकरण:
    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत UIDAI ने “आज़ादी का अमृत महोत्सव” मनाने और युवाओं में नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक हैकाथॉन ‘आधार हैकाथॉन 2021’ का आयोजन किया है।

  3. ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी द्वारा ‘________’ को 2021 के लिए वर्ष का शब्द घोषित किया गया था।
    1) जलवायु आपातकाल
    2) COVID-19
    3) वैक्स
    4) लॉकडाउन
    5) महामारी
    उत्तर – 3) वैक्स
    स्पष्टीकरण:
    ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (OED) द्वारा ‘वैक्स’ को वर्ष 2021 का वर्ष का शब्द चुना गया है। 2021 में, वैक्स जो ‘वैक्सीन’ या ‘टीकाकरण’ को संदर्भित करता है, बार-बार समाचारों में दिखाई दिया।

  4. यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में निजी कंपनियां ‘_________’ पर पानी की खोज के लिए रोवर भेजने की योजना बना रहे हैं, मिशन ‘_____’ में लॉन्च किया जाएगा।
    1) मंगल; 2022
    2) बृहस्पति; 2024
    3) शुक्र; 2022
    4) चंद्रमा; 2024
    5) शनि; 2022
    उत्तर – 4) चंद्रमा; 2024
    स्पष्टीकरण:
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी के सहयोग से ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की निजी कंपनियां 2024 के मध्य तक पानी की खोज के लिए चंद्रमा पर एक रोवर भेजने के लिए तैयार हैं। यह चंद्रमा पर पहुंचने वाला ऑस्ट्रेलियाई निर्मित घटकों वाला पहला रोवर होगा।

  5. किस देश ने (नवंबर 2021 में) लॉन्ग मार्च-2D रॉकेट का उपयोग करके 3-रिमोट सेंसिंग उपग्रहों को कक्षा में लॉन्च किया?
    1) भारत
    2) रूस
    3) चीन
    4) जापान
    5) USA
    उत्तर – 3) चीन
    स्पष्टीकरण:
    चीन ने लॉन्ग मार्च-2D रॉकेट का उपयोग करके 3-रिमोट सेंसिंग उपग्रहों को कक्षा में लॉन्च किया। याओगन-35 परिवार से संबंधित उपग्रहों को चीन के सिचुआन प्रांत के ज़िचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया गया था।

  6. नवंबर 2021 में, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता ‘तारक सिन्हा’ का निधन हो गया। उन्हें किस खेल में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया?
    1) हॉकी
    2) क्रिकेट
    3) टेबल टेनिस
    4) एथलेटिक
    5) कुश्ती
    उत्तर – 2) क्रिकेट
    स्पष्टीकरण:
    क्रिकेट कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता तारक सिन्हा का 71 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में कैंसर के कारण निधन हो गया। उनके शिष्य उन्हें प्यार से “उस्ताद जी” के नाम से पुकारते थे।

  7. प्रत्येक वर्ष, युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र का अंतर्राष्ट्रीय दिवस __________ को मनाया जाता है।
    1) 7 नवंबर
    2) 8 नवंबर
    3) 4 नवंबर
    4) 5 नवंबर
    5) 6 नवंबर
    उत्तर – 5) 6 नवंबर
    स्पष्टीकरण:
    युद्ध और सशस्त्र संघर्षों के कारण पर्यावरण को हुए हानि के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 6 नवंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है।

  8. किस वर्ष ONGC महारत्न कंपनी बनी?
    1) 2002
    2) 2004
    3) 2006
    4) 2008
    5) 2010
    उत्तर – 5) 2010
    स्पष्टीकरण:
    ONGC (तेल और प्राकृतिक गैस निगम) को नवंबर 2010 में भारत सरकार द्वारा ‘महारत्न’ का दर्जा प्रदान किया गया।

  9. हमारे सौर मंडल की क्षुद्रग्रह पट्टी ___________ के बीच उपस्थित है।
    1) पृथ्वी और मंगल
    2) शुक्र और पृथ्वी
    3) बृहस्पति और शनि
    4) मंगल और बृहस्पति
    5) शनि और मंगल
    उत्तर – 4) मंगल और बृहस्पति
    स्पष्टीकरण:
    हमारे सौर मंडल की क्षुद्रग्रह पट्टी मंगल और बृहस्पति के बीच उपस्थित है।

  10. कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड के किस जिले में स्थित है?
    1) चमोली
    2) अल्मोड़ा
    3) मसूरी
    4) हरिद्वार
    5) नैनीताल
    उत्तर – 5) नैनीताल
    स्पष्टीकरण:
    कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है।