Current Affairs PDF

विश्व NGO दिवस 2023 – 27 फरवरी

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

World NGO Dayविश्व गैर-सरकारी संगठन (NGO) दिवस प्रतिवर्ष 27 फरवरी को दुनिया भर में समाज में योगदान देने वाले सभी गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संगठनों को पहचानने, मनाने और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

विश्व NGO दिवस 89 से अधिक देशों और 6 से अधिक महाद्वीपों में मनाया जाता है।

  • 27 फरवरी 2023 को विश्व NGO दिवस के 10वें संस्करण को मनाया जा रहा है।

पृष्ठभूमि:

i.विश्व NGO दिवस 2009 में यूनाइटेड किंगडम (UK) आधारित सामाजिक उद्यमी, मार्किस लियोर्स स्कैडमैनिस द्वारा बनाया गया था।

ii.विश्व NGO दिवस आधिकारिक तौर पर 2010 में काउंसिल ऑफ द बाल्टिक सी स्टेट्स (CBSS) के IX बाल्टिक सी NGO फोरम में सिविल अलायंस-लातविया द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

iii.23 अप्रैल 2012 को, जर्मन CBSS प्रेसीडेंसी के तहत बाल्टिक सी NGO फोरम कमेटी ने बर्लिन, जर्मनी में हम्बोल्ट विश्वविद्यालय में X बाल्टिक सी NGO फोरम के दौरान विश्व NGO दिवस की घोषणा की और इसे अपनाया गया।

iv.पहला विश्व NGO दिवस 27 फरवरी 2014 को मनाया गया।

  • 27 फरवरी 2014 को हेलसिंकी, फिनलैंड में फिनलैंड के विदेश मामलों के मंत्रालय द्वारा वैश्विक उद्घाटन कार्यक्रम की मेजबानी की गई थी।
  • इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र (UN), यूरोपीय संघ (EU), नॉर्डिक काउंसिल के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं ने भाग लिया।

नोट: बाल्टिक सी NGO फोरम के सदस्य: बेलारूस, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, आइसलैंड, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, रूस, नॉर्वे और स्वीडन है।

विश्व NGO दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय वक्तव्य:

2017 से, विश्व NGO दिवस के अवसर पर, यूरोपीय बाहरी कार्रवाई सेवा (यूरोपीय संघ का विदेश और रक्षा मंत्रालय) अंतर्राष्ट्रीय वक्तव्य जारी करता है।

गैर-सरकारी संगठन (NGO) के बारे में:

गैर-सरकारी संगठन (NGO), जिसे गैर-लाभकारी संगठन (NPO), सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन (CSO) और धर्मार्थ संगठन भी कहा जाता है, गैर-लाभकारी, नागरिक-आधारित समूह हैं जो सरकार के किसी भी हस्तक्षेप के बिना कार्य करते हैं।

“गैर-सरकारी संगठन” शब्द 1945 में नवगठित संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुच्छेद 71 में बनाया गया था।

काउंसिल ऑफ द बाल्टिक सी स्टेट्स (CBSS) के बारे में:

काउंसिल ऑफ द बाल्टिक सी स्टेट्स (CBSS), 1992 में स्थापित, बाल्टिक सागर क्षेत्र में राज्यों के बीच सहयोग के लिए एक अंतर-सरकारी मंच है।

प्रेसीडेंसी (2022-2023)- जर्मनी
उद्देश्य: बाल्टिक सागर क्षेत्र में लोकतांत्रिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।
सदस्य- 10 सदस्य राज्य और यूरोपीय संघ
मुख्यालय– स्टॉकहोम, स्वीडन