Current Affairs PDF

विश्व रोटारैक्ट दिवस 2024 – 13 मार्च & विश्व रोटारैक्ट सप्ताह 2024 – 11-17 मार्च

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

World Rotaract Day - March 13 2024

दुनिया भर में रोटारैक्टर्स और रोटारैक्ट क्लब्स के सदस्यों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं को पहचानने और स्वीकार करने के लिए विश्व रोटारैक्ट दिवस हर साल 13 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है।

  • यह दिन दुनिया भर में रोटारैक्ट क्लब्स द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करता है।

13 मार्च 2024 को उत्तरी कैरोलिना, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में पहले रोटारैक्ट क्लब के गठन की 56वीं वर्षगांठ मनाई गई।

विश्व रोटारैक्ट सप्ताह:

i.विश्व रोटारैक्ट सप्ताह प्रतिवर्ष दुनिया भर में रोटारैक्टर्स और रोटेरियन द्वारा उस सप्ताह के दौरान मनाया जाता है जिस दिन (13 मार्च) विश्व रोटारैक्ट दिवस मनाया जाता है।

  • यह सप्ताह 1968 में पहले रोटारैक्ट क्लब की स्थापना का स्मरण कराता है।

ii.विश्व रोटारैक्ट सप्ताह 2024 11-17 मार्च, 2024 तक मनाया जाता है।

  • विश्व रोटारैक्ट सप्ताह 2023 13-19 मार्च, 2023 तक मनाया गया।
  • विश्व रोटारैक्ट सप्ताह 2025 10-16 मार्च, 2026 तक मनाया जाएगा।

विश्व रोटारैक्ट सप्ताह 2024 को “सेलिब्रेटिंग रोटारैक्ट” आदर्श वाक्य के साथ मनाया जाएगा।

रोटारैक्ट क्या है?

i.रोटारैक्ट रोटरी इंटरनेशनल का एक कार्यक्रम है और यह रोटारैक्टर्स और रोटेरियन की एक समिति के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करता है।

  • “रोटरैक्ट” “रोटरी” और “एक्शन” शब्दों का संयोजन है।

ii.रोटारैक्ट सर्विस क्लब्स का एक इंटरनेशनल आर्गेनाईजेशन है जो 18 से 30 वर्ष की आयु के युवा वयस्कों को सामुदायिक सेवा, व्यावसायिक विकास और दोस्ती में शामिल करता है।

पहला रोटारैक्ट क्लब:

i.रोटरी क्लब ऑफ चार्लोट-नॉर्थ, नॉर्थ कैरोलिना, USA के सदस्यों ने स्थानीय विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ काम किया था और रोटारैक्ट क्लब को प्रायोजित करने के अवसर का लाभ उठाया था।

ii.13 मार्च 1968 को, पहले रोटारैक्ट क्लब को चार्लोट में उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय में रोटरी द्वारा प्रमाणित किया गया था।

रोटरी क्लब के बारे में:

i.23 फरवरी 1905 को, शिकागो के वकील पॉल पर्सी हैरिस ने रोटरी क्लब ऑफ शिकागो का गठन किया, जो बाद में एक मानवीय संगठन रोटरी इंटरनेशनल (RI) बन गया।

ii.रोटरी 3 भागों: रोटरी क्लब, रोटरी इंटरनेशनल और रोटरी फाउंडेशन से बनी है।

iii.’सर्विस अवभ सेल्फ” और  “वन  प्रॉफ़िट्स मोस्ट हु सर्वस बेस्ट’ रोटरी के आधिकारिक आदर्श वाक्य हैं।

iv.रोटरी की 2023-24 की अध्यक्षीय विषय, “क्रिएट होप इन द वर्ल्ड” है।

  • R. गॉर्डन R. मैकइनैली RI के अध्यक्ष हैं।