Current Affairs PDF

Current Affairs Hindi Quiz: 24 August 2021

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हेलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2021 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है। Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Top 10 Questions Based on Current Affairs 24 august 2021

Remaining questions are available in CareersCloud APP, Course Name – Crack Current Affairs 2021 – Click Here to Download

  1. कौन से संगठन ने भारत में लघु और मध्यम आकार की कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए 250 करोड़ रुपये के कोष के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा (अगस्त 2021 में) घोषित “उभरते सितारे फंड” को वित्तपोषित किया है?
    1) IDBI बैंक
    2) इंडिया एक्जिम बैंक
    3) SIDBI
    4) 1 और 2 दोनों
    5) 2 और 3 दोनों
    उत्तर – 5) 2 और 3 दोनों
    स्पष्टीकरण:
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय निर्यात और आयात (EXIM) बैंक और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) द्वारा वित्त पोषित निर्यात उन्मुख लघु और मध्यम आकार की कंपनियों के लिए 250 करोड़ रुपये के संग्रह से उभरते सितारे फंड को लॉन्च किया।

  2. उन राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की पहचान करें जिसने (अगस्त 2021 में) वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए भारत का पहला स्मॉग टॉवर लॉन्च किया।
    1) दिल्ली
    2) गुजरात
    3) तमिलनाडु
    4) चंडीगढ़
    5) उत्तराखंड
    उत्तर – 1) दिल्ली
    स्पष्टीकरण:
    भारत के पहले स्मॉग टॉवर काएक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में शुभारंभ किया गया। इसे IIT-दिल्ली और IIT-बॉम्बे द्वारा विकसित किया गया था। इसका नोडल एजेंसी दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) है।

  3. अगस्त 2021 में, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने 2021 तक _________ और __________ तक 100 और नए भूकंप वेधशालाओं को स्थापित करने के भारत के लक्ष्य की घोषणा की।
    1) 35; 2026
    2) 35; 2024
    3) 25; 2026
    4) 25; 2024
    5) 50; 2028
    उत्तर – 1) 35; 2026
    स्पष्टीकरण:
    विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने घोषणा की कि भारत 2021 तक 35 और 2026 तक 100 नए और नए भूकंप वेधशालाओं को स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
    i. वर्तमान में, भारत में 115 भूकंप वेधशालाएं कार्यरत हैं।

  4. द क्लाइमेट क्राइसिस इज ए चाइल्ड राइट्स क्राइसिस: इंट्रोड्यूसिंग द चिल्ड्रन क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स’ शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार भारत ऐसे 33 देशों में शामिल है जहाँ जलवायु संकट के प्रभाव से बच्चों पर अत्यधिक जोखिम रहता है। यह रिपोर्ट किस संगठन द्वारा शुरू की गई थी?
    1) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
    2) विश्व जलवायु अनुसंधान कार्यक्रम
    3) संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
    4) बाल अधिकार अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क
    5) एमनेस्टी इंटरनेशनल
    उत्तर – 3) संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
    स्पष्टीकरण:
    UNICEF (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) की ‘द क्लाइमेट क्राइसिस इज ए चाइल्ड राइट्स क्राइसिस: इंट्रोड्यूसिंग द चिल्ड्रन क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स (CCRI)’ शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार,
    i. भारत उन 33 अत्यंत उच्च जोखिम वाले देशों में से है जिनमें लगभग 1 अरब बच्चों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का सबसे अधिक जोखिम है जो उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को प्रभावित करता है।

  5. अक्टूबर 2022 में ‘टूवर्ड्स जियो-इनेबलिंग द ग्लोबल विलेज’ विषय के अंतर्गत कौन सा शहर दूसरी संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस की मेजबानी करेगा?
    1) इंदौर, मध्य प्रदेश
    2) बैंगलोर, कर्नाटक
    3) नई दिल्ली
    4) हैदराबाद, तेलंगाना
    5) मुंबई, महाराष्ट्र
    उत्तर – 4) हैदराबाद, तेलंगाना
    स्पष्टीकरण:
    अक्टूबर 2022 में, भारत हैदराबाद, तेलंगाना में दूसरी संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस (UNWGIC) की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जिसका विषय ‘टूवर्ड्स जियो-इनेबलिंग द ग्लोबल विलेज’ (‘वैश्विक गांव को भू-सक्षम बनाना’) है।
    i. पहला UNWGIC अक्टूबर 2018 में चीन द्वारा आयोजित किया गया था।

  6. उस बैंक का नाम बताइए जिसने हाल ही में (अगस्त 2021 में) अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत में डिजिटल परिवर्तन लाने के लिए पेटीएम के साथ भागीदारी की।
    1) एक्सिस बैंक
    2) ICICI बैंक
    3) भारतीय स्टेट बैंक
    4) HDFC बैंक
    5) IDBI बैंक
    उत्तर – 4) HDFC बैंक
    स्पष्टीकरण:
    HDFC बैंक लिमिटेड ने अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत में डिजिटल परिवर्तन करने के अंतर्गत अपने नेटवर्क को साझा करने के लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की। इस खुदरा खंड में एक सह-ब्रांडेड पॉइंट ऑफ सेल (POS) उत्पाद को पेटीएम और HDFC बैंक दोनों द्वारा संयुक्त रूप से लॉन्च किया गया था।
    HDFC बैंक के बारे में:
    स्थापना – 1994
    मुख्यालय – मुंबई, महाराष्ट्र
    MD और CEO – शशिधर जगदीशन

  7. अगस्त 2021 में, NABARD ने ____________ में एकीकृत मैंग्रोव मत्स्य पालन प्रणाली परियोजना के लिए 24.90 लाख रुपये के अनुदान की पेशकश की थी।
    1) कटक, ओडिशा
    2) हावड़ा, पश्चिम बंगाल
    3) मैसूर, कर्नाटक
    4) कड्डलूर, तमिलनाडु
    5) मलप्पुरम, केरल
    उत्तर – 4) कड्डलूर, तमिलनाडु
    स्पष्टीकरण:
    राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने तमिलनाडु के कड्डलूर में एकीकृत मैंग्रोव मत्स्य पालन प्रणाली (IMFFS) परियोजना के लिए 24.90 लाख रुपये के अनुदान की पेशकश की।
    i. यह परियोजना S. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा मछली पकड़ने वाले समुदाय की क्षमता बढ़ाने के लिए लागू की गई है।

  8. मणिपुर के 17वें राज्यपाल के रूप में (अगस्त ’21 में) किसे नियुक्त किया गया था?
    1) ला गणेशन
    2) सत्यदेव नारायण आर्य
    3) जगदीश मुखी
    4) सत्य पाल मलिक
    5) गंगा प्रसाद
    उत्तर – 1) ला गणेशन
    स्पष्टीकरण:
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु से BJP (भारतीय जनता पार्टी) के वरिष्ठ नेता ला गणेशन को मणिपुर का 17वां राज्यपाल नियुक्त किया है। उन्होंने नजमा हेपतुल्ला की जगह ली।
    मणिपुर के बारे में:
    मुख्यमंत्री: नोंगथोम्बम बीरेन सिंह
    वन्यजीव अभयारण्य: यांगौपोकपी-लोचाओ वन्यजीव अभयारण्य, खोंगजैगम्बा चिंग वन्यजीव अभयारण्य

  9. उद्यमिता, नवाचार और नेतृत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष विश्व उद्यमी दिवस कब मनाया जाता है?
    1) 19 अगस्त
    2) 20 अगस्त
    3) 23 अगस्त
    4) 22 अगस्त
    5) 21 अगस्त
    उत्तर – 5) 21 अगस्त
    स्पष्टीकरण:
    हितधारकों के बीच उद्यमिता, नवाचार और नेतृत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व उद्यमी दिवस (WED) प्रतिवर्ष 21 अगस्त को दुनिया भर में मनाया जाता है।

  10. संस्कृत को आधिकारिक भाषा घोषित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना?
    1) उत्तर प्रदेश
    2) आंध्र प्रदेश
    3) हिमाचल प्रदेश
    4) उत्तराखंड
    5) बिहार
    उत्तर – 4) उत्तराखंड
    स्पष्टीकरण:
    संविधान की आठवीं अनुसूची की 14 मूल भाषाओं में संस्कृत को शामिल किया गया है। 1991 की भारतीय जनगणना में संस्कृत के 49,736 धाराप्रवाह बोलने वालों की सूचना दी गई। उत्तराखंड भारत का पहला राज्य था जिसने संस्कृत को आधिकारिक भाषा घोषित किया।