Current Affairs PDF

COVID-19 ने 120 मिलियन से अधिक लोगों को अत्यधिक गरीबी में धकेल दिया: ECOSOC

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

जुलाई 2021 में, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स(SDG) पर हाई -लेवल पोलिटिकल फोरम(HLPF) ने 17 SDG प्राप्त करने के लिए 2030 एजेंडा पर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की मेजबानी संयुक्त राष्ट्र इकनोमिक एंड सोशल कौंसिल(ECOSOC) ने की। समीक्षा बैठक के दौरान, ECOSOC ने उल्लेख किया कि, COVID-19 संकट ने 119 मिलियन से 124 मिलियन लोगों को अत्यधिक गरीबी में धकेल दिया है।

HLPF 2021 की थीम-  “सस्टेनेबल एंड रेसिलिएंट रिकवरी फ्रॉम द COVID-19 पान्डेमिक तट प्रोमोटर्स द इकनोमिक, सोशल एंड एनवायर्नमेंटल डाइमेंशन्स ऑफ़ सस्टेनेबल डेवलपमेंट”

मुख्य निष्कर्ष:

i.दुनिया भर के देश बेहतर भविष्य का निर्माण करने और 2030 तक SDG प्राप्त करने पर फिर से ध्यान केंद्रित करने के लिए लिंग-प्रतिक्रियात्मक नीतियां लागू करेंगे।

ii.गरीब देशों में टीकाकरण की कम दर महामारी से उबरने का प्रमुख जोखिम है।

  • महिलाओं और लड़कियों को ज्यादातर अत्यधिक गरीबी में धकेल दिया जाता है।

iii.समीक्षा के अंत में 42 देश अपने SDG लक्ष्यों की वोलंटरी नेशनल रिव्यु (VNR) करने के लिए सहमत हुए।

हाल के संबंधित समाचार:

विश्व बैंक समूह द्वारा जारी ‘वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट 2021: डेटा फॉर बेटर लाइफ़’ (WDR 2021) के अनुसार, दुनिया भर के अधिकांश देश एक ओपन-डेटा नीति से दूर भागते हैं। इसमें कहा गया है कि केवल 11% कम आय वाले देशों ने ‘खुला’ के रूप में एक लाइसेंस वर्गीकरण उपलब्ध कराया।

ECOSOC के बारे में:

स्थापित – 1945
मुख्यालय – न्यूयॉर्क, USA
अध्यक्ष – मुनीर अकरम