Current Affairs PDF

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2021 – 23 जून

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

United Nations Public Serviceसार्वजनिक सेवा से जुड़े लोगों के योगदान को मान्यता देने और युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में करियर बनाने में प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस प्रतिवर्ष 23 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है।

यह दिवस सार्वजनिक सेवा के महत्व और विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालता है।

  • संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (UN DESA) के सार्वजनिक संस्थान और डिजिटल सरकार का प्रभाग, जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सरकार के साथ सहयोग करता है, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2021 के आभासी कार्यक्रम की मेजबानी करेगा।
  • संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2021 का आभासी उत्सवइनोवेटिंग फ्युचर पब्लिक सर्विस: न्यू गवर्नमेंट मॉडल्स फॉर न्यू एरा टू रीच SDG (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स)” विषय के तहत मनाया गया है।

पृष्ठभूमि:

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2002 को संकल्प A/RES/57/277 को अपनाया और 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में इसे मनाने को घोषित किया।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार (UNPSA):

i.संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार (UNPSA) कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2003 में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस और सार्वजनिक सेवा के मूल्य को मान्यता देने के लिए स्थापित किया गया था।

ii.सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के साथ संरेखित करने के लिए 2016 में इस पुरस्कार की समीक्षा की गई थी।

iii.UNPSA को पहली बार संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस पर 2003 में सम्मानित किया गया था।

ध्यान दें:

COVID-19 महामारी के कारण, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा मंच और पुरस्कार समारोह को पुनर्निर्धारित किया गया है और यह अक्टूबर 2021 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाला है।

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (UN DESA) के बारे में:

अवर महासचिव– लियू जेनमिन
मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका