नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2024 में USA शीर्ष पर; भारत 49वें स्थान पर है।

पोर्टुलन्स इंस्टीट्यूट (PI) और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सैद बिजनेस स्कूल द्वारा प्रकाशित नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2024 ने 78.96 के समग्र स्कोर के साथ लगातार तीसरे वर्ष नेटवर्क रेडीनेस में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को विश्व में अग्रणी स्थान दिया है।

  • सिंगापुर दूसरे (76.94) स्थान पर रहा, उसके बाद फिनलैंड तीसरे (75.76), स्वीडन चौथे (74.99) और कोरिया गणराज्य पांचवें (74.85) स्थान पर रहा।
  • भारत 53.63 के कुल स्कोर के साथ वैश्विक स्तर पर 49वें स्थान पर है। निम्न-मध्यम आय वाले देशों में, भारत वियतनाम (45वें) के बाद दूसरे स्थान पर है।

मुख्य बिंदु

i.NRI इंडेक्स समाज और राष्ट्रों के विकास पर सूचना संचार & प्रौद्योगिकी (ICT) के प्रभावों के मूल्यांकन के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है।

ii.NRI का 2024 संस्करण बिल्डिंग ए डिजिटल टूमोर्रो: पब्लिक–प्राइवेट इंवेस्टमेंट्स एंड ग्लोबल कोलैबोरेशन फॉर डिजिटल रेडिनेस विषय पर समर्पित है।

  • यह हमारी तेजी से परस्पर जुड़ी दुनिया में PPP की भूमिका की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

iii.NRI पहली बार 2002 में प्रकाशित हुआ था। 2016 तक, यह विश्व आर्थिक मंच (WEF), कॉर्नेल विश्वविद्यालय और INSEAD (Institut Europeen d’Administration des Affaires) द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी रिपोर्ट (GITR) का हिस्सा था। हालाँकि, 2019 में इसे फिर से डिज़ाइन किया गया और PI द्वारा प्रकाशित किया जाने लगा।

मूल्यांकन का आधार:

i.NRI 2024 डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर 133 अर्थव्यवस्थाओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है।

  • यह डिजिटल तत्परता के चार आयामों – प्रौद्योगिकी, लोग, शासन और प्रभाव के संकेतकों के आधार पर अर्थव्यवस्थाओं का मूल्यांकन करता है।

ii.2024 की रैंकिंग में, 52 देश उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाएँ, 36 उच्च मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाएँ, 32 निम्न मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाएँ, और 13 निम्न आय वाली अर्थव्यवस्थाएँ हैं।

रिपोर्ट की मुख्य बातें:

i.2024 की NRI रैंकिंग में चार नए देश: सेशेल्स, सिएरा लियोन, त्रिनिदाद और टोबैगो, और यमन शामिल किए गए हैं।

  • इस बीच, इस्वातिनी, गाम्बिया, गिनी, लेबनान और ताजिकिस्तान को सूची से बाहर रखा गया है।

ii.क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के लिए, सिंगापुर और कोरिया गणराज्य एशिया और प्रशांत क्षेत्र के एकमात्र देश हैं जो शीर्ष 10 में दिखाई देते हैं, जबकि संयुक्त राज्य, अमेरिका से एकमात्र प्रतिनिधि है। शेष शीर्ष 10 पदों पर यूरोपीय देशों का कब्जा है, जो वैश्विक नेटवर्क तत्परता में उनके निरंतर प्रभुत्व को रेखांकित करता है।

  • क्षेत्रीय स्तर पर, यूरोप 41 देशों के प्रतिनिधित्व के साथ सबसे आगे है, उसके बाद अफ्रीका 30 देशों के साथ, एशिया और प्रशांत 21 देशों के साथ, अमेरिका 22 देशों के साथ, अरब राज्य 13 देशों के साथ और स्वतंत्र राष्ट्रों का राष्ट्रमंडल (CIS) 6 देशों के साथ है।

iii.उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में USA (1) सबसे आगे है, उसके बाद सिंगापुर (2) और फ़िनलैंड (3) हैं।

  • उच्च–मध्यम आय वाले देशों के समूह में चीन (17वें) का नेतृत्व है, उसके बाद मलेशिया (36वें) और थाईलैंड (40वें) का स्थान है।
  • निम्न–मध्यम आय वाले समूह में वियतनाम (45वें), भारत (49वें) और फिलीपींस (63वें) का नेतृत्व है।
  • निम्न आय वाली अर्थव्यवस्थाओं के समूह में रवांडा (91वें), युगांडा (118वें) और मलावी (119वें) का नेतृत्व है।

iv.भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र में 12वें स्थान पर है, जबकि सिंगापुर शीर्ष पर है।

v.भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) साइंटिफिक पुब्लिकेशन्स (प्रथम) और घरेलू बाजार पैमाने (तीसरे) और सार्वजनिक क्लाउड कंप्यूटिंग (11वें) में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई। इसने लोगों के स्तंभ (29वें) में विशेष रूप से व्यवसायों के डिजिटलीकरण (36वें) और डिजिटल रूप से कुशल व्यक्तियों (17वें) में मजबूत प्रदर्शन दिखाया है।

  • इसके अलावा, इसने उभरती हुई तकनीक (42वें) में निवेश के सरकारी प्रोत्साहन और प्रभावशाली डेटा क्षमताओं (31वें) में प्रगति दिखाई।

vi.हालांकि, भारत को डिजिटल समावेशन (105वें) में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, विशेष रूप से डिजिटल भुगतान के उपयोग में सामाजिक-आर्थिक अंतर (97वें) और इंटरनेट उपयोग में लैंगिक अंतर (105वें) में। विनियमन के क्षेत्र (79वें) पर भी विशेष रूप से कानून सामग्री द्वारा गोपनीयता संरक्षण (104वें) और ई-कॉमर्स कानून (87वें) पर काम करने की आवश्यकता है।

vii.रिपोर्ट से पता चलता है कि US प्रौद्योगिकी अपनाने और नवाचार मेट्रिक्स में असाधारण प्रदर्शन के साथ सबसे आगे है, विशेष रूप से AI साइंटिफिक पब्लिकेशन्स, AI में उद्यम पूंजी (VC) सौदों और डिजिटल व्यापार परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।

स्तंभों के अनुसार रैंकिंग

देशNRI रैंकिंगप्रौद्योगिकीलोगशासनप्रभाव
भारत4934298840
संयुक्त राज्य अमेरिका112911
सिंगापुर26385
फ़िनलैंड311941
स्वीडन471562
कोरिया गणराज्य51012213

2024 में स्तंभों के अनुसार शीर्ष रैंक

स्तंभअर्थव्यवस्था (शीर्ष रैंक)
प्रौद्योगिकीसंयुक्त राज्य अमेरिका
लोगकोरिया गणराज्य
शासनडेनमार्क
प्रभावफ़िनलैंड

शीर्ष 5 में भारत के साथ संकेतक

संकेतकरैंक
AI साइंटिफिक पब्लिकेशन्स1
ICT सर्विसेज एक्सपोर्ट्स1
AI टैलेंट कंसंट्रेशन1
FTTH (फाइबर–टू–द–होम) /बिल्डिंग इंटरनेट सुब्स्क्रिप्शन्स2
इंटरनेशनल इंटरनेट बैंडविड्थ2
मोबाइल ब्रॉडबैंड इंटरनेट ट्रैफिक वीथिन द कंट्री2
डोमेस्टिक मार्केट स्केल3
एनुअल इन्वेस्टमेंट इन टेलीकम्यूनिकेशन सर्विसेज4

पोर्टुलन्स इंस्टीट्यूट (PI) के बारे में:

संस्थापक – सौमित्र दत्ता और ब्रूनो लैनविन
मुख्यालय – वाशिंगटन DC, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)