अंतर्राष्ट्रीय चैस महासंघ (FIDE) वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2024 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक वॉल स्ट्रीट, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में आयोजित की गई थी।
मुख्य बातें:
- वीमेन वर्ल्ड रैपिड चैम्पियनशिप– भारत की कोनेरू हम्पी ने फाइनल में इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर 8.5 अंकों के साथ वीमेन चैंपियनशिप टाइटल जीता।
- वर्ल्ड रैपिड चैम्पियनशिप– ओपन वर्ग में 18 वर्षीय रूसी वोलोडर मुर्ज़िन ने वर्ल्ड रैपिड चैम्पियनशिप जीती।
- ब्लिट्ज़ चैम्पियनशिप– नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन और रूस के इयान नेपोमनियाची ने 3 टाई ब्रेकिंग मैचों के बाद दोनों खिलाड़ियों के साथ खिताब साझा किया।
- ब्लिट्ज़ वीमेन केटेगरी, चीन की जू वेनजून ने फाइनल में लेई टिंगजी (चीन) को हराकर ब्लिट्ज़ टाइटल जीता, जबकि वैशाली रमेशबाबू (2.5 अंक) ने कांस्य जीता।
नोट:
- ओपन टूर्नामेंट: कुल पुरस्कार राशि 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (8.5 करोड़ रुपये) है और विजेता को 90,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।
- वीमेन टूर्नामेंट: कुल पुरस्कार राशि 428,500 अमेरिकी डॉलर (3.6 करोड़ रुपये) है और विजेता को 60,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।
मुख्य बातें:
i.यह कोनेरू हम्पी का दूसरा वर्ल्ड रैपिड चैम्पियनशिप खिताब है, उन्होंने 2019 में जॉर्जिया में पहला खिताब जीता था। वह चीन की जू वेनजुन के अलावा एक से अधिक बार खिताब जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।
- उन्होंने 2012 में मास्को में रैपिड चैस चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2024 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में रजत पदक जीता था।
- चीन की जू वेनजून ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि रूस की कैटरीना लैगनो ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ii.नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव (उज्बेकिस्तान) के बाद मुर्ज़िन दूसरे सबसे कम उम्र के FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियन बन गए हैं, जिन्होंने 17 साल की उम्र में टाइटल जीता था।
- रूसी चैस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ग्रिसचुक और इयान नेपोमनियाची दोनों ने 9.5 अंक प्राप्त कर दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- भारत के अर्जुन एरिगैसी 9 अंकों के साथ 5वें स्थान पर रहे।
iii.ब्लिट्ज़ सेक्शन के अंतर्गत, यह इयान नेपोमनियाचची द्वारा जीता गया पहला ब्लिट्ज़ टाइटल था।
- इससे पहले उन्होंने 2013, 2015 और 2021 वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप, 2014 वर्ल्ड ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप, 2022 वर्ल्ड फिशर रैंडम चैंपियनशिप में रजत पदक जीते थे और 2021 और 2023 क्लासिकल वर्ल्ड चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया था।
iv.यह जीत कार्लसन की आठवीं ब्लिट्ज़ टाइटल (इससे पहले 2009, 2014, 2017, 2018, 2019, 2022, 2023 में जीती गई) और 18वीं प्रमुख चैंपियनशिप जीत थी।
- वह पहले से ही पांच बार के वर्ल्ड चैस चैंपियन (2013, 2014, 2016, 2018, 2021 में जीते) और पांच बार के वर्ल्ड रैपिड चैस चैंपियन (2014, 2015, 2019, 2022, 2023 में जीते) हैं।
विजेता
रैपिड चैस टाइटल
ओपन सेक्शन | वीमेन सेक्शन | ||||
---|---|---|---|---|---|
रैंक | विजेता | अंक | रैंक | विजेता | अंक |
1 | वोलोदर मुर्ज़िन (रूस) | 10 | 1 | कोनेरू हम्पी (भारत) | 8.5 |
2 | अलेक्जेंडर ग्रिसचुक (रूस) | 9.5 | 2 | जू वेनजुन (चीन) | 8 |
3 | इयान नेपोमनियाचची (रूस) | 9.5 | 3 | कतेरीना लागनो (रूस) | 8 |
ब्लिट्ज़ चैस टाइटल
ओपन सेक्शन | वीमेन सेक्शन | ||||
---|---|---|---|---|---|
रैंक | विजेता | अंक | रैंक | विजेता | अंक |
1 | मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे) और इयान नेपोमनियाची (रूस) | 3.5 | 1 | जू वेनजुन (चीन) | 3.5 |
2 | वेस्ली सो (संयुक्त राज्य अमेरिका) | 2 | 2 | लेई टिंगजी (चीन) | 2.5 |
3 | जान-क्रिज़्सटोफ़ डूडा (पोलैंड) | 0 | 3 | वैशाली रमेशबाबू (भारत) | 1.5 |