Current Affairs PDF

Current Affairs Hindi Quiz: 2 December 2021

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 2 दिसंबर 2021 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 2 December 2021

  1. नवंबर 2021 में, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने भारत में FDI को बढ़ावा देने के लिए 970 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ ___________ के लिए स्कीम फॉर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (SIP) को जारी रखने की मंजूरी दी।
    1) 4 वर्ष
    2) 5 वर्ष
    3) 3 वर्ष
    4) 6 वर्ष
    5) 8 वर्ष
    उत्तर – 2) 5 वर्ष
    स्पष्टीकरण:
    वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 970 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ 2021-22 से 2025-26 तक पांच वर्ष के लिए स्कीम फॉर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (SIP) को जारी रखने की मंजूरी दी है।
    कार्यान्वयन एजेंसी – डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ़ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT)

  2. एकॉनॉमिकली वीकेर सेक्शन (EWS) और इसकी वार्षिक आय मानदंड की समीक्षा के लिए गठित समिति के संबंध में कौन से बिंदु सही हैं?
    A) कानून और न्याय मंत्रालय ने EWS आरक्षण के लिए वार्षिक आय मानदंड की समीक्षा के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया।
    B) क्रीमी लेयर की अवधारणा केशवानंद भारती मामले, 1992 से पेश की गई थी, जिसने OBC के आरक्षण लाभों से बहिष्करण के लिए वार्षिक पारिवारिक आय को 5 लाख रुपये निर्धारित किया था।
    C) 103वें संविधान (संशोधन) अधिनियम, 2019 के अंतर्गत EWS कोटा के लिए 10% आरक्षण पेश किया गया था।

    1) केवल A
    2) केवल B
    3) केवल C
    4) केवल A और B
    5) केवल B और C
    उत्तर – 3) केवल C
    स्पष्टीकरण:
    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने एकॉनॉमिकली वीकेर सेक्शन (EWS) आरक्षण के लिए वार्षिक आय मानदंड की समीक्षा के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया।
    क्रीमी लेयर की अवधारणा को इंद्रा साहनी निर्णय, 1992 में पेश किया गया था और 8 लाख रुपये से अधिक वार्षिक पारिवारिक आय वाले व्यक्तियों को OBC के आरक्षण लाभों से बाहर रखा गया है।
    10 प्रतिशत EWS कोटा 103वें संविधान (संशोधन) अधिनियम, 2019 के अंतर्गत पेश किया गया था।

  3. हस्तशिल्प के माध्यम से राज्य की कला और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करने के लिए भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2021 के 40वें संस्करण में किस राज्य ने स्वर्ण पदक जीता?
    1) उत्तर प्रदेश
    2) बिहार
    3) पश्चिम बंगाल
    4) कर्नाटक
    5) केरल
    उत्तर – 2) बिहार
    स्पष्टीकरण:
    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2021 के 40वें संस्करण का उद्घाटन किया।
    बिहार ने IITF 2021 में मधुबनी, मंजूषा कला, टेराकोटा, हथकरघा और राज्य के अन्य स्वदेशी उत्पादों जैसे हस्तशिल्प के माध्यम से राज्य की कला और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।
    भागीदार राज्य: बिहार 40वें IITF के लिए भागीदार राज्य है और फोकस राज्य उत्तर प्रदेश और झारखंड हैं।

  4. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) के ‘वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग’ इंडेक्स 2021 के संबंध में कौन से बिंदु सही हैं?
    A) पेरिस, फ्रांस 2021 में रहने के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया।
    B) टेल अवीव, इज़राइल ने सूचकांक में दूसरा स्थान हासिल किया और सिंगापुर को दुनिया के सबसे सस्ते शहर के रूप में स्थान दिया गया।
    C) वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 173 शहरों में रहने की लागत की जांच करता है और साल में दो बार प्रभावशाली वैश्विक घटनाओं को मापता है।

    1) केवल A
    2) केवल B
    3) केवल C
    4) केवल A और B
    5) केवल B और C
    उत्तर –
    स्पष्टीकरण:
    इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) के वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021 के अनुसार, टेल अवीव, इज़राइल 2021 में रहने वाला दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया है।
    पेरिस, फ्रांस ने सूचकांक में दूसरा स्थान हासिल किया और सीरिया के Damascus को दुनिया के सबसे सस्ते शहर के रूप में स्थान दिया गया।
    वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 173 शहरों में रहने की लागत की जांच करता है और प्रभावशाली वैश्विक घटनाओं को मापता है।

  5. RBI ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के प्रशासक नागेश्वर राव Y की सहायता के लिए (नवंबर 2021 में) ___ सलाहकार समिति नियुक्त की, जो दिवाला और शोधन अक्षमता नियम, _______ की तर्ज पर था।
    1) 5 सदस्य; 2016
    2) 3 सदस्य; 2019
    3) 2 सदस्य; 2016
    4) 3 सदस्य; 2015
    5) 5 सदस्य; 2019
    उत्तर – 2) 3 सदस्य; 2019
    स्पष्टीकरण:
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RCL) के प्रशासक नागेश्वर राव Y की सहायता के लिए 3 सदस्यीय सलाहकार समिति नियुक्त की तर्ज पर है दिवाला और शोधन अक्षमता (वित्तीय सेवा प्रदाताओं की दिवाला और परिसमापन कार्यवाही और न्यायनिर्णयन प्राधिकारी को आवेदन) नियम, 2019

  6. नवंबर 2021 में, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने अनुमान लगाया कि भारत की GDP Q2FY 2022 में ___________ से बढ़ी है।
    1) 9.0%
    2) 8.8%
    3) 8.6%
    4) 8.4%
    5) 8.2%
    उत्तर – 4) 8.4%
    स्पष्टीकरण:
    राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के अनुमान को जारी किया। Q2FY22 में भारत की GDP Q2FY21 में 7.4% संकुचन (-7.4%) की तुलना में 8.4% बढ़ी।

  7. किस शब्द को मरियम-वेबस्टर ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ 2021 के रूप में चुना गया था?
    1) वायरस
    2) वैक्सीन
    3) लॉकडाउन
    4) Covid
    5) महामारी
    उत्तर – 2) वैक्सीन
    स्पष्टीकरण:
    ‘वैक्सीन’ अमेरिका के सबसे भरोसेमंद ऑनलाइन शब्दकोष मरियम-वेबस्टर का वर्ष 2021 का शब्द है।
    वैक्सीन और टीकाकरण शब्द वैरियोला वैक्सीने (गाय का चेचक) से लिया गया है, यह शब्द एडवर्ड जेनर द्वारा दिया गया है और उन्होंने गाय के लिए लैटिन शब्द ‘vacca’ से वैक्सीन शब्द गढ़ा है।

  8. सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ______ 2021 को पूरे भारत में अपना 57वां BSF स्थापना दिवस मनाया जाता है।
    1) 30 नवंबर
    2) 29 नवंबर
    3) 1 दिसंबर
    4) 2 दिसंबर
    5) 28 नवंबर
    उत्तर – 3) 1 दिसंबर
    स्पष्टीकरण:
    भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 1 दिसंबर को (वार्षिक रूप से) 57वां BSF स्थापना दिवस मनाया, जिस दिन BSF, भारत की पहली रक्षा पंक्ति 1965 में अस्तित्व में आई थी।

  9. नवंबर 2021 में हरियाणा के नए मुख्य सचिव (CS) के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
    1) सुरेश चंद्र महापात्र
    2) HK द्विवेदी
    3) संजीव कौशल
    4) निरंजन कुमार आर्य
    5) अनिरुद्ध तिवारी
    उत्तर – 3) संजीव कौशल
    स्पष्टीकरण:
    विजय वर्धन की सेवानिवृत्ति के बाद संजीव कौशल को हरियाणा के नए मुख्य सचिव (CS) नियुक्त किया गया है। वह 1966 में अलग राज्य बनने के बाद से हरियाणा के 35वें CS होंगे।
    देबाशीष चक्रवर्ती ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव (CS) के रूप में अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।

  10. किस राज्य ने (नवंबर 2021 में) MSME को प्रशिक्षित करने और समर्थन करने के लिए वॉलमार्ट और उसकी सहायक कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
    1) कर्नाटक
    2) पश्चिम बंगाल
    3) पंजाब
    4) उत्तर प्रदेश
    5) मध्य प्रदेश
    उत्तर – 5) मध्य प्रदेश
    स्पष्टीकरण:
    वॉलमार्ट और उसकी सहायक कंपनी फ्लिपकार्ट ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग (MSME), मध्य प्रदेश (MP) सरकार के साथ MP में MSME के लिए क्षमता निर्माण का एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
    यह पहल वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम (वॉलमार्ट वृद्धि) के अंतर्गत आती है, जिसे नॉलेज पार्टनर स्वस्ति ने दिया है।