Current Affairs PDF

2023 हुंडई तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 1 – एंटाल्या: भारत 4 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Archery World Cup 2023 Antalya India end campaign with four medals

एंटाल्या, तुर्की में आयोजित 2023 हुंडई तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 1 में भारत 4 पदक (2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य) के साथ समग्र पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) 4 पदक (2 स्वर्ण और 2 रजत) के साथ पदक तालिका में सबसे ऊपर है।

2023 हुंडई तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 1, 18 से 23 अप्रैल 2023 तक आयोजित, 2023 तीरंदाजी विश्व कप (आधिकारिक तौर पर हुंडई तीरंदाजी विश्व कप) का एक हिस्सा है।

2023 हुंडई तीरंदाजी विश्व कप के बारे में:

i.2023 हुंडई तीरंदाजी विश्व कप विश्व तीरंदाजी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी सर्किट का 17वां संस्करण है।

ii.2023 विश्व कप में चार कार्यक्रम शामिल हैं, और यह 19 अप्रैल से 10 सितंबर, 2023 तक चलेगा।

नोट: हुंडई तीरंदाजी विश्व कप 2023 का दूसरा स्टेज मई 2023 में शंघाई, चीन में आयोजित किया जाएगा।

समग्र पदक तालिका में शीर्ष 3:

पददेशकुल पदक
1USA4 (2 स्वर्ण, 2 रजत)
2भारत4 (2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य)
3चीन3 (1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य)

भारतीय पदक विजेता:

स्पर्धा पदकविजेता
मिक्स्ड महिलाएंस्वर्णज्योति सुरेखा वेनम,
मिक्स्ड टीमस्वर्णज्योति सुरेखा वेनम, ओजस प्रवीण देवताले
रिकर्व पुरुष टीमरजततरुणदीप राय, अतनु दास और धीरज बोम्मादेवरा,
रिकर्व पुरुषकांस्यधीरज बोम्मादेवरा

स्पर्धा  में भारत:

भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ टूर्नामेंट का अंत किया।

भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनम ने महिलाओं के इंडिविजुअल कंपाउंड और मिक्स्ड  टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनम ने कोलंबिया की सारा लोपेज़ को 149-146 से हराकर तुर्की में विश्व कप स्टेज 1 में कंपाउंड महिला में इंडिविजुअल स्वर्ण जीता।

  •  उन्होंने अपने साथी ओजस प्रवीन देवताले (भारत) के साथ चीनी ताइपे की चेन यी हसन और केम चिह लुन पर 159-154 की जीत के साथ कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा भी जीती।

नोट: मिक्स्ड कंपाउंड स्पर्धा में यह भारत का अब तक का दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक था। ज्योति और अनुभवी अभिषेक वर्मा ने पेरिस 2022 में विश्व कप -3 में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।

ज्योति ने तीरंदाजी विश्व कप में शीर्ष वरीयता प्राप्त करने के लिए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

ज्योति सुरेखा वेनम ने 713 अंकों के रिकॉर्ड क्वालीफाइंग स्कोर की बराबरी करते हुए सीजन-ओपनिंग विश्व कप स्टेज 1 में लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने 72 शॉट्स में से 66 बार निशाने पर तीर मारा और सारा लोपेज़ के विश्व रिकॉर्ड स्कोर की बराबरी की, जो उन्होंने 2015 कोलम्बियाई राष्ट्रीय चयन टूर्नामेंट के दौरान हासिल किया था। 

भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने रजत जीता

भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने फाइनल में चीन से हारने के बाद रजत पदक जीता। पुरुषों की रिकर्व टीम में तरुणदीप राय, अतनु दास और धीरज बोम्मादेवरा शामिल थे।

पुरुषों के रिकर्व में धीरज बोम्मादेवरा ने कांस्य पदक जीता

धीरज ने इंडिविजुअल पुरुष रिकर्व वर्ग में कजाकिस्तान के इलफत अब्दुल्लिन को 7-3 (28-28, 29-26, 28-29, 29-27, 29-27) से हराकर अपने पहले विश्व कप में कांस्य पदक जीता।

हाल के संबंधित समाचार:

i.भारत ने रिकॉर्ड 11वीं बार भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2023 की चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ को 2-1 से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

ii.भारत के 43 वर्षीय रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन (35 वर्ष) ने नीदरलैंड के विश्व के नंबर 1 वेस्ले कूलहोफ और यूनाइटेड किंगडम (UK) के नील स्कूपस्की को हराकर BNP परिबास 2023 ओपन में पुरुष युगल खिताब जीता। 

तुर्की के बारे में:

राष्ट्रपति– रेसेप तईप एर्दोगन
राजधानी– अंकारा
मुद्रा– तुर्की लीरा