Current Affairs PDF

9वां इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित हुआ

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

9th edition of the India International Science Festival - 17 to 20 January 2024

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF 2023) का 9वां संस्करण 17 से 20 जनवरी 2024 तक फरीदाबाद, हरियाणा में आयोजित किया गया था। इस फेस्टिवल का उद्देश्य साइंस और टेक्नोलॉजी के अग्रणी क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाना है।

  • IISF 2023 केंद्रीय विषय –साइंस एंड टेक्नोलॉजी पब्लिक आउटरीच इन अमृत कालके तहत आयोजित किया जाता है।

उद्देश्य: साइंस के प्रति उत्साही लोगों को पहचानना, छात्रों में साइंटिफिक क्यूरोसिटी को बढ़ावा देना और भारतीय नागरिकों के बीच साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथ्स (STEM) को बढ़ावा देना।

IISF 2023 के बारे में:

i.स्थान: फरीदाबाद में ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस & टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (THSTI) का परिसर और डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, मिनिस्ट्री ऑफ साइंस & टेक्नोलॉजी (RCB) के रीजनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (RCB)।

ii.आयोजक: डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST), MoST।

iii.समन्वय और कार्यान्वयन निकाय: नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन – भारत, DST का स्वायत्त निकाय।

iv.प्रतिभागी: IISF 2023 में लगभग 22 देशों ने भाग लिया। इनमें अर्जेंटीना, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, केन्या, लाओ पीपल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, मलेशिया, म्यांमार, नामीबिया, फिलीपींस, रवांडा, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम (UK), संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), वियतनाम और जिम्बाब्वे शामिल हैं।

v.साइंटिफिक & इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR)-नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन & पॉलिसी रिसर्च (NIScPR) में साइंस मीडिया कम्युनिकेशन सेल (SMCC) ने IISF 2023 के मीडिया कवरेज का समन्वय और सुविधा प्रदान की।

उद्घाटन & समापन समारोह:

i.केंद्रीय राज्य मंत्री (MoS) (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह, MoST ने 17 जनवरी 2024 को IISF 2023 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

ii.हरियाणा के मुख्यमंत्री (CM) मनोहर लाल खट्टर ने मुख्य अतिथि के रूप में IISF 2023 के समापन समारोह में भाग लिया।

  • उन्होंने यह भी घोषणा की कि हरियाणा सरकार की फरीदाबाद (हरियाणा) में 50 एकड़ में फैली एक अत्याधुनिक साइंस सिटी विकसित करने की योजना है।

प्रमुख लोग:

प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर अजय सूद; सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, अभय करंदीकर; सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, राजेश गोखले; सचिव, मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस, M रविचंद्रन; दूसरों के बीच में भाग लिया।

मुख्य विशेषताएं:

i.IISF 2023 में 17 कार्यक्रम शामिल थे जिनमें स्टूडेंट साइंस विलेज, फेस टू फेस ऑफ न्यू फ्रंटियर्स ऑफ साइंस & टेक्नोलॉजी, स्टूडेंट्स इनोवेशन फेस्टिवल – स्पेस हैकथॉन, यंग साइंटिस्ट्स कांफ्रेंस, साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन एक्सहिबिशन आदि शामिल हैं।

ii.IISF ने समाज में विभिन्न हितधारकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए लगभग एक महीने तक R&D इंस्टीट्यूट, लैब्स और स्कूलों में आउटरीच कार्यक्रमों की एक श्रृंखला भी आयोजित की।

iii.IISF 2023 में कई समझौता ज्ञापनों (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए।

साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन एक्सहिबिशन:

i.मेगा साइंस एक्सपो में 100 से अधिक स्टॉल प्रदर्शित किए गए। 20 स्टॉल निजी संगठनों के थे और 80 से अधिक स्टॉल सरकारी संस्थाओं के थे। प्रदर्शनी ने लगभग 1 लाख आगंतुकों को आकर्षित किया।

ii.प्रमुख संगठन, जैसे कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन (DRDO), इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO), मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस (MoES), और DST और इसके स्वायत्त निकाय एक्सपो में अपने इन्वेंशंस और इनोवेशंस का प्रदर्शन करते हैं।

अवार्ड:

मेगा साइंस एक्सपो में प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों के तहत कई अवार्ड दिए गए।

पदविजेता
बेस्ट कॉन्सेप्टुअल पवेलियन
1रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (RRI), बेंगलुरु, कर्नाटक
2DST, गुजरात सरकार
3टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड (TDB), DST
बेस्ट टेक्नोलॉजी पवेलियन 
1डिफेन्स रिसर्च & डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन (DRDO), मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स
2BrahMos एयरोस्पेस
बेस्ट इंटरैक्टिव पवेलियन 
1नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओसियन रिसर्च (NCPOR), मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज (MoES)
2इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO), डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस (DoS)
जूरी स्पेशल मेंशंड अवार्ड
1इंडियन कॉउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR)
2एमिटी यूनिवर्सिटी
बेस्ट पवेलियन इन द एक्सपो 
1CSIR
2डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी
3DST, MoST