Current Affairs PDF

TIME की ‘वर्ल्डस ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ 2024’ में 3 भारतीय गंतव्य शामिल हैं

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Three Indian destinations are among TIME magazine’s list of ‘World’s Greatest Places of 2024’

TIME वर्ल्डस ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ 2024 में 3 भारतीय गंतव्य शामिल हैं, जिनमें मुंबई, महाराष्ट्र में म्यूज़ियम ऑफ सॉल्यूशन (MuSo); हैदराबाद, तेलंगाना के एक चॉकलेट फैक्ट्री, मनम चॉकलेट; और हिमाचल प्रदेश में एक रेस्टोरेंट, नार शामिल हैं।

  • 2024 की सूची में घूमने और ठहरने के लिए 100 असाधारण गंतव्यों को मान्यता दी गई है। इस सूची में दुनिया भर के होटल, क्रूज, रेस्टोरेंट, अटट्रक्शंस, म्युसियम, पार्क आदि शामिल हैं।
  • सूची की देखने लायक जगह श्रेणी में 3 भारतीय गंतव्यों को सूचीबद्ध किया गया है।

2024 की सूची के बारे में:

i.2024 में, सूची 50 शहरों (2023 में) से बढ़कर 100 असाधारण गंतव्यों तक पहुँच गई, जिसमें वैश्विक स्तर पर अपने-अपने क्षेत्रों में अलग पहचान बनाने वाले विशिष्ट प्रतिष्ठानों को शामिल किया गया।

ii.TIME ने अपने संवाददाताओं, योगदानकर्ताओं और एक आवेदन प्रक्रिया के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से नामांकन प्राप्त करके 2024 की सूची तैयार की, जिसमें नए और रोमांचक अनुभवों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

iii.सूची के लिए चुनी गई कंपनियाँ और संगठन एक विशिष्ट TIME समुदाय, एक नेटवर्किंग समूह का हिस्सा बन जाते हैं।

म्यूज़ियम ऑफ सॉल्यूशंस (MuSo) के बारे में:

i.MuSo, तन्वी जिंदल शेटे द्वारा स्थापित, मुंबई के लोअर परेल जिले में 100,000 वर्ग फीट में फैली एक बड़ी सुविधा है।

ii.सामान्य बच्चों के संग्रहालयों के विपरीत, MuSo एक समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करता है जो पारंपरिक लर्न-थ्रू-प्ले मॉडल्स से परे है।

iii.गैर-लाभकारी संग्रहालय में 4 अलग-अलग प्रयोगशालाएँ हैं, जहाँ 2 से 17 वर्ष की आयु के बच्चे विभिन्न विषयों के साथ प्रयोग कर सकते हैं।

iv.2024 के अंत तक, संग्रहालय एक चेंजमेकर्स पैनल स्थापित करने की योजना बना रहा है, जो भारत (और वैश्विक स्तर पर) में अपनी तरह की पहली पहल है जहाँ 11 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे नए कार्यक्रम और प्रदर्शनियाँ डिजाइन करने में मदद करेंगे।

मनम चॉकलेट के बारे में:

i.चैतन्य मुप्पला द्वारा स्थापित मनम चॉकलेट कारखाना हैदराबाद में बंजारा हिल्स पर स्थित है।

ii.यह भारत के सबसे बड़े कोको उगाने वाले क्षेत्र, आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में 100 से अधिक किसानों और किण्वकों के साथ काम करता है।

iii.मनम को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ चॉकलेट एंड कोको टेस्टिंग और यूनाइटेड किंगडम (UK) की एकेडमी ऑफ चॉकलेट से प्रशंसा मिली है।

iv.इसमें चाय बिस्किट और पिस्ता फज जैसे अनूठे स्वादों में खूबसूरती से पैक किए गए बार हैं और प्रत्येक चॉकलेट बार पर किसान का नाम लिखा है।

नार के बारे में:

i.नार (कश्मीरी में जिसका अर्थ आग है) को कश्मीरी शेफ प्रतीक साधु ने 2023 में हिमाचल प्रदेश के अमाया बुटीक होटल में खोला था।

ii.नार हिमालयी व्यंजनों पर ध्यान केंद्रित करता है, जिसमें हिमालयी क्षेत्र से सामग्री और व्यंजन प्रदर्शित किए जाते हैं।

हाल ही के संबंधित समाचार:

TIME ने वार्षिक TIME 100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पीपल 2024 के 21वें संस्करण का खुलासा किया है। इस सूची में भारतीय मूल के कुल 8 लोग आलिया भट्ट, देव पटेल, साक्षी मलिक, सत्य नडेला, अजयपाल सिंह बंगा, जिगर शाह, अस्मा खान और प्रियंवदा नटराजन शामिल हैं।

TIME मैगज़ीन के बारे में:

1923 में बनाई गई, TIME मैगज़ीन विश्व समाचारों पर ध्यान केंद्रित करने वाली पहली साप्ताहिक समाचार मैगज़ीन के रूप में शुरू हुई, और इसका उद्देश्य व्यस्त लोगों के लिए विश्व की घटनाओं का सारांश होना था।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)- जेसिका सिबली
मुख्यालयन्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)