Current Affairs PDF

Current Affairs Hindi Quiz: 20 March 2021

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हेलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2021 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है। Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Top 10 Questions Based on Current Affairs 20 March 2021

Remaining questions are available in CareersCloud APP, Course Name – Crack Current Affairs 2021 – Click Here to Download

  1. किस देश की नौसेना ने ‘ऑपरेशन संकल्प’ के एक भाग के रूप में फारस की खाड़ी क्षेत्र में एक पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) में भारतीय नौसेना के साथ (मार्च 2021 में) भाग लिया?
    1) बहरीन
    2) कतर
    3) संयुक्त अरब अमीरात
    4) कुवैत
    5) सऊदी अरब
    उत्तर – 1) बहरीन
    स्पष्टीकरण:
    17 मार्च 2021 को, भारतीय नौसेना और रॉयल बहरीन नेवल फोर्स (RBNF) ने ऑपरेशन संकल्प के तहत फारस की खाड़ी में पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) किया। भारत की तरफ से ‘INS तलवार’ ने युद्धपोत अभ्यास में भाग लिया।
    • ओमान की खाड़ी में व्यापारी जहाज पर जून 2019 के हमले के बाद भारतीय नौसेना द्वारा खाड़ी देशों के साथ “ऑपरेशन संकल्प” आयोजित किया जाता है।
    • भारतीय नौसेना द्वारा PASSEX को नियमित रूप से मित्र देशों के नौसेना की इकाइयों के साथ आयोजित किया जाता है।

  2. कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के साथ किस संगठन ने (मार्च 2021 में) एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया?
    1) MSME का राष्ट्रीय संस्थान
    2) राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम
    3) NABARD
    4) SIDBI
    5) मुद्रा बैंक
    उत्तर – 2) राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम
    स्पष्टीकरण:
    17 मार्च 2021 को, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी(APEDA) ने कृषि उद्यमियों को समर्थन और सशक्त बनाने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ़ माइक्रो स्माल & मेडियम एंटरप्राइज(MoMSME) के तहत नेशनल स्माल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमटेड(NSIC) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस MoU ने MSME द्वारा निर्मित कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात क्षमता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित किया है।

  3. किस देश के विदेश मंत्री ने (मार्च 2021 में) भारत का दौरा किया, जहाँ विदेश मंत्रियों के स्तर पर एक संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग स्थापित करने का निर्णय लिया गया था?
    1) बहरीन
    2) कतर
    3) संयुक्त अरब अमीरात
    4) कुवैत
    5) सऊदी अरब
    उत्तर – 4) कुवैत
    स्पष्टीकरण:
    कुवैत के विदेश मंत्री अहमद नासिर अल-मोहम्मद अल-सबाह ने भारत के विदेश मंत्री (EAM) डॉ S जयशंकर के निमंत्रण पर 17-18 मार्च 2021 को भारत यात्रा की। विदेश मंत्री के साथ बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने विदेश मंत्रियों के स्तर पर एक संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग की स्थापना पर एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया। JCM की अध्यक्षता कुवैत और भारत के विदेश मंत्री करेंगे।
    • कुवैत भारत का 10वाँ सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता था।

  4. भारत-अमेरिका विज्ञान और प्रौद्योगिकी फोरम (IUSSTF) के दौरान भारत और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई (मार्च 2021 में) पहल का नाम बताइए।
    1) भारत U.S. साइबर सुरक्षा (IUSCS)
    2) U.S. इंडिया इंटरनेट ऑफ थिंग्स फोरम (USIIoT)
    3) U.S. इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (USIAI)
    4) भारत U.S. सूचना विश्लेषण प्रणाली (IUSIAS)
    5) U.S. भारत ब्लॉकचेन फोरम (USIBF)
    उत्तर – 3) U.S. इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (USIAI)
    स्पष्टीकरण:
    17 मार्च 2021 को, प्रोफेसर आशुतोष शर्मा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव ने कहा कि, भारत और अमेरिका ने इंडो-U.S विज्ञान और प्रौद्योगिकी फोरम(IUSSTF) द्वारा आयोजित लॉन्च समारोह के दौरान इंडो-US साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम का US इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (USIAI) पहल शुरू की है। यह द्विपक्षीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) अनुसंधान एवं विकास (R&D) सहयोग के लिए अवसरों, चुनौतियों और बाधाओं पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

  5. हाल ही में (मार्च 2021 में), किस संगठन ने विद्यालय के छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के साथ स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट (SoI) पर हस्ताक्षर किए?
    1) माइक्रोसॉफ्ट
    2) गूगल
    3) डिजिटल ओशियन
    4) क्लाउडफ्लेयर
    5) अमेज़न वेब सर्विसेज
    उत्तर – 5) अमेज़न वेब सर्विसेज
    स्पष्टीकरण:
    18 मार्च 2021 को, भारत में नवाचार और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए अटल इनोवेशन मिशन(AIM), NITI आयोग और AISPL, अमेज़न वेब सर्विसेज (AWS) की एक स्थानीय कानूनी इकाई के बीच स्टेटमेंट ऑफ़ इंटेंट(SoI) पर हस्ताक्षर किए गए थे।
    • इसका उद्देश्य क्लाउड कंप्यूटिंग कौशल के साथ स्कूली छात्रों को सशक्त बनाना और उद्यमियों को क्लाउड पर अभिनव शिक्षा प्रौद्योगिकी (EdTech) समाधान बनाने में सक्षम बनाना है।

  6. किस संस्था ने ‘सही दिशा’ अभियान शुरू किया, जो भारतीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा नौकरी की पहुँच की ओर आने वाले मुद्दों पर प्रकाश डालता है?
    1) UNDP
    2) संयुक्त राष्ट्र महिला
    3) महिला और बाल विकास मंत्रालय
    4) भारतीय महिला बैंक
    5) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
    उत्तर – 1) UNDP
    स्पष्टीकरण:
    यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम(UNDP) ने ग्रामीण भारत में महिलाओं की आजीविका और उद्यमिता का जश्न मनाने के लिए ‘सही दिशा’ अभियान शुरू किया। अभियान का उद्देश्य उन मुद्दों को उजागर करना है जो ग्रामीण महिलाओं को नौकरी, आजीविका तक पहुंचने और आत्मनिर्भर बनने के लिए उद्यमों को स्थापित करने के अवसर को प्रभावित करते हैं।
    दिशा पहल UNDP और IKEA फाउंडेशन के बीच 5 साल की साझेदारी है। भारत में 1 मिलियन से कम वंचित महिलाओं को विपणन योग्य कौशल सीखने और आय के अवसर प्राप्त करने में मदद करने के उद्देश्य से।

  7. मार्च 2021 में ब्लूमबर्ग की जारी रिपोर्ट के अनुसार बाजार पूंजीकरण में शीर्ष 10 देशों में भारत का स्थान क्या था?
    1) 6वाँ
    2) 9वाँ
    3) 10वाँ
    4) 8वाँ
    5) 7वाँ
    उत्तर – 4) 8वाँ
    स्पष्टीकरण:
    बाजार पूंजीकरण में ब्लूमबर्ग के हालिया आंकड़ों के अनुसार, भारत 2.8 बिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ शीर्ष 10 देशों में 8वें स्थान पर रहा। अमेरिका, चीन और कनाडा शीर्ष 3 देश थे।
    • भारत का बेंचमार्क सेंसेक्स इस वित्त वर्ष में अब तक 78% बढ़ा है और शीर्ष 10 देशों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला देश बन गया है।

  8. मार्च 2021 में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
    1) MA गणपति
    2) कृष्णस्वामी नटराजन
    3) कुलदीप सिंह
    4) AP माहेश्वरी
    5) सुरजीत सिंह देशवाल
    उत्तर – 1) MA गणपति
    स्पष्टीकरण:
    16 मार्च 2021 को, अपॉइंटमेंट्स कमिटी ऑफ़ द कैबिनेट ने M.A गणपति, 1986 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) उत्तराखंड कैडर के अधिकारी को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। वह ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के महानिदेशक के रूप में सेवारत थे। वह फरवरी 2024 तक NSG के महानिदेशक के रूप में सेवारत रहेंगे।

  9. सामिया सुलुहु हसन, हाल ही में (मार्च 2021 में) ___________ की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
    1) तंजानिया
    2) एस्टोनिया
    3) मोल्दोवा
    4) लिथुआनिया
    5) कोसोवो
    उत्तर – 1) तंजानिया
    स्पष्टीकरण:
    19 मार्च 2021 को 61 वर्षीय सामिया सुलुहु हसन ने देश के सबसे बड़े शहर डार इस सलाम के स्टेट हाउस में जॉन मगूफुली (2015-2021) की जगह लेकर तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। वह पूर्वी अफ्रीकी की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

  10. टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई होने वाले पहले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी कौन थे?
    1) मनिका बत्रा
    2) अचंता शरथ कमल
    3) सथियन ज्ञानसेकरन
    4) मौमा दास
    5) एंथनी अमलराज
    उत्तर – 2) अचंता शरथ कमल
    स्पष्टीकरण:
    एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल, कतर के दोहा में आयोजित एशियाई ओलंपिक योग्यता टूर्नामेंट में मुहम्मद रमीज (पाकिस्तान) पर जीत और टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई होने वाले पहले भारतीय पैडलर बन गए। यह ओलंपिक खेलों में कमल की चौथी उपस्थिति का प्रतीक है।
    • उन्हें 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।