Current Affairs PDF

10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून 2024

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

International Day of Yoga

संयुक्त राष्ट्र (UN) का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) प्रतिवर्ष 21 जून को दुनिया भर में योग के अभ्यास के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, जो 5,000 साल पुरानी प्राचीन प्रथा है जिसकी उत्पत्ति भारत से हुई है।

  • 21 जून 2024 को 10वां IDY मनाया जाएगा।

थीम:

i.IDY की 2024 की थीम “योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी” है।

ii.2024 की थीम व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग की दोहरी भूमिका पर प्रकाश डालती है।

योग का महत्व:

i.शब्द ‘योग’ संस्कृत मूल युज से निकला है, जिसका अर्थ “जुड़ना”, “जोड़ना” या “एकजुट होना” है। यह व्यायाम और उपचार का विज्ञान है जो शरीर और मन में सामंजस्य प्राप्त करने के लिए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को जोड़ता है।

ii.भारतीय योग को 2016 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया था।

पृष्ठभूमि:

i.11 दिसंबर 2014 को, UN महासभा (UNGA) ने संकल्प A/RES/69/131 को अपनाया, जिसमें हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया।

ii.पहली बार IDY 21 जून 2015 को मनाया गया।

नोट:

i.IDY  की स्थापना का संकल्प भारत द्वारा संकल्पित किया गया था और 175 सदस्य देशों ने इसका समर्थन किया था।

ii.प्रधान मंत्री (PM) नरेंद्र मोदी ने UNGA के 69वें सत्र के उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में पहली बार संकल्प पेश किया।

स्वास्थ्य लाभ:

i.संकल्प अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में व्यक्तिगत विकल्पों और जीवनशैली के पैटर्न की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है।

ii.इस संबंध में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) शारीरिक निष्क्रियता को कम करने को प्रोत्साहित करता है, जो दुनिया भर में मृत्यु के शीर्ष 10 प्रमुख कारणों में से एक है।

  • शारीरिक निष्क्रियता गैर-संचारी रोगों (NCD) जैसे हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है।

2024 के कार्यक्रम:

21 जून 2024 को, UN सचिवालय के सहयोग से UN, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में भारत के स्थायी मिशन द्वारा 10वां IDY कार्यक्रम आयोजित किया गया था और 2024 का कार्यक्रम न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय के उत्तरी लॉन क्षेत्र में हुआ था।

भारत में कार्यक्रम:

21 जून 2024 को IDY 2024 के उपलक्ष्य में, जम्मू और कश्मीर (J&K) केंद्र शासित प्रदेश (UT) के श्रीनगर में डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (SKICC) में PM मोदी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

प्रमुख लोग: मनोज सिन्हा, J&K के उपराज्यपाल; प्रतापराव गणपतराव जाधव, AYUSH मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार (I/C)), अन्य लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स: 

i.21 जून 2015 को, पहला IDY कार्यक्रम आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (AYUSH) मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजपथ, नई दिल्ली (दिल्ली) में आयोजित किया गया था।

ii.उद्घाटन समारोह ने 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए:

  • सबसे बड़े योग पाठ में 35,985 प्रतिभागी शामिल हुए; और
  • एक योग पाठ में अधिकतम राष्ट्रीयताओं (84) ने भाग लिया।

नोट: प्रधानमंत्री ने फ्रांस की 101 वर्षीय महिला योग शिक्षिका चार्लोट चोपिन को भी याद किया, जिन्हें इस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित किया गया।