संयुक्त राष्ट्र (UN) अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस (IMD) प्रतिवर्ष 11 दिसंबर को दुनिया भर में जीवन के लिए पर्वतों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पर्वत विकास के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
- खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) पर्वतीय मुद्दों के बारे में अधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिवस के वार्षिक समारोह का समन्वय करता है।
- IMD 2024 का विषय “माउंटेन सोल्यूशन्स फोर ए सस्टेनेबल फ्यूचर- इनोवेशन, अडॉप्टेशन एंड यूथ ” है।
पृष्ठभूमि:
i.IMD की उत्पत्ति एजेंडा 21 के अध्याय 13 में देखी जा सकती है, जिसका शीर्षक “मैनेजिंग फ़्रेगाइल ईकोसिस्टमस: सस्टेनेबल माउंटेन डेवलपमेंट” है, जिसे 1992 के पृथ्वी शिखर सम्मेलन के दौरान अपनाया गया था।
ii.वर्ष 2002 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के नेतृत्व में इस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत वर्ष (IYM2002) घोषित किया था।
iii.2003 में, UNGA ने संकल्प A/RES/57/245 को अपनाया, जिसके तहत प्रत्येक वर्ष 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस के रूप में घोषित किया गया।
- इस दिवस को पहली बार 11 दिसम्बर 2003 को मनाया गया था।
IMD का महत्व:
पर्वत जल, ऊर्जा, जैव विविधता और अन्य आवश्यक संसाधनों के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
- इनमें विश्व की 15% जनसंख्या निवास करती है तथा विश्व के लगभग आधे जैव विविधता वाले स्थल यहीं हैं।
पर्वत साझेदारी:
पर्वत साझेदारी एक वैश्विक पहल है जिसकी स्थापना पर्वतीय क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए की गई है। इसे 2002 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा शुरू किया गया था। इसका मुख्यालय रोम, इटली में है।
- जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCC) के 29वें सम्मेलन (COP29) में एक उच्च स्तरीय पूर्ण सत्र, जिसका शीर्षक “रिसोर्स मोबिलाइजेशन फोर क्लाइमेट अडॉप्टेशन इन एशिया‘स हाई माउंटेन्स” था, इन संवेदनशील पारिस्थितिकी प्रणालियों के लिए जलवायु अनुकूलन में अधिक निवेश की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर चर्चा करने के लिए वैश्विक नेताओं और जलवायु विशेषज्ञों को एक साथ लाया।
पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए कार्रवाई के 5 वर्ष 2023-2027:
UNGA ने प्रस्ताव A/RES/77/172 को अपनाकर पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए 2023-2027 की कार्रवाई के 5 वर्षों की घोषणा की।
- इसका उद्देश्य पर्वतीय देशों की समस्याओं के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की जागरूकता बढ़ाना तथा पर्वतीय देशों की चुनौतियों और समस्याओं के समाधान के लिए नई प्रेरणा प्रदान करना है।
रीडिंग माउंटेन्स फेस्टिवल:
रीडिंग माउंटेन्स फेस्टिवल 11 दिसंबर, 2024 को IMD के साथ मेल खाते हुए मनाया गया। इस फेस्टिवल का आयोजन अल्पाइन कन्वेंशन द्वारा किया गया था और यह आल्प्स में आयोजित किया जाता है।
विश्व के 3 सबसे ऊंचे पर्वत:
- माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर(m)), नेपाल और चीन सीमा के बीच स्थित है।
2.के2 (8611 m), पाकिस्तान और चीन सीमा के बीच स्थित
- कंचनजंगा (8586 m), नेपाल और भारत सीमा के बीच स्थित
महत्वपूर्ण तथ्य:
i.विकासशील देशों में 311 मिलियन से अधिक ग्रामीण पर्वतीय निवासी ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं, जहां भूमि क्षरण की समस्या लगातार बनी हुई है, जिनमें से 178 मिलियन लोग विशेष रूप से खाद्य असुरक्षा के प्रति संवेदनशील हैं।
ii.विश्व के 80% भोजन उपलब्ध कराने वाली 20 वनस्पति प्रजातियों में से छः: मक्का, आलू, जौ, ज्वार, टमाटर और सेब की उत्पत्ति और विविधता पर्वतीय क्षेत्रों में हुई।
iii.माइक्रोप्लास्टिक्स माउंट एवरेस्ट की चोटी तक भी पाए गए हैं
iv.जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (IPCC) की रिपोर्ट के अनुसार 84% स्थानिक पर्वतीय प्रजातियां विलुप्त होने के खतरे में हैं।