Current Affairs PDF

स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स बर्लिन 2023: भारत ने 202 पदक जीते

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Union Minister Anurag Thakur sends off Indian contingent of 198 special athletes to Special Olympics World Summer Games 2023

भारतीय टीम ने 17 जून 2023 से 25 जून 2023 तक बर्लिन, जर्मनी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स बर्लिन 2023 में 202 पदक (76 स्वर्ण, 75 रजत, 51 कांस्य सहित) जीते।

  • बर्लिन 2023, 16वें संस्करण स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स बर्लिन में 26 खेलों में प्रतिस्पर्धा करने वाले लगभग 190 देशों के 7000 स्पेशल ओलंपिक्स एथलीटों की भागीदारी देखी गई।

स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स बर्लिन 2023:

स्पेशल ओलंपिक्स एक खेल आयोजन है जो बौद्धिक रूप से अक्षम लोगों के लिए ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन खेलों के साथ हर दो साल में आयोजित किया जाता है। अपनी स्थापना के बाद पहली बार जर्मनी में स्पेशल ओलंपिक्स का आयोजन किया गया।

2023 शुभंकर: ‘यूनिटी’ नाम दिया गया, यह उन भावनाओं: खुशी, एकजुटता, गर्व और उत्साह का प्रतिनिधित्व करता है जो एथलीट विश्व खेलों के बारे में महसूस करते हैं।

2023 आदर्श वाक्य: ‘अनबीटेबल टुगेदर’

नोटः

स्पेशल ओलंपिक्स्स का अगला संस्करण ‘स्पेशल ओलंपिक्स्स कनाडा विंटर गेम्स कैलगरी 2024’ 27 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024 तक कैलगरी, कनाडा में आयोजित किया जाएगा।

स्पेशल ओलंपिक्स्स का इतिहास:

i.स्पेशल ओलंपिक्स्स की संस्थापक यूनिस कैनेडी श्राइवर ने 1962 में अपने पिछवाड़े में ‘कैंप शिवर’ नामक खेल आयोजन में बौद्धिक रूप से विकलांग युवाओं को आमंत्रित किया था।

ii.प्रथम इंटरनेशनल स्पेशल ओलंपिक्स गेम्स 1968 में शिकागो, इलिनोइस, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में आयोजित किए गए थे।

स्पेशल ओलंपिक्स 2023 की मुख्य विशेषताएं:

i.भारतीय एथलीटों ने ट्रैक स्पर्धाओं में छह पदक (2 स्वर्ण, 3 रजत और 51 कांस्य सहित) जीते।

  • आंचल गोयल (400m, लेवल B महिला) और रविमथी अरुमुगम (400m,, लेवल C महिला) ने ट्रैक स्पर्धाओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते।

ii.साकेत कुंडू ने मिनी भाला फेंक लेवल B में रजत पदक और लेवल B 400 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

iii.भारत की सरस्वती ने 500 m रोलर स्केटिंग रेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

iv.भारतीय जोड़ी रणवीर सैनी और राहुल अग्रवाल ने लेवल-1 गोल्फ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

v.U21-D3 टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में, भारत के विघ्नेश लोकेश्वर नाइक ने भारत के गुनोसिअन सिंह बेदु को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

  • महिला एकल 30-D3 टेबल टेनिस स्पर्धा में अलीवेलम्मा गुज्जला ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

vi.सिया सरोदे ने स्क्वाट में स्वर्ण पदक, बेंच प्रेस में कांस्य पदक, डेडलिफ्ट और संयुक्त स्पर्धा में रजत पदक सहित चार पदक जीते।

vii.सुहालिया परवीन ने स्पेशल ओलंपिक्स में जूडो स्पर्धा में भारत के लिए पहला पदक के रूप में रजत पदक जीता।

स्पेशल ओलंपिक्स भारत:

स्पेशल ओलंपिक्स्स भारत एक खेल संस्था है जो स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स बर्लिन 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है।

  • इसे बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए खेल के विकास के लिए भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय (MoYAS) द्वारा एक राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता प्राप्त है।

i.16 खेल आयोजनों में भाग लेने वाले 198 एथलीटों द्वारा प्रतिनिधित्व की गई भारतीय टीम का 9 जून 2023 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में विदाई समारोह हुआ।

ii.केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

iii.स्पेशल ओलंपिक्स के बारे में संदेश फैलाने के लिए, स्पेशल ओलंपिक्स भारत ने ‘द फ्लेम ऑफ होप’ का आयोजन किया, एक मशाल रैली जो 26 मई को दिल्ली से शुरू हुई और 9 जून, 2023 को दिल्ली पहुंची।

iv.MoYAS ने स्पेशल ओलंपिक्स 2023 में भाग लेने के लिए भारतीय टीम को 7.7 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। यह स्पेशल ओलंपिक्स के लिए अब तक का सबसे बड़ा आवंटन था।

स्पेशल ओलंपिक्स भारत के राजदूत:

i.फिल्म स्टार आयुष्मान खुराना ने भारतीय टीम के सदस्यों को समर्थन और प्रोत्साहित करने के लिए स्पेशल ओलंपिक्स भारत के लिए सद्भावना राजदूत के रूप में काम किया।

ii.भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह स्पेशल ओलंपिक्स भारत के सद्भावना राजदूत भी हैं।

iii.स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल  रेस्पोंसिबिलिटी (CSR) पहल के तहत स्पेशल ओलंपिक्स भारतीय टीम का समर्थन किया है।

  • इसने भारतीय टीम की भागीदारी और प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए एथलीटों, कोचों और अधिकारियों के पूरे भारतीय दल को उनके प्रशिक्षण, उपकरण, पहनने योग्य सामान, सहायक उपकरण और अन्य प्रशासनिक आवश्यकताओं के लिए सामग्री सहायता प्रदान की।

स्पेशल ओलंपिक्स के बारे में:

संस्थापक – यूनिस कैनेडी श्राइवर
स्थापना – 1968