Current Affairs PDF

Current Affairs Hindi Quiz: 4 March 2022

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 4 मार्च 2022 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 4 मार्च 2022

  1. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के सातवें संस्करण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से बिंदु सही हैं?
    A) यह सर्वेक्षण इप्सोस रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के लगभग 3,000 मूल्यांकनकर्ताओं के साथ शुरू किया गया है, जो एक आकलन एजेंसी है जिसका मुख्यालय पेरिस फ्रांस में है।
    B) स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को इसके दर्शन अभियान के रूप में ‘पीपल फर्स्ट’ की धारणा के साथ डिजाइन किया गया है।
    C) एक और नया संकेतक, “स्वच्छ प्रौद्योगिकी चुनौती,” SS 2022 में जोड़ा गया था, जिसे 6 दिसंबर, 2021 को MoHUA द्वारा लॉन्च किया गया था।

    1) केवल A
    2) केवल B
    3) केवल A और B
    4) केवल B और C
    5) सभी A, B और C
    उत्तर – 5) सभी A, B और C
    स्पष्टीकरण:
    यह सर्वेक्षण इप्सोस रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के लगभग 3,000 मूल्यांकनकर्ताओं के साथ शुरू किया गया है, जो एक आकलन एजेंसी है जिसका मुख्यालय पेरिस फ्रांस में है।
    i. स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को इसके दर्शन अभियान के रूप में ‘पीपल फर्स्ट’ की धारणा के साथ डिजाइन किया गया है।
    ii. एक और नया संकेतक, “स्वच्छ प्रौद्योगिकी चुनौती,” SS 2022 में जोड़ा गया था, जिसे 6 दिसंबर, 2021 को MoHUA द्वारा लॉन्च किया गया था।

  2. मार्च 2022 में, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय (MoMA) ने कौमी वक्फ बोर्ड तारकक़ियाती योजना (QWBTS) की समय सीमा मार्च 2022 से बढ़ाकर _________ कर दी।
    1) जुलाई 2024
    2) मार्च 2023
    3) जनवरी 2025
    4) नवंबर 2023
    5) अप्रैल 2024
    उत्तर – 4) नवंबर 2023
    स्पष्टीकरण:
    अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय (MoMA) ने कौमी वक्फ बोर्ड तारकक़ियाती योजना (QWBTS) (रिकॉर्ड्स के कम्प्यूटरीकरण की पूर्व योजना और राज्य वक्फ बोर्डों को सुदृढ़ बनाने की योजना) (वक्फ संपत्तियों को जियोटैगिंग) के लिए मार्च 2022 से नवंबर 2023 तक की समय सीमा बढ़ा दी है।
    केंद्रीय वक्फ परिषद, नई दिल्ली योजना के कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी है।
    कौमी वक्फ बोर्ड तारकक़ियाती योजना का उद्देश्य:
    i.वक्फ बोर्डों के अंतर्गत अचल संपत्तियों का मानचित्रण करना, इसका उचित उपयोग और मुद्रीकरण सुनिश्चित करना।
    ii.इसका उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि संपत्ति अतिक्रमणों और अन्य प्रतिस्वामित्व दावों के कारण नष्ट न हो जाए।

  3. मार्च 2022 में जारी भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नवाचार रिपोर्ट के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से बिंदु “गलत” हैं?
    1) रिपोर्ट भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और बेन एंड कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई थी।
    2) कृषि क्षेत्र 2017 और 2020 के दौरान 8% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ा है।
    3) ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कृषि का सबसे बड़ा योगदान है, जो 2019-20 में कुल ग्रामीण सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 37% है।
    4) पिछले पांच वर्षों में कृषि ऋण लगभग 10% CAGR से बढ़ा है, जो 2019-2020 में 14 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
    5) 2019-20 में भारत की दो-तिहाई आबादी के बीच, 6 राज्यों में केंद्रित लगभग 60%, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक ग्रामीण आबादी है, इसके बाद बिहार है।
    उत्तर – 2) कृषि क्षेत्र 2017 और 2020 के दौरान 8% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ा है।
    स्पष्टीकरण:
    रिपोर्ट भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और बेन एंड कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई थी।
    2015 और 2020 के दौरान कृषि क्षेत्र में 11% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) की वृद्धि हुई है।
    ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कृषि का सबसे बड़ा योगदान है, जो 2019-20 में कुल ग्रामीण सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 37% है।
    पिछले पांच वर्षों में कृषि ऋण लगभग 10% CAGR से बढ़ा है, जो 2019-2020 में 14 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
    2019-20 में भारत की दो-तिहाई आबादी के बीच, 6 राज्यों में केंद्रित लगभग 60%, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक ग्रामीण आबादी है, इसके बाद बिहार है।

  4. हाल ही में (मार्च 2022 में) किस देश ने सरकार से सरकार (G2G) व्यवस्था के अंतर्गत यूरिया और डाई-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) उर्वरकों की आपूर्ति के लिए भारत के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
    1) मालदीव
    2) श्रीलंका
    3) नेपाल
    4) भूटान
    5) बांग्लादेश
    उत्तर – 3) नेपाल
    स्पष्टीकरण:
    सरकार से सरकार (G2G) व्यवस्था के अंतर्गत भारत से नेपाल को यूरिया और DAP (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरकों की लंबी अवधि की आपूर्ति के लिए एक आभासी समारोह के दौरान भारत और नेपाल के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
    हस्ताक्षरकर्ता:
    भारत– राजेश कुमार चतुर्वेदी, सचिव, रसायन और उर्वरक मंत्रालय
    नेपाल– डॉ गोविंदा प्रसाद शर्मा, सचिव, कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय

  5. विदेश मंत्रालय (MEA) ने किस देश के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे करने के लिए एक विशेष लोगो (मार्च 2022 में) जारी किया?
    1) पोलैंड
    2) फ्रांस
    3) रूस
    4) जर्मनी
    5) नीदरलैंड
    उत्तर – 5) नीदरलैंड
    स्पष्टीकरण:
    संजय वर्मा, विदेश मंत्रालय (MEA) में सचिव (पश्चिम) और मार्टन वैन डेन बर्ग, भारत में नीदरलैंड साम्राज्य के राजदूत ने भारत-नीदरलैंड राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर एक संयुक्त “विशेष लोगो” जारी किया।
    2022 में भारत और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है।
    नीदरलैंड भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध रखने वाले पहले यूरोपीय देशों में से एक था। भारत और नीदरलैंड के बीच आधिकारिक संबंध 1947 में स्थापित किए गए थे।
    लोगो के बारे में:
    i.लोगो में कमल और ट्यूलिप, क्रमशः भारत और नीदरलैंड के राष्ट्रीय फूल हैं और बीच में एक चक्र होता है, जो दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को दर्शाता है।
    ii.लोगो में दोनों देशों के झंडे के रंग भारत के लोगों और नीदरलैंड के लोगों के बीच मौजूदा संबंधों को बढ़ाते हैं।

  6. RBI ने हाल ही में (फरवरी 2022 में) ग्राहकों को भुगतान करने के लिए कमाई की संभावनाओं में अपर्याप्तता के कारण ___________ का लाइसेंस रद्द कर दिया।
    1) नैनीताल बैंक
    2) तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक
    3) सरजेरोदादा नाइक शिराला सहकारी बैंक
    4) बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक
    5) शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक
    उत्तर – 3) सरजेरोदादा नायक शिराला सहकारी बैंक
    स्पष्टीकरण:
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने धारा 11(1), धारा 22(3) (d) और बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 धारा 56 के अंतर्गत विनियमन के अनुपालन में विफलता के कारण शिराला, सांगली (महाराष्ट्र) के सरजेरोदादा नायक शिराला सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया।
    i.बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 11(1) और धारा 22(3)(d) के अंतर्गत बैंक में पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाओं की कमी पाई गई है।
    ii.बैंक को 2 मार्च 2022 से अपना बैंकिंग व्यवसाय और संचालन करने से रोक दिया गया है।
    iii.बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 5 (b) और धारा 56 में परिभाषित के अनुसार बैंक जमा की स्वीकृति और जमा की चुकौती करने में असमर्थ है।

  7. हाल ही में (मार्च 2022 में) किस कंपनी ने 4 लाख से अधिक ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLE) के नेटवर्क के माध्यम से ऋण प्रदान करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ भागीदारी की?
    1) आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड
    2) LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
    3) IIFL फाइनेंस लिमिटेड
    4) मुथूट फाइनेंस लिमिटेड
    5) बजाज फाइनेंस लिमिटेड
    उत्तर – 2) LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
    स्पष्टीकरण:
    LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) और कॉमन सर्विस सेंटर ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (CSC) ने CSC के 4 लाख से अधिक ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLE) के नेटवर्क के माध्यम से नागरिकों को ऋण प्रदान करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया है।
    i.साझेदारी के माध्यम से, VLE गृह ऋण पेंशन के हकदार सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ऋण; आवासीय भूखंड ऋण; निजी क्षेत्र के श्रमिकों या स्वरोजगार के लिए गृह सुविधा; और संपत्ति पर ऋण और टॉप-अप ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
    LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) के बारे में:
    स्थापना – 1989
    मुख्यालय – मुंबई, महाराष्ट्र
    प्रबंध निदेशक (MD) और CEO– Y विश्वनाथ गौड़

  8. हाल ही में (मार्च 2022 में) भारती AXA लाइफ इंश्योरेंस के “ब्रांड एंबेसडर” के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
    1) विद्या बालन
    2) कैटरीना कैफ
    3) दीपिका पादुकोण
    4) आलिया भट्ट
    5) करीना कपूर
    उत्तर – 1) विद्या बालन
    स्पष्टीकरण:
    भारती AXA लाइफ इंश्योरेंस ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
    i. भारती AXA लाइफ इंश्योरेंस भारत के अग्रणी बिजनेस ग्रुप भारती और वित्तीय सुरक्षा और संपत्ति प्रबंधन में दुनिया के अग्रणी संगठनों में से एक AXA का संयुक्त उद्यम है।
    भारती AXA लाइफ इंश्योरेंस के बारे में:
    MD और CEO- पराग राज
    ऑपरेशन शुरू किया- 2006
    मुख्यालय– मुंबई, महाराष्ट्र

  9. फरवरी 2022 में, ________ दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में 13वीं विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप के एक व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
    1) श्याम सुंदर स्वामी
    2) ज्योति बालन
    3) विवेक चिकार
    4) राकेश कुमार
    5) पूजा जत्यान
    उत्तर – 5) पूजा जत्यान
    स्पष्टीकरण:
    भारतीय पैरा आर्चर, पूजा जत्यान (विश्व रैंक 21) ने दुबई क्लब फॉर पीपल ऑफ़ डेटर्मिनेशन दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 से 27 फरवरी 2022 तक में आयोजित दुबई 2022 विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप (विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप का 13वां संस्करण) में रिकर्व महिला ओपन में रजत पदक जीता।
    i.वह पैरा चैंपियनशिप में व्यक्तिगत श्रेणी में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
    ii.भारतीय कंपाउंड पैरा तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी (विश्व रैंक 20) और ज्योति बलियान (विश्व रैंक 28) ने 13वीं विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप में मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

  10. विश्व वन्यजीव दिवस 2022 का विषय क्या है जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा 3 मार्च 2022 को दुनिया भर में मनाया गया था?
    1) लिसेन टू द यंग वॉइस
    2) रिकवरिंग की स्पीशीज फॉर इकोसिस्टम रिस्टोरेशन
    3) फॉरेस्ट एंड लाइवलीहुड्स: सस्टेनिंग पीपल एंड प्लेनेट
    4) लाइफ बिलो वाटर: फॉर पीपल एंड प्लैनेट
    5) द फ्यूचर ऑफ़ वाइल्डलाइफ इज इन आवर हैंड्स
    उत्तर – 2) रिकवरिंग की स्पीशीज फॉर इकोसिस्टम रिस्टोरेशन
    स्पष्टीकरण:
    संयुक्त राष्ट्र (UN) का विश्व वन्यजीव दिवस प्रतिवर्ष 3 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है ताकि जंगली जीवों और वनस्पतियों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके।
    i. विश्व वन्यजीव दिवस 2022 का विषय “रिकवरिंग की स्पीशीज फॉर इकोसिस्टम रिस्टोरेशन” है।
    ii. पहला विश्व वन्यजीव दिवस 3 मार्च 2014 को मनाया गया था।
    iii. विश्व वन्यजीव दिवस 2022 भी पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (2021-2030) पर संयुक्त राष्ट्र दशक के महत्व पर प्रकाश डालता है।