Current Affairs PDF

Current Affairs Hindi Quiz : 28 October 2021

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 28 अक्टूबर 2021 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 28 October 2021

  1. कुत्ते से होने वाले रेबीज के पूर्ण उन्मूलन के लिए ‘राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम (NRCP)’ के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य वर्ष क्या था?
    1) 2025
    2) 2028
    3) 2030
    4) 2040
    5) 2050
    उत्तर – 3) 2030
    स्पष्टीकरण:
    भारत की केंद्र सरकार ने 2030 तक कुत्ते से होने वाले रेबीज के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम (NRCP) के अंतर्गत एक राष्ट्रीय कार्य योजना शुरू की, और रेबीज को एक उल्लेखनीय बीमारी भी घोषित किया।
    ‘वन हेल्थ’ नेटवर्क बनाया गया जो निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य को पूरा करेगा।
    i. रेबीज को उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (NTD) में से एक के रूप में भी वर्गीकृत किया गया है।

  2. ‘फाइव इयर्स ऑन: ग्लोबल क्लाइमेट टेक इन्वेस्टमेंट ट्रेंड्स सिन्स द पेरिस एग्रीमेंट’ शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, भारत 1 बिलियन अमरीकी डालर के निवेश के साथ ___________ स्थान पर है जबकि __________ रैंकिंग में सबसे ऊपर है।
    1) 7वें; चीन
    2) 7वें; अमेरीका
    3) 9वें; चीन
    4) 9वें; अमेरीका
    5) 9वें; स्वीडन
    उत्तर – 4) 9वें; अमेरीका
    स्पष्टीकरण:
    लंदन एंड पार्टनर्स और Dealroom.Co द्वारा ‘फाइव इयर्स ऑन: ग्लोबल क्लाइमेट टेक इन्वेस्टमेंट ट्रेंड्स सिन्स द पेरिस एग्रीमेंट’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2016 से 2021 तक जलवायु प्रौद्योगिकी निवेश के लिए 9वें स्थान पर है। भारतीय जलवायु तकनीकी फर्मों को 1 बिलियन अमरीकी डालर उद्यम पूंजी (VC) प्राप्त हुआ है।
    i. इस सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) 48 बिलियन अमरीकी डालर के साथ शीर्ष पर था। यूरोप जलवायु तकनीक के लिए विश्व स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है।

  3. हाल ही (अक्टूबर 2021 में) में किस संगठन ने आइजोल, मिजोरम में शहरी गतिशीलता का समर्थन करने के लिए $4.5 मिलियन का प्रोजेक्ट रेडीनेस फाइनेंसिंग (PRF) ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
    1) एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग
    2) एशियाई विकास बैंक
    3) दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ
    4) न्यू डेवलपमेंट बैंक
    5) विश्व बैंक
    उत्तर – 2) एशियाई विकास बैंक
    स्पष्टीकरण:
    भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने आइजोल सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट का समर्थन करने के लिए $4.5 मिलियन का प्रोजेक्ट रेडीनेस फाइनेंसिंग (PRF) ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। PRF शहरी परिवहन विकास रणनीति को रेखांकित करते हुए एक व्यापक गतिशीलता योजना (CMP) विकसित करेगा।
    एशियाई विकास बैंक (ADB) के बारे में:
    मुख्यालय– मनीला, फिलीपींस
    अध्यक्ष– मासत्सुगु असाकावा

  4. हाल ही (अक्टूबर 2021 में) में किस बीमा कंपनी ने ‘गूगल पे’ के साथ भागीदारी की है जिससे उपयोगकर्ता गूगल पे ऐप पर अपना स्वास्थ्य बीमा खरीद सकें?
    1) SBI जनरल इंश्योरेंस
    2) न्यू इंडिया एश्योरेंस
    3) जीवन बीमा निगम
    4) HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस
    5) ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी
    उत्तर – 1) SBI जनरल इंश्योरेंस
    स्पष्टीकरण:
    SBI जनरल इंश्योरेंस ने गूगल पे के साथ एक तकनीकी साझेदारी की, ताकि उपयोगकर्ता गूगल पे ऐप पर SBI जनरल का स्वास्थ्य बीमा खरीद सकें। यह सहयोग स्वास्थ्य बीमा की पेशकश करने के लिए भारत में एक बीमाकर्ता के साथ गूगल पे की पहली साझेदारी को चिह्नित करता है।
    SBI जनरल इंश्योरेंस के बारे में:
    मुख्यालय – मुंबई, महाराष्ट्र
    MD और CEO – प्रकाश चंद्र कांडपाल

  5. अक्टूबर 2021 में, YES बैंक ने अलग-अलग आय वाले परिवारों की आय का प्रबंधन करने के लिए मूल्य वर्धित पारिवारिक बचत खातों की एक नई श्रेणी शुरू की, जिसका नाम ‘_________’ है।
    1) YES फैमिली
    2) मांगे ‘N’ सेव
    3) मिलेनियम सेविंग्स
    4) YES शील्ड
    5) YES सेविंग्स
    उत्तर – 1) YES फैमिली
    स्पष्टीकरण:
    YES बैंक ने अलग-अलग आय स्तरों के ग्राहकों को अपने परिवारों के साथ मिलकर अपने खर्च में सहयोग करने और समन्वय करने में सक्षम बनाने के लिए YES फैमिली प्रपोजिशन नाम से मूल्य वर्धित पारिवारिक बचत खातों की एक नई श्रेणी शुरू की।
    i. YES फैमिली अकाउंट में 3 प्रोग्राम जैसे, YES प्रॉस्पेरिटी, YES प्रीमिया और YES फर्स्ट शामिल हैं ।

  6. हाल ही (अक्टूबर 2021 में) में किस संगठन ने ‘ऐप्सस्केल अकादमी’ कार्यक्रम शुरू करने के लिए ‘MeitY स्टार्टअप हब’ के साथ भागीदारी की?
    1) माइक्रोसॉफ्ट
    2) IBM
    3) फेसबुक
    4) गूगल
    5) TCS
    उत्तर – 4) गूगल
    स्पष्टीकरण:
    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की एक पहल MeitY स्टार्टअप हब और गूगल ने भारत भर में शुरुआती से मध्य-चरण के स्टार्टअप को प्रशिक्षित करने के लिए एक वृद्धि और विकास कार्यक्रम ‘ऐप्सस्केल अकादमी’ लॉन्च करने के लिए भागीदारी की।
    i. उद्योग के पैनल विशेषज्ञों द्वारा मात्रात्मक और गुणात्मक मापदंडों के आधार पर शीर्ष 100 स्टार्टअप का चयन किया जाएगा।

  7. निम्नलिखित में से किसे प्रथम ‘UNESCO-ICM 2021 मार्शल आर्ट एजुकेशन प्राइज’ से सम्मानित किया गया?
    1) बेलेटर MMA
    2) बोलो यंग
    3) यूएन बियाओ
    4) कुंग फू नन्स
    5) डॉनी येन
    उत्तर – 4) कुंग फू नन्स
    स्पष्टीकरण:
    संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन के तत्वावधान में युवा विकास और जुड़ाव के लिए अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स सेंटर (UNESCO-ICM) ने भारत के द्रुकपा के कुंग फू नन्स को उद्घाटन ‘UNESCO-ICM 2021 मार्शल आर्ट्स एजुकेशन प्राइज’ से सम्मानित किया।

  8. ‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2020’ के तीसरे संस्करण में किस संगठन को ‘उत्कृष्ट अक्षय ऊर्जा उपयोगकर्ता’ से सम्मानित किया गया?
    1) टाटा मोटर्स
    2) मारुति सुजुकी
    3) महिंद्रा एंड महिंद्रा
    4) बजाज ऑटो
    5) TVS मोटर
    उत्तर – 5) TVS मोटर
    स्पष्टीकरण:
    TVS मोटर कंपनी को इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (IFGE) द्वारा इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2020 के तीसरे संस्करण में ‘उत्कृष्ट अक्षय ऊर्जा उपयोगकर्ता’ से सम्मानित किया गया।
    TVS मोटर कंपनी के बारे में
    CEO – KN राधाकृष्णन
    मुख्यालय – चेन्नई, तमिलनाडु

  9. निम्नलिखित में से कौन सा मोबाइल एप्लिकेशन हाल ही (अक्टूबर 2021 में) में भारत के चुनाव आयोग (ECI) द्वारा मतदान केंद्रों की डिजिटल मैपिंग के लिए लॉन्च किया गया था?
    1) बूथ ट्रैकर ऐप
    2) फीनिक्स ऐप
    3) गरुड़ ऐप
    4) यूनिकॉर्न ऐप
    5) वोट राइट ऐप
    उत्तर – 3) गरुड़ ऐप
    स्पष्टीकरण:
    भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देशांतर और अक्षांश का उपयोग करके सभी मतदान केंद्रों की डिजिटल मैपिंग के लिए ‘गरुड़ ऐप’ लॉन्च किया।
    बूथ स्तर के अधिकारियों (BLO) के पास मतदाता नाम जोड़ने या हटाने या मतदाता सूची में पते को संशोधित करने का अधिकार है।
    ये कार्यक्रम व्यवस्थित मतदाता ‘शिक्षा और चुनावी भागीदारी’ (SVEEP) के अंतर्गत चलाए जाएंगे।

  10. ‘AIIMS में एक जंग लड़ते हुए’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
    1) रणदीप गुलेरिया
    2) M वेंकैया नायडू
    3) प्रकाश जावड़ेकर
    4) रमेश पोखरियाल
    5) KS विजयनाथ
    उत्तर – 4) रमेश पोखरियाल
    स्पष्टीकरण:
    पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी को ‘AIIMS में एक जंग लड़ते हुए’ शीर्षक से अपनी पुस्तक की एक प्रति भेंट की। पुस्तक उनके द्वारा COVID-19 महामारी के दौरान लिखी गई थी।