Current Affairs PDF

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट 2024: भारत की रैंक गिरकर 82 पर पहुंची, सिंगापुर सूची में शीर्ष पर है

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

World's most powerful passports 2024 India's ranking drops to 82, Singapore tops the list

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जुलाई ग्लोबल रैंकिंग के अनुसार, 58 देशों में वीज़ा मुक्त या आगमन पर वीज़ा प्रदान करके भारत की रैंक 80वें स्थान (जनवरी 2024 में) से गिरकर 82वें स्थान पर आ गई है।

  • भारत को सेनेगल और ताजिकिस्तान के साथ 82वें स्थान पर रखा गया है।
  • सिंगापुर ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया है क्योंकि यह 195 देशों में वीज़ा-फ्री प्रवेश प्रदान करता है।

नोट: जनवरी 2024 की रैंकिंग में, सिंगापुर ने जापान, फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन के साथ शीर्ष स्थान साझा किया।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जुलाई ग्लोबल रैंकिंग के बारे में:

i.हेनले पासपोर्ट इंडेक्स हेनले & पार्टनर्स, लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) और इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA ), मॉन्ट्रियल, कनाडा के बीच एक सहयोग है।

  • पिछले 19 वर्षों से, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 199 विभिन्न पासपोर्टों पर वीज़ा-फ्री पहुँच की तुलना 227 यात्रा गंतव्यों से करता है।

ii.रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित है, और इसका मूल्यांकन उन कुल गंतव्यों की संख्या के आधार पर किया जाता है जहाँ इसके धारक वीज़ा-फ्री यात्रा कर सकते हैं।

  • IATA के अनुसार, एयरलाइंस 2024 में 39 मिलियन उड़ानों पर 22,000 मार्गों पर लगभग 5 बिलियन लोगों को जोड़ेगी, और परिवहन किया जाने वाला हवाई माल 62 मिलियन टन तक पहुँच जाएगा, जिससे 8.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार होगा।

iii.वीज़ा-फ्री पहुँच प्राप्त करने वाले गंतव्यों की वैश्विक औसत संख्या 58 (2006 में) से लगभग दोगुनी होकर 111 (2024 में) हो गई है।

शीर्ष 3 और निचले 3 पासपोर्ट की सूची:

शीर्ष 3
देशरैंकराष्ट्रों तक पहुंच
सिंगापुरपहला195
फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन और जापानदूसरा192
ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडनतीसरा191
भारत की रैंक टाई
भारत, सेनेगल और ताजिकिस्तान82वें58
निचले 3
अफगानिस्तान103वें26
सीरिया102वें28
इराक101वें31

भारतविशिष्ट:

i.भारत में वीज़ा-फ्री देशों या गंतव्यों तक पहुँच में 62 देशों से 58 देशों तक की कमी देखी गई।

ii.भारतीय नागरिक निम्नलिखित देशों: अंगोला, बारबाडोस, भूटान, बोलीविया, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, बुरुंडी, नेपाल, इथियोपिया, फिजी, ग्रेनेडा, कजाकिस्तान, मालदीव, मलेशिया, श्रीलंका, कतर, मोजाम्बिक, मॉरीशस, थाईलैंड, तंजानिया, तिमोर-लेस्ते, जॉर्डन, आदि में वीज़ा-फ्री यात्रा कर सकते हैं।

मुख्य विशेषताएं:

i.नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट में कुल 34 देश शामिल हैं।

ii.कुल 5 देश: फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन और जापान दूसरे स्थान पर हैं और इनके पास 192 देशों में वीज़ाफ्री पहुँच है।

  • इन सभी देशों की रैंकिंग में 1 से 2 स्थान पर गिरावट देखी गई।

iii.पहली बार, 7 देश : ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन इंडेक्स में तीसरे स्थान पर हैं। इन देशों के पास 191 देशों में वीज़ा-फ्री पहुँच है।

iv. यूनाइटेडकिंगडम (UK), न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, डेनमार्कऔर स्विटज़रलैंड इंडेक्स में चौथे स्थान पर हैं और इनके पास 190 देशों में वीज़ा-फ्री पहुँच है।

  • जबकि, 5वाँ स्थान दो देशों: ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल के बीच साझा किया गया है जो 189 देशों में वीज़ा-फ्री पहुँच प्रदान करते हैं।

v. संयुक्तराज्यअमेरिका (USA) की रैंकिंग इंडेक्स में लगातार गिर रही है, जो 7वें (जनवरी 2024 में) स्थान से गिरकर 8वें स्थान पर आ गई है, जहाँ 186 देशों में वीज़ा-फ्री पहुँच है।

नोट: USA और UK दोनों ने 2014 में इंडेक्स में पहला स्थान साझा किया था।

vi.दुनिया का सबसे कमज़ोर पासपोर्ट अफ़गानिस्तान का है, जो 103वें स्थान पर है, जहाँ केवल 26 देशों (28 देशों से गिरकर) में ही प्रवेश की अनुमति है।

  • इसके बाद सीरिया (102वें) और इराक (101वें) का स्थान है, जहाँ क्रमशः 28 देशों और 31 देशों में प्रवेश की अनुमति है।

vii.पहली बार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाई है, क्योंकि इसने 62वें स्थान से 9वें स्थान पर उल्लेखनीय सुधार किया है। इसके पास 185 देशों में वीज़ा-फ्री पहुँच है।

  • UAE के अलावा, जिन देशों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है, वे: यूक्रेन 53वें स्थान से 30वें स्थान पर हैं, जहाँ 148 गंतव्यों तक पहुँच है और चीन 59वें स्थान पर है।

भारत के पड़ोसी देशों का प्रदर्शन:

i.पाकिस्तान लगातार चौथे वर्ष 100वें स्थान पर रहा, जहाँ केवल 33 देशों तक पहुँच है। यह यमन के साथ इस रैंक को साझा करता है।

ii.भारत का समुद्री पड़ोसी, मालदीव 58वें स्थान पर है, जहाँ 96 देशों तक वीज़ा-फ्री पहुँच है।

iii.चीन ने अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया है, जो 83वें स्थान से 59वें स्थान पर है, जहाँ उसे 85 देशों तक पहुँच प्रदान की गई है।

हेनले & पार्टनर्स के बारे में:

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) – डॉ. जुएर्ग स्टीफ़न
मुख्यालय– लंदन, UK
स्थापना– 1997