Current Affairs PDF

BBC’स 100 मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन लिस्ट 2024 में 3 भारतीय: अरुणा रॉय, विनेश फोगट & पूजा शर्मा शामिल

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Three Indians on BBC’s 100 most inspiring women list03 दिसंबर 2024 को, लंदन (यूनाइटेड किंगडम (UK)) स्थित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) ने BBC’स 100 मोस्ट इंस्पायरिंग एंड इन्फ्लुएंटीएल वीमेन लिस्ट 2024 का 12वां संस्करण जारी किया। लिस्ट के इस नवीनतम संस्करण में 3 भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है।

  • पूर्व सिविल सेवक और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय; तीन बार की ओलंपियन से राजनेता बनी विनेश फोगट और अंतिम संस्कार की रस्में निभाने वाली पूजा शर्मा को सामाजिक सक्रियता, खेल और सामाजिक बाधाओं को तोड़ने में उनके असाधारण योगदान के लिए शामिल किया गया है।
  • उनके अलावा, लिस्ट में दो भारतीय मूल की महिलाओं: सुनीता विलियम्स, नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) की अंतरिक्ष यात्री और स्नेहा रेवनूर, 20 वर्षीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विशेषज्ञ को शामिल किया गया है।
  • 2024 की लिस्ट का विषय “रेसिलिएंस” है।

नोट: 2023 में, 4 भारतीय महिलाएँ: अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा, क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, फ़ोटोग्राफ़र आरती कुमार-राव और तिब्बती बौद्ध नन जेट्सुनमा तेनज़िन पाल्मो, BBC’स 100 मोस्ट इंस्पायरिंग एंड इन्फ्लुएंटीएल वीमेन लिस्ट में शामिल थीं।

मुख्य विचार:

i.लिस्ट को 5 मुख्य श्रेणियों: संस्कृति और शिक्षा; जलवायु अग्रदूत; मनोरंजन और खेल; राजनीति और वकालत; और विज्ञान, स्वास्थ्य और तकनीक में व्यवस्थित किया गया है।

ii.अरुणा रॉय का नाम राजनीति और वकालत के तहत रखा गया है, विनेश फोगट कोमनोरंजन और खेल के तहत वर्गीकृत किया गया है, जबकि पूजा शर्मा को संस्कृति और शिक्षा श्रेणी के तहत नामित किया गया है।

iii.लिस्ट में शामिल अन्य प्रसिद्ध महिलाएँ: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन; नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नादिया मुराद (इराक); जलवायु प्रचारक एडेनिक ओलाडोसु (नाइजीरिया); लेखिका क्रिस्टीना रिवेरा गार्ज़ा (मेक्सिको), अन्य है।

BBC की 2024 की लिस्ट में भारतीय महिलाओं के बारे में:

अरुणा रॉय के बारे में:

i.उन्होंने 1968 से 1975 तक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी के रूप में कार्य किया है। वे 1990 में स्थापित मजदूर किसान शक्ति संगठन (MKSS) के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं, जिन्होंने 2005 में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के अधिनियमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ii.उन्होंने 2004-06 और 2010-13 तक भारत की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में कार्य किया। उन्होंने 2005 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

iii.वर्तमान में, वे भारतीय महिला राष्ट्रीय महासंघ (NFIW) की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

iv.उनकी सक्रियता ने उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (2000) और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार (2010) सहित उल्लेखनीय पुरस्कार दिलाए।

v.उन्होंने 2024 में ‘पर्सनल इज पॉलिटिकल’ शीर्षक से अपना संस्मरण जारी किया।

विनेश फोगट के बारे में:

i.विनेश फोगट भारत की सबसे सफल पहलवानों में से एक हैं और खेलों में महिलाओं के प्रति यौन उत्पीड़न के खिलाफ़ एक मज़बूत वकील हैं।

ii.वह पहली भारतीय महिला पहलवान थीं, जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों (2014, 2018 और 2022) और एशियाई खेलों (2018 में) दोनों में स्वर्ण पदक जीता।

iii.2024 के पेरिस ओलंपिक में, वह फ़ाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं, लेकिन महिलाओं की 50 kg स्पर्धा में 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा की।

iv.2024 में, वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) में शामिल हो गईं, अक्टूबर 2024 में आयोजित हरियाणा विधानसभा चुनावों में अपना पहला चुनाव लड़ा और जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में चुनी गईं।

पूजा शर्मा:

i.पूजा शर्मा ने दिल्ली में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया है। उन्हें पुजारियों और समुदाय से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा, क्योंकि परंपरा के अनुसार हिंदू संस्कृति में अंतिम संस्कार पुरुषों द्वारा किया जाता है।

ii.वह ब्राइट सोल फाउंडेशन की संस्थापक हैं और पिछले 3 वर्षों में विभिन्न धर्मों और आस्थाओं में 4,000 से अधिक अंतिम संस्कार किए हैं।

लिस्ट में भारतीयअमेरिकी महिलाएँ

i.सेवानिवृत्त युनाइटेड स्टेट्स (US) नेवी हेलीकॉप्टर पायलट सुनीता विलियम्स को ‘विज्ञान, स्वास्थ्य और तकनीक’ श्रेणी के अंतर्गत मान्यता दी गई है।

  • वह एक महिला द्वारा सबसे अधिक स्पेसवॉक करने की पूर्व रिकॉर्ड धारक हैं और 2007 में अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति हैं।

नोट: 5 जून 2024 को, विलियम्स बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए 8-दिवसीय मिशन पर रवाना हुईं, लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों के कारण उनका प्रवास 8 महीने तक बढ़ गया और अब, उनके फरवरी 2025 में पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है।

ii.स्नेहा रेवनूर, एनकोड जस्टिस की संस्थापक, एक वैश्विक युवा आंदोलन जो सुरक्षित और न्यायसंगत AI की वकालत करने के लिए 30 देशों में 1,300 से अधिक सदस्यों को संगठित कर रहा है।

  • 2023 में, उन्हें टाइम पत्रिका की AI में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की उद्घाटन लिस्ट में सबसे कम उम्र की व्यक्ति के रूप में नामित किया गया था।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के बारे में:
अध्यक्ष– समीर शाह
मुख्यालय– लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK)
स्थापना– 1922