Current Affairs PDF

AI द्वारा एक आविष्कार के लिए पेटेंट देने वाला दक्षिण अफ्रीका पहला देश बन गया

In a world first, South Africa grants patent to an artificial intelligence system

In a world first, South Africa grants patent to an artificial intelligence systemआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम को पेटेंट देने वाला दक्षिण अफ्रीका दुनिया का पहला देश बन गया है। इसने AI सिस्टम ‘DABUS’ (डिवाइस फॉर ऑटोनॉमस बूटस्ट्रैपिंग ऑफ यूनिफाइड सेंटेंस) द्वारा आविष्कार किए गए फ्रैक्टल ज्योमेट्री पर आधारित फूड कंटेनर सिस्टम से संबंधित पेटेंट प्रदान किया है।

  • DABUS को स्टीफन थेलर ने बनाया था। इसके मुख्य कार्य आपातकालीन चेतावनी प्रणाली, खराब भोजन चेतावनी और अन्य हैं।
  • DABUS एक प्रकार का AI है, जिसे अक्सर ‘रचनात्मकता मशीन’ कहा जाता है। वे स्वतंत्र और जटिल कार्य करने में सक्षम हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

i.यह कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है जो इंसानों की तरह बुद्धिमान मशीनों को बनाने से संबंधित है।

ii.यह शब्द जॉन मैकार्थी द्वारा 1956 में संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित डार्टमाउथ सम्मेलन में गढ़ा गया था।

DRDO की AI लैब

सेंटर ऑफ़ आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स(CAIR), डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन(DRDO) की एक प्रयोगशाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य के क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास में शामिल है। इसकी स्थापना 1986 में बैंगलोर में हुई थी।

दक्षिण अफ्रीका के बारे में

राष्ट्रपति – सिरिल रामफोसा
राजधानियाँ – केप टाउन, प्रिटोरिया, Bloemfontein
मुद्रा दक्षिण अफ़्रीकी रैंड