Current Affairs PDF

Current Affairs Hindi Quiz: 12 November 2021

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 12 नवंबर 2021 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 12 November 2021

  1. नवंबर 2021 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा की गई पहल के संबंध में कौन से बिंदु सही हैं?
    A) कैबिनेट ने 15 नवंबर को वार्षिक रूप से मनाए जाने वाले आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में “जनजातीय गौरव दिवस” ​​के रूप में घोषित किया है।
    B) कैबिनेट ने 2026 तक MPLADS निधि की स्थिति को 5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के कुल आवंटन के साथ बहाल किया है।
    C) 2021-22 के लिए जूट बैग के उपयोग को अनिवार्य बनाने के लिए जूट पैकेजिंग सामग्री अधिनियम की समीक्षा की गई जिसमें खाद्यान्न पैकेजिंग में 100% और चीनी पैकेजिंग में 20% जूट अनिवार्य है।

    1) केवल A
    2) केवल B
    3) केवल C
    4) केवल A और B
    5) केवल B और C
    उत्तर – 5) केवल B और C
    स्पष्टीकरण:
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को वीर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति को समर्पित कर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने को घोषित किया।
    कैबिनेट द्वारा की गई अन्य पहल:
    CCEA ने 2014-15 से 2020-21 तक 7 कपास मौसमों के लिए भारतीय कपास निगम (CCI) को 17,408.85 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध मूल्य समर्थन को मंजूरी दी।
    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 से वित्त वर्ष 2025-26 तक संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) की बहाली और निरंतरता को मंजूरी दी।

  2. COP26 के दौरान कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में सम्मिलित होने वाला 101वां सदस्य देश बन गया?
    1) स्विट्जरलैंड
    2) सऊदी अरब
    3) USA
    4) मलेशिया
    5) कतर
    उत्तर – 3) USA
    स्पष्टीकरण:
    संयुक्त राज्य अमेरिका अंतर-सरकारी संधि-आधारित अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 101वां सदस्य बन गया है।
    संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के बारे में:
    राजधानी– वाशिंगटन, DC
    मुद्रा– यूनाइटेड स्टेट्स डॉलर
    राष्ट्रपति– जो बिडेन

  3. नवंबर 2021 में शुरू किए गए ‘पोषण स्मार्ट ग्राम’ कार्यक्रम के संबंध में कौन से बिंदु सही हैं?
    A) इसे पोषण अभियान को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण जागरूकता, शिक्षा और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया जाएगा।
    B) कार्यक्रम का उद्देश्य आल इंडिया कोऑर्डिनेटेड रिसर्च प्रोजेक्ट ऑन एर्गोनॉमिक्स एंड सेफ्टी इन एग्रीकल्चर (AICRP-ESA) के नेटवर्क के माध्यम से पूरे भारत के सभी गांवों तक पहुंचना है।
    C) इसे नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था।

    1) केवल A
    2) केवल B
    3) केवल A और B
    4) केवल A और C
    5) सभी A, B और C
    उत्तर – 4) केवल A और C
    स्पष्टीकरण:
    ‘पोषण स्मार्ट गाँव’ (Nutrition Smart Village) का उद्देश्य कृषि में महिलाओं पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (AICRP-WIA- All India Coordinated Research Project on Women in Agriculture) के नेटवर्क के माध्यम से पूरे भारत में 75 गांवों तक पहुंचना है।
    AICRP केंद्रों और ICAR-CIWA द्वारा कुल 75 गांवों को अंगीकृत किया जाएगा, जिसके लिए प्रत्येक AICRP केंद्र 5 गांवों को अंगीकृत करेंगे व शेष को ICAR-CIWA द्वारा स्वीकृत किया जाएगा जिससे 75 पोषण स्मार्ट गाँव का विकास किया जा सके।

  4. आधार हाउसिंग फाइनेंस ने किस बैंक के साथ आवास ऋण देने के लिए (नवंबर 2021 में) सह-उधार समझौता किया है?
    1) HDFC बैंक
    2) UCO बैंक
    3) इंडसइंड बैंक
    4) SBI
    5) ICICI बैंक
    उत्तर – 2) UCO बैंक
    स्पष्टीकरण:
    UCO बैंक ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न और मध्यम आय वर्ग के ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी दरों पर आवास ऋण प्रदान करने के लिए आधार हाउसिंग फाइनेंस के साथ एक सह-ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
    आधार हाउसिंग फाइनेंस के बारे में:
    प्रबंध निदेशक और CEO- देव शंकर त्रिपाठी
    मुख्यालय- मुंबई, महाराष्ट्र

  5. भारतीय सेना के कर्मियों को खुदरा बंधक ऋण की प्रस्तुति करने के लिए किस बैंक ने (नवंबर 2021 में) सेना बीमा समूह के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
    1) एक्सिस बैंक
    2) HDFC बैंक
    3) ICICI बैंक
    4) UCO बैंक
    5) भारतीय स्टेट बैंक
    उत्तर – 1) एक्सिस बैंक
    स्पष्टीकरण:
    एक्सिस बैंक ने सेना बीमा समूह (AGI) के साथ खुदरा बंधक ऋण की प्रस्तुति करने और भारतीय सेना कर्मियों को ग्राहकों के ऋण की शेष राशि को स्थानांतरित करने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
    एक्सिस बैंक के बारे में:
    MD और CEO– अमिताभ चौधरी
    मुख्यालय- मुंबई, महाराष्ट्र
    स्थापना- 1994

  6. हाल ही में (नवंबर 2021 में) नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB) के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
    1) राकेश अस्थाना
    2) सत्य नारायण प्रधान
    3) मोनिका आशीष बत्रा
    4) सचिन जैन
    5) संजय कुमार सिंह
    उत्तर – 2) सत्य नारायण प्रधान
    स्पष्टीकरण:
    मंत्रीमंडल की नियुक्ति समिति ने सत्य नारायण प्रधान को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB) का DG नियुक्त किया। SN प्रधान NDRF के DG के रूप में अपने दायित्वों के अतिरिक्त NCB के DG के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
    नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB ) के बारे में:
    महानिदेशक– सत्य नारायण प्रधान
    मुख्यालय– नई दिल्ली, दिल्ली
    स्थापना- मार्च 1986

  7. उस पोर्टल का नाम बताइए जिसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा (नवंबर 2021 में) भारतीय उड्डयन क्षेत्र के लिए एकल विंडो प्लेटफार्म की प्रस्तुति करने के लिए लॉन्च किया गया था।
    1) e-AP
    2) e-Garud
    3) e-GCA
    4) e-uidai
    5) e-OGD
    उत्तर – 3) e-GCA
    स्पष्टीकरण:
    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय उड्डयन क्षेत्र के लिए एक एकल विंडो प्लेटफार्म की प्रस्तुति करने के लिए ‘e-GCA’ या नागरिक उड्डयन महानिदेशालय में ई-गवर्नेंस लॉन्च किया, जिससे इसके नेटवर्क में दक्षता और पारदर्शिता आएगी।
    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के बारे में:
    महानिदेशक- अरुण कुमार
    मुख्यालय– नई दिल्ली

  8. प्रतिवर्ष, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पूरे भारत में ‘___________’ को मनाया जाता है।
    1) 9 नवंबर
    2) 5 नवंबर
    3) 8 नवंबर
    4) 11 नवंबर
    5) 7 नवंबर
    उत्तर – 4) 11 नवंबर
    स्पष्टीकरण:
    भारत में, स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की 133वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह दिन शिक्षा के प्रति उनके योगदान और शिक्षा में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

  9. उस योजना का नाम बताइए जिसे पंचायती राज अधिनियम, 1947 के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा (नवंबर 2021 में) गांवों को विकसित करने के लिए अनुमोदित किया गया था।
    1) स्थानीय क्षेत्र विकास योजना
    2) मातृभूमि योजना
    3) स्वच्छ भारत
    4) इंदिरा आवास योजना
    5) श्रमिक मित्र
    उत्तर – 2) मातृभूमि योजना
    स्पष्टीकरण:
    UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज अधिनियम, 1947 के अनुसार किसी भी गांव के विकास में योगदान करने के लिए व्यक्तियों या निजी संस्थानों की सुविधा के लिए ‘मातृभूमि योजना’ को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
    उत्तर प्रदेश (UP) के बारे में:
    राज्यपाल– आनंदीबेन पटेल
    हवाई अड्डा– चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा; मुरादाबाद हवाई अड्डा
    रामसर स्थल- सैंडी पक्षी अभयारण्य, समान पक्षी अभयारण्य

  10. किस राज्य सरकार ने (नवंबर 2021 में) सड़क सुरक्षा पहल रक्षक की शुरुआत की?
    1) राजस्थान
    2) पश्चिम बंगाल
    3) ओडिशा
    4) तमिलनाडु
    5) केरल
    उत्तर – 3) ओडिशा
    स्पष्टीकरण:
    ओडिशा के मुख्यमंत्री–नवीन पटनायक ने सड़क सुरक्षा पहल “रक्षक” शुरू की। यह देश में पहला राज्य स्तरीय कार्यक्रम है, जहां दुर्घटना संभावित स्थानों के पास स्थित भोजनालयों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रहने या काम करने वाले 30,000 स्वयंसेवकों को सड़क दुर्घटनाओं के लिए प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
    ओडिशा के बारे में:
    उत्सव- कलिंग महोत्सव, चंदन यात्रा या गांधीलेपन यात्रा
    स्टेडियम- DRIEMS ग्राउंड, कलिंग स्टेडियम