Current Affairs PDF

Current Affairs Hindi Quiz: 6 January 2022

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 6 जनवरी 2022 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 6 January 2022

  1. हाल ही में (जनवरी 2022 में) किस संगठन ने ‘PM POSHAN योजना’ की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए द अक्षय पात्र फाउंडेशन (TAPF) के साथ भागीदारी की?
    1) UNDP इंडिया
    2) UNICEF इंडिया
    3) WFP इंडिया
    4) FAO इंडिया
    5) विश्व बैंक भारत
    उत्तर – 3) WFP इंडिया
    स्पष्टीकरण:
    भारत में संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने प्रधानमंत्री – पोषण शक्ति निर्माण (PM POSHAN) योजना की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए द अक्षय पात्र फाउंडेशन (TAPF) के साथ भागीदारी की है।
    लक्ष्य:
    इस साझेदारी का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता परियोजनाओं, रसोइयों-सह-सहायकों की क्षमता निर्माण और स्कूली भोजन की पोषण गुणवत्ता को बढ़ाना है।

  2. बिजली मंत्रालय ने सभी के लिए सस्ती LED द्वारा उन्नत ज्योति (UJALA) कार्यक्रम के माध्यम से (जनवरी 2022 में) LED लाइटों के वितरण और बिक्री का _________ पूरा किया और ________ kWh प्रतिवर्ष ऊर्जा की बचत की।
    1) 7 साल; 84 बिलियन
    2) 5 साल; 54 बिलियन
    3) 7 साल; 48 बिलियन
    4) 4 साल; 54 मिलियन
    5) 5 साल; 84 मिलियन
    उत्तर – 3) 7 साल; 48 बिलियन
    स्पष्टीकरण:
    बिजली मंत्रालय ने अपने प्रमुख कार्यक्रम सभी के लिए सस्ती LED द्वारा उन्नत ज्योति (UJALA- Unnat Jyoti by Affordable LEDs for All) कार्यक्रम के अंतर्गत LED लाइटों के वितरण और बिक्री के 7 साल सफलतापूर्वक पूरे किए।
    i.5 जनवरी 2022 तक, 47,778 मिलियन (~ 48 बिलियन (Bn)) किलोवाट घंटे (kWh) प्रतिवर्ष ऊर्जा की बचत की गई है।
    ii.UJALA के अंतर्गत, LED बल्बों का घरेलू उत्पादन 1 लाख प्रति माह से बढ़कर 400 लाख प्रति माह हो गया है।
    नोट- UJALA पहल दुनिया का सबसे बड़ा शून्य सब्सिडी वाला घरेलू प्रकाश कार्यक्रम है, जिसमें 78 करोड़ से अधिक LED देश भर में वितरित की गई हैं।

  3. हाल ही में (जनवरी 2022 में) कौन सा देश ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ (ISA) के 102वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ?
    1) केन्या
    2) सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
    3) दक्षिण अफ्रीका
    4) एंटीगुआ और बारबुडा
    5) चीन
    उत्तर – 4) एंटीगुआ और बारबुडा
    स्पष्टीकरण:
    कैरेबियाई राष्ट्र एंटीगुआ और बारबुडा, भारत के नेतृत्व वाली वैश्विक हरित ऊर्जा पहल अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करके 102वें सदस्य के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल हो गए।
    i.K J श्रीनिवास 2019 में गुयाना, एंटीगुआ और बारबुडा, और सेंट किट्स एंड नेविस और 15 सदस्यीय CARICOM (कैरिबियन कम्युनिटी एंड कॉमन मार्केट) में भारत के उच्चायुक्त बने।
    अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के बारे में:
    सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पेरिस, फ्रांस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन COP-21 के 21वें सत्र के दौरान 2015 में भारत और फ्रांस द्वारा संयुक्त रूप से ISA की शुरुआत की गई थी।

  4. निम्नलिखित में से कौन सा भुगतान बैंक हाल ही में (जनवरी 2022 में) RBI अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में अनुसूचित बैंक के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए जोड़ा गया था?
    1) जियो पेमेंट्स बैंक
    2) पेटीएम पेमेंट्स बैंक
    3) फिनो पेमेंट्स बैंक
    4) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
    5) एयरटेल पेमेंट्स बैंक
    उत्तर – 5) एयरटेल पेमेंट्स बैंक
    स्पष्टीकरण:
    भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक को RBI अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल करके एक अनुसूचित भुगतान बैंक की अवस्थिति प्रदान किया। इस समावेश के साथ, यह इस अवस्थिति को पाने वाला चौथा भुगतान बैंक बन गया है।
    i.यह दर्जा एयरटेल पेमेंट्स बैंक को केंद्र और राज्य सरकार के नए व्यापार अवसरों का पता लगाने में मदद करेगी।

  5. द्वितीयक बाजार में तरलता प्रदान करने के लिए RBI द्वारा (जनवरी 2022 में) शुरू की गई ‘मार्केट-मेकिंग स्कीम’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से बिंदु सही हैं?
    A) RBI ने खुदरा प्रत्यक्ष गिल्ट खाता धारकों (RDGAH) को उद्धरण प्रदान करके सरकारी प्रतिभूतियों में खुदरा भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बाजार निर्माण योजना शुरू की है।
    B) RBI द्वारा प्राथमिक डीलरों (PD) को बाजार समय के दौरान RDGAH से खरीदने/बेचने के अनुरोधों का जवाब देने के लिए नेगोशिएटेड डीलिंग सिस्टम-ऑर्डर मैचिंग (NDS-OM) प्लेटफॉर्म पर उपस्थित होने की अनुमति है।
    C) RBI ने RDGAH से RFQ सेगमेंट के माध्यम से हासिल की गई तरल/अर्ध-तरल प्रतिभूतियों का आदान-प्रदान करने के लिए PD के लिए एक विशेष स्विच विंडो बनाई है।

    1) केवल A
    2) केवल B
    3) केवल C
    4) केवल A और C
    5) सभी A, B और C
    उत्तर – 5) सभी A, B और C
    स्पष्टीकरण:
    i.RBI ने खुदरा प्रत्यक्ष गिल्ट खाता धारकों को उद्धरण प्रदान करके सरकारी प्रतिभूतियों में खुदरा भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बाजार निर्माण योजना शुरू की है।
    ii.RBI द्वारा प्राथमिक डीलरों (PD) को बाजार समय के दौरान RDGAH से खरीदने/बेचने के अनुरोधों का जवाब देने के लिए नेगोशिएटेड डीलिंग सिस्टम-ऑर्डर मैचिंग (NDS-OM) प्लेटफॉर्म पर उपस्थित होने की अनुमति है।
    iii.RBI ने RDGAH से रिक्वेस्ट फॉर क्वोट (RFQ) सेगमेंट के माध्यम से हासिल की गई तरल/अर्ध-तरल प्रतिभूतियों का आदान-प्रदान करने के लिए PD के लिए एक विशेष स्विच विंडो बनाई है।

  6. उस बैंक का नाम बताइए, जिसने हाल ही में (जनवरी 2022 में) क्राइसिस फॉर बिजनेस कंटिन्युटी की श्रेणी के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ ऑटोमेशन के लिए ‘UiPath ऑटोमेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021’ जीता है।
    1) HDFC बैंक
    2) साउथ इंडियन बैंक
    3) RBL बैंक
    4) कर्नाटक बैंक
    5) इंडसइंड बैंक
    उत्तर – 2) साउथ इंडियन बैंक
    स्पष्टीकरण:
    साउथ इंडियन बैंक (SIB) ने ‘क्राइसिस फॉर बिजनेस कंटिन्यूइटी’ के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ स्वचालन के लिए UiPath ऑटोमेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021 जीता।
    i.SIB ने महामारी के समय में अपनी रोबोटिक प्रक्रिया स्वचालन क्षमताओं में सुधार किया।
    ii.UiPath ऑटोमेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स का उद्देश्य ऑटोमेशन के बदलाव करने वालों को पहचानना है। पुरस्कार का 2021 संस्करण परिवर्तनकारी स्वचालन परियोजनाओं के माध्यम से परिवर्तन लाने के लिए भारत और दक्षिण एशिया (श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल) में व्यक्तियों और संगठनों के योगदान को मान्यता देता है।

  7. हाल ही में (जनवरी 2022 में) ‘न्यूमरोलॉजी में पहली बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ किसने जीता?
    1) वेदांत शर्मा
    2) रजत नायर
    3) अनुपम V कपिल
    4) स्वेट्टा जुमानी
    5) J C चौधरी
    उत्तर – 5) J C चौधरी
    स्पष्टीकरण:
    J C चौधरी, भारत के शीर्ष अंकशास्त्रियों में से एक, ने अंक विज्ञान में पहली बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और 2022 का पहला विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है, जिसमें लगभग 6000 प्रतिभागियों, अमेरिका, UK, मध्य पूर्व और भारत के अंक विज्ञान के जुड़े हुए उत्साही लोगों को प्राचीन विज्ञान के बारे में शिक्षित किया गया है।
    i.गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन कार्यालय ने इस उपलब्धि के लिए एक नई श्रेणी, “न्यूमरोलॉजी” खोली है।
    ii.इस पहल का आयोजन चौधरी न्यूमेरो प्राइवेट लिमिटेड (CNPL) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूमेरोलॉजी द्वारा किया गया था।

  8. उस भारतीय क्रिकेटर का नाम बताइए जिसे हाल ही में (जनवरी 2022 में) बैंक ऑफ बड़ौदा के ‘ब्रांड एंडोर्सर’ के रूप में नियुक्त किया गया था।
    1) तानिया भाटिया
    2) शैफाली वर्मा
    3) मिताली राज
    4) दीप्ति शर्मा
    5) पूनम राउत
    उत्तर – 2) शैफाली वर्मा
    स्पष्टीकरण:
    बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने भारतीय महिला क्रिकेटर शैफाली वर्मा को बैंक का ब्रांड एंडोर्सर नियुक्त किया।
    i.शैफाली वर्मा भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलती हैं।
    ii.2019 में, शैफाली भारत के लिए महिला T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में खेलने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बन गईं।
    नोट– इससे पहले 2021 में, शैफाली वर्मा एक टेस्ट मैच में 3 छक्के लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थी।

  9. हाल ही में (जनवरी 2022 में) किसे 3 जनवरी 2022 से ‘RBI के नए कार्यकारी निदेशक (ED)’ के रूप में नियुक्त किया गया था?
    1) दीपक कुमार
    2) अजय कुमार चौधरी
    3) राजेश्वर राव
    4) 1 और 2 दोनों
    5) 2 और 3 दोनों
    उत्तर – 4) 1 और 2 दोनों
    स्पष्टीकरण:
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दीपक कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, RBI और अजय कुमार चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक-प्रभारी, पर्यवेक्षण विभाग, RBI को RBI के नए कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में नियुक्त किया है। यह 3 जनवरी 2022 से प्रभावी होगा।

  10. “गांधीज असेसिन: द मेकिंग ऑफ नाथूराम गोडसे एंड हिज आइडिया ऑफ इंडिया” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
    1) मनन कपूर
    2) अमृता प्रीतम
    3) शशि थरूर
    4) फराह बशीरी
    5) धीरेंद्र K झा
    उत्तर – 5) धीरेंद्र K झा
    स्पष्टीकरण:
    धीरेंद्र K झा ने “गांधीज असेसिन: द मेकिंग ऑफ नाथूराम गोडसे एंड हिज आइडिया ऑफ इंडिया” नामक एक नई पुस्तक लिखी है। यह किताब विंटेज बुक्स द्वारा प्रकाशित की गई है।
    i.धीरेंद्र झा की अन्य पुस्तकें: शैडो आर्मीज़: फ्रिंज ऑर्गनाइज़ेशन एंड फ़ुट सोल्जर्स ऑफ़ हिंदुत्व, एसेटिक गेम्स: साधु, अखाड़ाज एंड द मेकिंग ऑफ़ द हिंदू वोट और अयोध्या द डार्क नाइट: द सीक्रेट हिस्ट्री ऑफ़ राम्स अपीयरेंस इन बाबरी मस्जिद के सह-लेखक।