Current Affairs PDF

NSA अजीत डोभाल ने SCO के सुरक्षा परिषद सचिवों की 16वीं बैठक में भाग लिया

NSA Ajit Doval attends SCO meet in Dushanbe

NSA Ajit Doval attends SCO meet in Dushanbeभारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाईजेशन (SCO) के सुरक्षा परिषद सचिवों की 16वीं बैठक में भाग लिया। बैठक 23 से 24 जून, 2021 तक आयोजित की गई थी और इसकी अध्यक्षता ताजिकिस्तान (2021 में SCO की अध्यक्षता) ने की थी।

  • बैठक में SCO के 8 सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों ने प्रमुख क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों और अफगानिस्तान में वर्तमान स्थिति के बारे में भी चर्चा की।
  • सभी प्रतिभागियों ने ‘अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, उग्रवाद, अलगाववाद, धार्मिक कट्टरवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी’ के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में सहयोग करने का भी वादा किया।

प्रमुख बिंदु

i.भारत ने आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली नई तकनीकों, ड्रोन, हथियारों की तस्करी और डार्क वेब, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचैन और सोशल मीडिया के दुरुपयोग की निगरानी करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

ii.भारत ने SCO फ्रेमवर्क के हिस्से के रूप में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक कार्य योजना का प्रस्ताव रखा।

iii.भारत ने सभी रूपों में आतंकवाद की निंदा की और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ लक्षित प्रतिबंधों के पूर्ण कार्यान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया।

iv.NSA डोभाल ने सदस्य राज्यों से आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने के लिए फाइनेंसियल एक्शन टास्क फाॅर्स (FATF) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने की संभावना को देखने का आग्रह किया।

NSA अजीत डोभाल ने रूसी समकक्ष निकोलाई पेत्रुशेव से मुलाकात की

SCO बैठक के इतर, NSA अजीत डोभाल ने रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव के साथ बैठक की। उन्होंने अफगानिस्तान और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाईजेशन (SCO)

यह एक यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा गठबंधन है जिसे 2001 में शंघाई, चीन में स्थापित किया गया था। संस्थापक सदस्य चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान हैं।

i.कुल सदस्य – 8; पर्यवेक्षक – 4

  • सदस्य – चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान।
  • पर्यवेक्षक – अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया
  • भारत और पाकिस्तान 2017 में SCO में शामिल हुए थे।

हाल के संबंधित समाचार:

22 मार्च, 2021, भारत, पाकिस्तान, चीन और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य सदस्य 2021 में होने वाले ‘पब्बी-एंटीटेरर-2021’ नामक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास में भाग लेंगे।

शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाईजेशन (SCO) के बारे में

महासचिव – व्लादिमीर नोरोव
मुख्यालय – बीजिंग, चीन
2021 की अध्यक्षता – ताजिकिस्तान