Current Affairs PDF

Current Affairs Hindi Quiz: 4 January 2022

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 4 जनवरी 2022 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 4 January 2022

  1. किस शहर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले ‘मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी’ की आधारशिला रखी?
    1) राउरकेला, ओडिशा
    2) ग्वालियर, मध्य प्रदेश
    3) गांधीनगर, गुजरात
    4) मेरठ, उत्तर प्रदेश
    5) गया, बिहार
    उत्तर – 4) मेरठ, उत्तर प्रदेश
    स्पष्टीकरण:
    PM नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश (UP) के मेरठ में 700 करोड़ रुपये की मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। इसकी स्थापना मेरठ के सरधना कस्बे के सलावा और कैली गांवों में की जाएगी।
    i.मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया गया था।
    ii.यह खेल विश्वविद्यालय विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक और अत्याधुनिक खेल बुनियादी ढांचे से लैस होगा।

  2. तिब्बती बौद्ध धर्म का पारंपरिक नव वर्ष जिसे ‘लोसार महोत्सव’ कहा जाता है, हाल ही में (जनवरी 2022 में) किस राज्य में मनाया गया?
    1) सिक्किम
    2) लद्दाख
    3) नागालैंड
    4) असम
    5) त्रिपुरा
    उत्तर – 2) लद्दाख
    स्पष्टीकरण:
    लद्दाख में लोसार महोत्सव तिब्बती बौद्ध धर्म के पारंपरिक कार्यक्रम में नए साल की शुरुआत में मनाया जाता है। यह लद्दाख क्षेत्र में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
    i.लोसार एक तिब्बती शब्द है जिसका अर्थ है ‘नया साल’। यह तिब्बती चंद्र कैलेंडर की शुरुआत से 15 दिनों का त्योहार है, जो तिब्बती कैलेंडर में 11 महीने के पहले दिन को चिह्नित करता है।

  3. जनवरी, 2022 में ___________ ने कक्षा 8 तक के छात्रों में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने के लिए “पढ़े भारत” नामक एक ______ दिवसीय पठन अभियान शुरू किया।
    1) युवा मामले और खेल मंत्रालय; 100
    2) शिक्षा मंत्रालय; 50
    3) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय; 50
    4) शिक्षा मंत्रालय; 100
    5) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय; 25
    उत्तर – 4) शिक्षा मंत्रालय; 100
    स्पष्टीकरण:
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने के लिए 100 दिवसीय पठन अभियान “पढ़े भारत” शुरू किया।
    i.पढ़े भारत अभियान बालवाटिका से कक्षा 8 तक के बच्चों पर केंद्रित होगा।
    ii.यह 100 दिवसीय (14 सप्ताह) पठन अभियान जनवरी 2022 से अप्रैल 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

  4. पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने ‘वन नेशन-वन ग्रिड-वन फ्रीक्वेंसी’ की ___________ वर्षगांठ को _________ को मनाया।
    1) पांचवी; 1 जनवरी 2022
    2) पहली; 31 दिसंबर 2021
    3) दूसरी; 2 जनवरी 2022
    4) तीसरी; 1 जनवरी 2022
    5) चौथी; 31 दिसंबर 2021
    उत्तर – 2) पहली; 31 दिसंबर 2021
    स्पष्टीकरण:
    पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने 31 दिसंबर 2021 को ‘वन नेशन-वन ग्रिड-वन फ्रीक्वेंसी’ की पहली वर्षगांठ मनाई।
    i.इस अवसर पर, इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को चिह्नित करने के लिए, क्षेत्रीय मुख्यालयों के साथ-साथ पूरे भारत में 70 सब-स्टेशनों को तिरंगे से सजाया गया है।

  5. जनवरी 2022 में, वित्त मंत्रालय ने Q4 FY22 के लिए ‘लघु बचत योजनाओं’ में ब्याज दरों को Q3 FY22 की तरह ही बरकरार रखा।
    जनवरी 2022 तक लघु बचत योजनाओं (SSS) और उनकी ब्याज दरों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा बिंदु ‘गलत’ है?

    1) सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) पर 15 साल की परिपक्वता अवधि के साथ 7.10% की ब्याज दर है।
    2) वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाता (SCSS) की परिपक्वता अवधि 7.4% की ब्याज दर के साथ 5 वर्ष है।
    3) किसान विकास पत्र (KVP) की परिपक्वता अवधि 124 महीने हैं, जिसमें ब्याज दर 6.90% है।
    4) राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता में 7.4% की ब्याज दर के साथ 20 वर्ष की परिपक्वता अवधि है।
    5) सुकन्या समृद्धि खाता (SSA) योजना की परिपक्वता अवधि 7.60% की ब्याज दर के साथ 21 वर्ष है।
    उत्तर – 4) राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता में 7.4% की ब्याज दर के साथ 20 वर्ष की परिपक्वता है।
    स्पष्टीकरण:
    राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाते में 5.8% की ब्याज दर के साथ 5 वर्ष की परिपक्वता अवधि है।
    i.सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) में 15 साल की परिपक्वता अवधि के साथ 7.10% की ब्याज दर है।
    ii.वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाता (SCSS) की परिपक्वता अवधि 7.4% की ब्याज दर के साथ 5 वर्ष है।
    iii.किसान विकास पत्र (KVP) की परिपक्वता अवधि 124 महीने है, जिसमें ब्याज दर 6.90% है।
    iv.सुकन्या समृद्धि खाता (SSA) योजना की परिपक्वता अवधि 7.60% की ब्याज दर के साथ 21 वर्ष है।

  6. उस बैंक का नाम बताइए जिसे हाल ही में (जनवरी 2022 में) RBI द्वारा मनी ट्रांसफर सर्विस स्कीम (MTSS) के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय प्रेषण व्यवसाय शुरू करने की मंजूरी मिली।
    1) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
    2) जियो पेमेंट्स बैंक
    3) फिनो पेमेंट्स बैंक
    4) एयरटेल पेमेंट बैंक
    5) पेटीएम पेमेंट्स बैंक
    उत्तर – 3) फिनो पेमेंट्स बैंक
    स्पष्टीकरण:
    भारतीय रिजर्व बैंक ने मनी ट्रांसफर सर्विस स्कीम (MTSS) के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय प्रेषण व्यवसाय शुरू करने के लिए फिनो पेमेंट्स बैंक को मंजूरी दे दी है।
    i.यह अनुमोदन फिनो पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को विदेशों से भेजे गए पैसे प्राप्त करने में सक्षम करेगा।
    धन अंतरण सेवा योजना (MTSS) के बारे में:
    i.MTSS भारत में लाभार्थियों को विदेश से व्यक्तिगत प्रेषण स्थानांतरित करने का एक त्वरित और आसान तरीका है।

  7. लेखा महानियंत्रक (CGA) के अनुसार, नवंबर 2021 (अप्रैल-नवंबर) के अंत में भारत का राजकोषीय घाटा _________ तक कम हो गया था।
    1) 50.7%
    2) 46.2%
    3) 52.0%
    4) 42.7%
    5) 48.9%
    उत्तर – 2) 46.2%
    स्पष्टीकरण:
    भारत के लेखा महानियंत्रक (CGA) के अनुसार, नवंबर 2021 (अप्रैल-नवंबर) के अंत में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा राजस्व और कर संग्रह में वृद्धि के कारण घटकर 46.2% हो गया। नवंबर 2020 में यह 135.1% थी।
    i.वास्तविक रूप में, घाटा वित्त वर्ष 22 के लिए 15.06 लाख करोड़ रुपये या GDP के 6.8% के वार्षिक अनुमान के मुकाबले 6.95 लाख करोड़ रुपये था।
    नोट- यह पूरे वर्ष के वित्तीय घाटे के प्रतिशत के मामले में FY98 के बाद से केंद्र सरकार का सबसे कम घाटा था।
    i.इंडिया रेटिंग्स को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2022 में राजकोषीय घाटा GDP का 6.6% होगा।

  8. RBI के भुगतान संतुलन (BoP) डेटा के अनुसार, Q2 FY22 के लिए भारत का चालू खाता घाटा (CAD) GDP का ________ था।
    1) 1.0%
    2) 1.1%
    3) 1.3%
    4) 2.0%
    5) 1.5%
    उत्तर – 3) 1.3%
    स्पष्टीकरण:
    जुलाई-सितंबर 2021 (Q2FY22) के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के भुगतान संतुलन (BoP) के आंकड़ों के अनुसार, भारत का चालू खाता घाटा (CAD) 9.6 बिलियन अमरीकी डालर या GDP (सकल घरेलू उत्पाद) का 1.3% था।
    i.अप्रैल-जून 2021 तिमाही (Q1FY22) में भारत का चालू खाता अधिशेष 6.6 बिलियन अमरीकी डालर या सकल घरेलू उत्पाद का 0.9% था।
    ii.चालू खाता पूंजी के अंतरराष्ट्रीय हस्तांतरण के साथ-साथ वस्तुओं और सेवाओं दोनों के निर्यात और आयात के मूल्य को रिकॉर्ड करता है।

  9. हाल ही में (जनवरी 2022 में) किसे दिसंबर 2022 तक के कार्यकाल के लिए रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया गया था?
    1) संजय चंदर
    2) विनय कुमार त्रिपाठी
    3) सुन्नेत शर्मा
    4) संजीव मित्तल
    5) रविंदर गुप्ता
    उत्तर – 2) विनय कुमार त्रिपाठी
    स्पष्टीकरण:
    कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने विनय कुमार त्रिपाठी की रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के अध्यक्ष और CEO के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
    i.त्रिपाठी वर्तमान में उत्तर-पूर्व रेलवे, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें निवर्तमान अध्यक्ष और CEO सुनीत शर्मा के स्थान पर नियुक्त किया गया है।
    ii.नियुक्ति 1 जनवरी, 2022 से 30 जून, 2022 तक छह महीने के लिए की गई है और ACC ने त्रिपाठी के कार्यकाल को दिसंबर 2022 तक छह महीने के विस्तार को मंजूरी दी है।

  10. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने _________ को अपना 64वां स्थापना दिवस / फाउन्डेशन दिवस मनाया।
    1) 30 दिसंबर, 2021
    2) 1 जनवरी, 2022
    3) 31 दिसंबर, 2021
    4) 2 जनवरी, 2022
    5) 4 जनवरी, 2022
    उत्तर – 2) 1 जनवरी, 2022
    स्पष्टीकरण:
    रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), रक्षा मंत्रालय का अनुसंधान और विकास (R&D) शाखा ने 1 जनवरी 2022 को अपना 64वां स्थापना दिवस या 64वां फाउन्डेशन दिवस मनाया।
    DRDO की स्थापना 1 जनवरी 1958 को भारतीय सेना के तकनीकी विकास प्रतिष्ठान (TDE) और तकनीकी विकास और उत्पादन निदेशालय (DTDP) को रक्षा विज्ञान संगठन (DSO) के साथ मिलाकर की गई थी।
    DRDO के बारे में:
    अध्यक्ष– डॉ G सतीश रेड्डी
    मुख्यालय– नई दिल्ली, दिल्ली